world-news

रियलिटी शो में अर्जुन कपूर ने कंटेस्टेंट को शादी के लिए किया प्रपोज, आकांक्षा चमोला से बोले- 'मेरा आपका टेस्ट सेम है'

July 17, 2026

रियलिटी शो में अर्जुन कपूर ने कंटेस्टेंट को शादी के लिए किया प्रपोज, आकांक्षा चमोला से बोले- 'मेरा आपका टेस्ट सेम है'

Arjun Kapoor Proposes Pamela Serena: 'रियलिटी शो 'लॉकअप 2' के जजमेंट सेगमेंट में अर्जुन कपूर दिखाई दिए. जहां एक्टर कंटेस्टेंट पामेला सेरेना और आकांक्षा चमोला संग मस्ती करते हुए नजर आए. इस दौरान उन्होंने पामेला को शादी के लिए भी प्रपोज कर दिया.

Arjun Kapoor Proposes Pamela Serena: 'रियलिटी शो 'लॉकअप 2' के जजमेंट सेगमेंट में अर्जुन कपूर दिखाई दिए. जहां एक्टर कंटेस्टेंट पामेला सेरेना और आकांक्षा चमोला संग मस्ती करते हुए नजर आए. इस दौरान उन्होंने पामेला को शादी के लिए भी प्रपोज कर दिया.

author-image

New Update

Lock upp 2 (9)

Photograph: (shradhitss/Instagram)

Arjun Kapoor Proposes Pamela Serena: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप 2' (Lock Upp 2) इन दिनों लोगों के बीच काफी खूब चर्चा में है. शो में लगातार हो रहे कलेश, फ्रेंडशिप और टास्क के बीच अब जजमेंट डे का नया प्रोमो भी आ गया है. इस एपिसोड में बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर बतौर गेस्ट दिखाई देने वाले हैं. प्रोमो में अर्जुन कंटेस्टेंट के साथ मस्ती करते नजर आए. प्रोमो ने खासकर पामेला सेरेना और आकांक्षा चमोला के साथ उनकी बातचीत ने सभी का ध्यान खींच लिया है. नए प्रोमो में सामने आया कि अर्जुन कपूर ने पामेला को शादी के लिए प्रपोज कर दिया. इतना नहीं उन्होंने कहा कि उन्हें पामेला का 'कलेशी कॉर्नर' भी  बहुत पसंद है. एक्टर ने आकांक्षा के लिए ऐसी बात की जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया.

अर्जुन कपूर ने पामेला को किया शादी के प्रपोज

प्रोमो में अर्जुन कपूर मजेदार अंदाज में दिखाई. उन्होंने खुलासा किया कि शो में पामेला सेरेना का 'कलेशी कॉर्नर' काफी पसंद आता है. वह कहते हैं, 'शो में कलेश तो बहुत हो रहे हैं, लेकिन मुझे पामेला का कलेशी कॉर्नर सबसे ज्यादा  अच्छा लगता है. इसके बाद वह मजाकिया अंदाज में पामेला से कहते हैं, 'छोकरा अभी भी जवान है और शादी के लिए तैयार है.' अर्जुन की यह बात सुनकर पामेला शर्माती हुई नजर आती हैं. वहीं, लॉक अप का माहौल ठहाकों से गूंज उठता है. इसके बाद अर्जुन, पामेला की फ्रेंड और कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला को छेड़ते हुए कहते हैं, 'आकांक्षा, आपका और मेरा टेस्ट सेम है... मुझे भी लड़कियां बहुत पसंद हैं.' उनकी यह बात सुनते ही सभी कंटेस्टेंट हंसने लगते हैं.

धीरज धूपर ने आकांक्षा को बताया 'रेड फ्लैग'

जजमेंट डे प्रोमो में सिर्फ मस्ती ही नहीं, बल्कि कुछ तीखे पल भी देखने को मिलते हैं. अर्जुन कपूर धीरज धूपर से पूछते हैं कि वह आकांक्षा  को कौन-सा टैग देना चाहेंगे. इस पर धीरज बिना झिझक उन्हें 'रेड फ्लैग' टैग देते हैं. इसके आगे वह बात समझाते हुए कहते हैं कि आकांक्षा कई बार ऐसी हरकतें करती हैं, जिससे अनकंफर्टेबल  महसूस करते हैं. धीरज की यह बात सुनकर आकांक्षा समेत बाकी सभी कंटेस्टेंट दंग रह जाते हैं. वहीं प्रोमो में श्रेया कालरा भी धीरज धूपर, शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा को 'टूरिस्ट'का टैग देती हैं. उन्होंने टैग देने की वजह बताई कि ये लोग शो में ज्यादा एक्टिव नहीं नजर आ रहे.

 जानिए पामेला सेरेना कौन हैं?

पामेला सेरेना शो की सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट्स में से एक हैं. उनके माता-पिता इंडियन हैं, लेकिन उनका जन्म यूके में हुआ. उन्होंने लंदन में परवरिश पाई और लंदन स्कूल ऑफ फिल्म प्रोडक्शन से फिल्ममेकिंग की पढ़ाई की. इससे पहले वह यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से साइकोलॉजी की पढ़ाई भी कर चुकी हैं. इसके बाद वह साल 2012 में वह दुबई में रहने के लिए चली गईं. 'लॉक अप 2' में उनका 'कलेशी कॉर्नर' लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो चुका है, जिसकी तारीफ खुद अर्जुन कपूर ने भी की. 

शो में हर दिन बढ़ रहा रोमांच

'लॉक अप 2' को इस बार फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं. इसके पहले सीजन को कंगना रनौत ने किया था. शो में राम कपूर, शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा, धीरज धूपर, शिल्पा शिंदे, श्रेया कालरा, आकांक्षा चमोला, आकांक्षा चौधरी, योगेश रावत और वरुण यादव जैसे कई सेलेब्स नजर आ रहे हैं. वहीं सुनीता आहूजा, रियाज अली, माधुरी ग्रोवर और श्रेष्ठा अय्यर जैसे कंटेस्टेंट्स पहले ही शो से बाहर हो चुके हैं. वहीं, बताया जा रहा है कि आकांक्षा चौधरी सीक्रेट रूम में हैं, जबकि शिल्पा शिंदे और शिवांगी जोशी के बीच कलेश देखने को मिल रही है. इसी बीच जजमेंट डे पर होने वाले अगले एविक्शन और अर्जुन कपूर की एंट्री ने लोगों की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है. 

ये भी पढ़ें: जब 100 किलो की हो गई थीं 'मैंने दिल तुझको दिया' की एक्ट्रेस समीरा रेड्डी, लोगों ने कसे तंज, ऐश्वर्या और अक्षय को लेकर कही ये बात