world-news

व्हाइट हाउस की नई प्रवक्ता पर सवाल, क्या बिना एग्जाम पास किए बन गईं वकील?

October 15, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सरकार की नवनियुक्त व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी, केटी जकारिया (Katie Zakaria) के एजुकेशन और रिज्यूमे को लेकर सवाल खड़ा हो गया है. ट्रंप ने जकारिया की नियुक्ति की घोषणा उस समय की थी, जब वो उनकी सोशल मीडिया कंपनी में काम करते हुए उन्हें केवल कुछ ही महीने हुए थे. 12 अक्टूबर को जब वो पहली बार ऑफिशियली मीडिया के सामने आईं तो उनकी काफी आलोचना हुई है. केटी जकारिया ने खुद के प्रोफेशनली वकील के तौर पर परिचय दिया है.

उन्होंने फॉक्स न्यूज और न्यूजमैक्स जैसे कंजर्वेटिव मीडिया आउटलेट्स में एक कमेंटेटर के तौर पर अपनी पहचान बनाने का काम किया है. लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि इन सभी चीजों का उन्होंने अब तक, उन्होंने या व्हाइट हाउस ने इस बात का कोई सबूत नहीं दिया है.

‘लॉ एग्जाम पास करने का सबूत नहीं’

इस बात का कोई रिकॉर्ड या सबूत नहीं है कि केटी जकारिया ने अमेरिका के किसी भी राज्य में वकालत करने के लिए जरूरी ‘बार एग्जाम’ पास की है. उन्होंने कुछ साल पहले चीन की एक बहुत बड़ी कानूनी कंपनी (लॉ फर्म) में काम किया था, लेकिन वहां भी उन्होंने वकालत करने का कोई कानूनी टेस्ट पास किया हो, इसका भी कोई सबूत नहीं मिला है.

ट्रंप से पत्रकारों ने पूछ लिया सवाल

जब एक न्यूज वेबसाइट ने खुलासा किया कि केटी जकारिया के पास वकालत का कोई लाइसेंस नहीं है, तो पत्रकारों ने सीधे राष्ट्रपति ट्रंप से पूछ लिया कि जकारिया ने किस राज्य से वकालत की परीक्षा पास की है. इस सवाल पर राष्ट्रपति ट्रंप खुद पीछे हट गए और जकारिया को खुद जवाब देने के लिए आगे कर दिया. जकारिया ने जवाब देना शुरू किया और कहा, “जब मैं चीन गई थी…” लेकिन उसी समय राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर के इंजन की इतनी तेज आवाज आ रही थी कि उनकी आगे की बात सुनाई ही नहीं दी. यह साफ नहीं हो पाया कि वह क्या कहना चाहती थीं या उन्होंने अपनी बात पूरी भी की या नहीं.”

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

google button