world-news

'क्रिकेट बदल गया है, उसे टाइम दो...' भुवी की आलोचना पर पूर्व क्रिकेटर का बयान वायरल, जानें उनके प्रदर्शन पर क्या कहा?

October 26, 2026

'क्रिकेट बदल गया है, उसे टाइम दो...' भुवी की आलोचना पर पूर्व क्रिकेटर का बयान वायरल, जानें उनके प्रदर्शन पर क्या कहा?

Mohammad Kaif on Bhuvneshwar Kumar : टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पर पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए जानते हैं.

Google Search

Mohammad Kaif on Bhuvneshwar Kumar : टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पर पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए जानते हैं.

author-image

New Update

Bhuvneshwar Kumar

Bhuvneshwar Kumar Photograph: (X/BCCI)

Mohammad Kaif on Bhuvneshwar Kumar : भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच 28 अक्टूबर को वेलिंगटन में खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीत मुकाबला वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच होने वाले इस मैच की शुरुआत दोपहर 12:30 बजे से होगी. वहीं इस मैच का टॉस 12 बजे होगा. उससे पहले भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बारें हो रही हैं. इस बाहर शोर के बीच उनके प्रदर्शन की जमकर आलोचना हो रही है. अब इस पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने बड़ा बयान दिया है.

भुवनेश्वर कुमार ने अब तक किया निराशाजनक प्रदर्शन

भुवनेश्वर कुमार ने पहले मैच में 12.25 की इकोनमी के साथ 4 ओवर में कुल 49 रन खर्च किए और उनको कोई भी विकेट हासिल नहीं हुई. इसके अलावा उन्होंने दूसरे टी20 मुकाबले में 4 ओवर गेंदबाजी की और 12.50 की इकोनमी के साथ 50 रन खर्च कर डाले. हालांकि उन्हें दूसरे मुकाबले में एक विकेट हासिल हुआ. उन्होंने डेरिल मिशेल का विकेट अपने नाम किया. भुवनेश्वर कुमार ने अब तक पांच मैचों की वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की ओर से 2 मैचों में 99 रन खर्च किए हैं. वहीं उन्होंने सिर्फ 1 विकेट हासिल किया है. 

भारतीय क्रिकेट टीम में भुवनेश्वर कुमार को जसप्रीत बुमराह की जगह शामिल किया गया है. बुमराह को टेस्ट सीरीज के लिए आराम दिया गया है. वहीं टीम में एक अनुभवी बॉलर के तौर पर भुवी को जगह दी गई है. अब उनके इस लचर प्रदर्शन के बाद उनकी चारों ओर उनकी बातें हो रही हैं. कुछ फैंस का मानाना है कि वो प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं. उनको वापस लाकर गलत किया है. इन सभी बातों के बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर मोहम्मद कैफ ने भुवनेश्वर कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा है. आइए जानते हैं. 

भुवनेश्वर कुमार पर मोहम्मद कैफ का बड़ा बयान

मोहम्मद कैफ ने कहा कि, 'भुवनेश्वर कुमार चार साल बाद वापस आ रहा है. उसे थोड़ा समय दो, अभी सिर्फ दो गेम हुए हैं. चार साल में क्रिकेट बहुत बदल गया है. हमें लगता है कि वो पहली ही बॉल पर विकेट ले लेगा. गेम नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है. आईपीएल में खेलना और इंडिया के लिए खेलना बहुत अलग है. लोगों को लगा था कि न्यूजीलैंड में बॉल बहुत स्विंग करेगी, लेकिन यहां बैटिंग कंडीशन असल में अच्छी हैं'.

Bhuvneshwar is coming back after four years. Give him some time. It has been only two games. Cricket changes a lot in four years. We feel that he will pick a wicket on the very first ball. The game has gone to new heights. Playing in the IPL and playing for India is very…

— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) October 25, 2026

मोहम्मद कैफ ने आगे कहा कि, 'भुवनेश्वर कुमार को लेकर अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी. हां, उसे नो-बॉल पर काम करना होगा. इससे उसके लिए मोमेंटम बदल रहा है. यह चार ओवर में 50 रन दिखाता है, लेकिन अगर आप इसे हर ओवर में देखें, तो उसकी बॉलिंग ठीक-ठाक रही है'.

मोहम्मद कैफ ने भुवनेश्वर कुमार का बचाव करते हुए उनके बैक किया और फैंस से भी उनके साथ सयंम बनाए रखने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि, अभी सिर्फ उनको 2 ही मुकाबले हुए हैं. वो लंबे सयम के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौट रहे हैं, ऐसे में उनको समय दो, वो जल्द ही टीम इंडिया के लिए फिर से पहले जैसा प्रदर्शन करेंगे.

4 साल बाद हुई टीम इंडिया में भुवी की वापसी

आपको बता दें कि, भुवनेश्वर कुमार को 2022 में टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया था. इसके बाद उनका अंतरराष्ट्रीय करियर लगभग खत्म माना जा रहा था. लेकिन वो आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे, जिसके बाद उन्हें लगभग 4 साल बाद टीम इंडिया में वापस बुलाया गया. अब भुवी अपनी लाइन और लेंथ हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. उन्होंने अब तक 90 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 88 पारियों में कुल 91 विकेट लिए हैं. वो 2 बार फाइव विकेट हॉल और 3 बार चार विकेट हॉल हासिल कर चुके हैं. 

ये भी पढ़ें :IND vs NZ : कल कितने बजे खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा टी20 मैच, जानिए टॉस का समय