world-news

'ऊपर से नीचे तक सबको देंगे सजा, अपने पास सबूत रखिए', राहुल गांधी ने पुलिस को दी खुली चेतावनी

October 14, 2026

'ऊपर से नीचे तक सबको देंगे सजा, अपने पास सबूत रखिए', राहुल गांधी ने पुलिस को दी खुली चेतावनी

Rahul Gandhi Press Conference: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस को चेतावनी दी है कि ऊपर से नीचे तक सबको सजा दिलाई जाएगी. उन्होंने जंतर मंतर पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर ये बात कही.

Google Search

Rahul Gandhi Press Conference: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस को चेतावनी दी है कि ऊपर से नीचे तक सबको सजा दिलाई जाएगी. उन्होंने जंतर मंतर पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर ये बात कही.

author-image

New Update

Rahul Gandhi

राहुल गांधी, सांसद, कांग्रेस Photograph: (X@RahulGandhi)

Rahul Gandhi Press Conference: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और देशभर में एसआईआर को रोकने के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर पर हो रहे प्रदर्शन को लेकर सियासी घमासान जारी है. इस बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुधवार को मीडिया से रूबरू हुए. राहुल गांधी के साथ कई प्रदर्शनकारी छात्र भी मौजूद रहे.

'ऊपर से नीचे तक सबको सजा...'

इस दौरान कांग्रेस नेता ने दिल्ली पुलिस को खुली चुनौती देते हुए कहा कि ऊपर से नीचे तक सबको सजा दिलााएंगे. उन्होंने छात्रों से कहा कि वे वीडियो बनाएं और अपने पास सबूत रखें. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता के दौरान वहां  उपस्थित छात्रों को एक दूसरे के कंधों पर हाथ रखकर कहा, "ये हिंदुस्तान है, इसे अच्छी तरह से देख लीजिए. यहां कोई हिंदू नहीं है कोई मुस्लिम नहीं है, कोई किसी जाति का नहीं है, कोई स्त्री नहीं है कोई पुरुष नहीं है. एक आवाज है एक प्रोटेस्ट है हिंदुस्तान की आवाज और आप इस आवाज के सामने खड़े हो."

इस आवाज के सामने कोई खड़ा नहीं हो सकता- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता ने प्रदर्शनकारी छात्रों की ओर इशारा करते हुए कहा, "ये हिंदुस्तान की आवाज हैं, प्रधानमंत्री जी इस आवाज के सामने खड़े हैं. मैं आपको सुझाव देता हूं इस आवाज के सामने खड़े मत होइए, इस आवाज के सामने कोई खड़ा नहीं हो सकता."

LIVE: Media Bite | 10 Janpath, New Delhi https://t.co/OScZ2qfe1m

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 14, 2026

इसके साथ ही राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस को लेकर कहा, "मैं आपको प्यार से कहना चाहता हूं, मैंने सारे छात्रों को कहा है कि वीडियो के साथ अपने पास रिकॉर्ड रखिए. इन सबको कहा है और हर स्टूडेंट से मैं कह रहा हूं आप वीडियो बनाइए और अपने पास सबूत रखिए, हमारे पास सबूत भेजिए. जब ये पूरा का पूरा मामला खत्म होगा. तो फिर हम उन सबूतों का प्रयोग करेंगे. जिनको सजा देनी होगी उनको हम सजा देंगे ज्ञानेश कुमार से लेकर ऊपर से नीचे तक."

'घबराइए मत... सबूत अपने पास रखिए'

राहुल गांधी ने कहा कि जो भी कांस्टेबल हमारे बच्चों पर हाथ उठा रहा है सभी का सबूत अपने पास रखिए और घबराइए मत... सबूत अपने पास रखिए. राहुल गांधी ने कहा कि एक प्रोटेस्ट है, एक आवाज है देश की आवाज और उस आवाज को दबाने की कोशिश हो रही है.

छात्रा ने लगाताया पुलिस पर हिरासत में मारपीट का आरोप

राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई प्रदर्शनकारी छात्र भी सामने आए. जिन्होंने दिल्ली पुलिस पर हिरासत में अपने साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया. NSUI की एक छात्रा ने आरोप लगाया कि उसे हिरासत में लेते समय एक महिला पुलिसकर्मी ने उसे घसीटा और फिर कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन ले जाया गया. छात्रा ने कहा कि थाने के कमरा नंबर 107 में सादे कपड़ों में मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में आज फिर CJP का प्रदर्शन, जंतर-मंतर कूच करेंगे प्रदर्शनकारी; 30 जगहों पर ट्रैफिक प्रभावित होने की आशंका

छात्रों का पुलिस पर गंभीर आरोप

इसके साथ ही छात्रा ने दावा किया कि मारपीट के कारण उसके पैरों पर नीले निशान पड़ गए. एनएसयूआई के प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर हिरासत के दौरान टॉर्चर करने का भी आरोप लगाया है. प्रदर्शनकारियों का दावा है कि हिरासत में उनके साथ मारपीट की गई. इसके साथ ही छात्राओं ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने जूतों से उनके कान कुचले. छात्रों ने कहा कि पुलिस ने कई छात्रों के फोन छीन लिए और उन्हें बुरी तरह से मारा. साथ ही नाबालिगों के खिलाफ एफआईआई दर्ज की गई.

ये भी पढ़ें: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हम सबका मिशन, संघर्ष में हम सभी साथ हैं: राहुल गांधी