world-news

'जब बीकानेर हाउस ने...', रेहान वाड्रा मामले पर बोले शिवसेना नेता संजय निरुपम

October 24, 2026

'जब बीकानेर हाउस ने...', रेहान वाड्रा मामले पर बोले शिवसेना नेता संजय निरुपम

दिल्ली के बीकानेर हाउस ने प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की तस्वीरें प्रदर्शनी स्थल से हटा दीं. इस पर अब शिवसेना नेता संजय निरुपम की प्रतिक्रिया आई है.

Written By : फियाज उल मुस्तफा |  Updated at : 24 Oct 2026 06:53 PM (IST)

Preferred Sources

Sanjay Nirupam Speaks on Rehan Vadra Photographs Removed From Bikaner house exhibition 'जब बीकानेर हाउस ने...', रेहान वाड्रा मामले पर बोले शिवसेना नेता संजय निरुपम

शिवसेना नेता संजय निरुपम (फाइल फोटो)

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के बेटे और फोटोग्राफर रेहान वाद्रा की प्रदर्शनी से कई तस्वीरें हटाए जाने को लेकर सियासत जारी है. इस बीच नेताओं की ओर से आरोप-प्रत्यारोपों का दौर भी जारी है. वहीं शिवसेना एकनाथ शिंदे की पार्टी के नेता संजय निरुपम ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी है.

शिवसेना नेता ने कहा, "जब बीकानेर हाउस ने उन तस्वीरों पर जब आपत्ति दर्ज की है तो उसे समझना पड़ेगा. ऐसा कुछ नहीं है कि सरकार किसी नौजवान को अपनी प्रतिभा प्रदर्शन करने से रोक रही है. कोई भी व्यक्ति नौजवान अगर प्रतिभाशाली है तो भारत को उसकी प्रतिभा पर गर्व है, लेकिन अपनी प्रतिभा का दुरुपयोग राजनीतिक दृष्टिकोण से करना या राजनीति करने के लिए उस प्रतिभा का इस्तेमाल करना या उस प्रतिभा के माध्यम से राजनीतिक मैसेज देने का प्रयत्न करना. उसका टाइमिंग सही नहीं है."

रेहान वाड्रा के मामले पर क्या बोले संजय निरुपम?

संजय निरुपम ने कहा, "मुझे पता चला प्रियंका गांधी के बेटे फोटोग्राफर हैं. उन्होंने कई तस्वीरें ली हैं और खासकर पिछले दिनों दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों और कांग्रेस पार्टी के आंदोलन हुए. उन आंदोलनों की तस्वीर उन्होंने ली या नहीं ये मुझे मालूम नहीं, लेकिन जब एक विषय न्यायाधीन है और सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर रहा है. तब इस विषय के ऊपर किसी और माध्यम से जनमत तैयार करने का प्रयत्न करना मुझे लगता है गलत है."

उन्होंने आगे कहा, "इसलिए बीकानेर हाउस ने आपत्ति जताई है. जहां तक दोनों भाई-बहनों का सवाल है तो उनमें आपस में कितनी बनती है या दिखावा कितना है. इसके पीछे सच्चाई क्या है यह आने वाले दिनों में पता चलेगा. जब भी सत्ता के दो केंद्र होते हैं, तो संघर्ष अपरिहार्य होता है. इन दोनों सत्ता केंद्रों को संचालित करने वाले व्यक्तियों की अलग-अलग कार्यशैली अक्सर टकराव का कारण बनती है, और यह टकराव निश्चित रूप से भाई-बहनों के बीच दूरी या तनावपूर्ण वातावरण पैदा कर सकता है."

अमिताभ बच्चन को मिली धमकी के पीछे विदेश का कनेक्शन? नॉर्वे से भेजा गया था मेल

फियाज उल मुस्तफा उत्तर प्रदेश के रामपुर से ताल्लुक रखते हैं. उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पीजी टीवी जर्नलिज्म किया है, जबकि रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है. फियाज उल मुस्तफा को राजनीतिक और एंटरटेनमेंट बीट्स पर काम करने का अनुभव है. वर्तमान में वे एबीपी न्यूज की डिजिटल टीम में स्टेट्स टीम का हिस्सा हैं, जहां वे यूपी, पंजाब, बिहार समेत अन्य राज्यों से जुड़ी अपराध और राजनीतिक खबरें लिखते और एडिट करते हैं. इस दौरान उन्हें रिपोर्टिंग, कॉपी एडिटिंग और न्यूजरूम ऑपरेशन्स का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हो रहा है. वे खबरों को सरल, साफ और तथ्य के साथ लोगों तक पहुंचाने में विश्वास रखते हैं. रामपुर के छोटे से गांव से निकलकर फियाज ने अपनी अलग खास पहचान बनाई है, वह न्यूज रूम में अपनी शानदार छवि को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं.

Read More

Published at : 24 Oct 2026 06:50 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola