'वो अलग-अलग कंडीशन में...' विराट कोहली का जबरा फैन हुआ ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज, सिर्फ एक खासियत को लेकर बोली बड़ी बात
Virat Kohli : विराट कोहली ने हाल ही में वेस्टइंडीज सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया. अब उनका जलवा न्यूजीलैंड सीरीज में देखने को मिलेगा. उससे पहले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए जानते हैं.
Virat Kohli : विराट कोहली ने हाल ही में वेस्टइंडीज सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया. अब उनका जलवा न्यूजीलैंड सीरीज में देखने को मिलेगा. उससे पहले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए जानते हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/10/14/virat-kohli-2026-10-14-14-11-29.jpg)
Virat Kohli Photograph: (X/BCCI)
Virat Kohli : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया भर में अपने बल्ले के धमाल मचाते हैं. क्रिकेट की पिच पर विराट का जलवा लगातार देखने को मिलता रहता है. भारत के इस स्टार बल्लेबाज ने टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में देश का नाम रोशन किया है. विराट कोहली ने इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका जैसी बल्लेबाजों के लिए मुश्किल मानी जाने वाली पिचों पर लगातार शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने भारत की परिस्थितियों के अलवा अलग-अलगे देशों में अपना रंग बिखेरा है. विराट कोहली का बल्ला ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर भी जमकर बरसा है. ऐसे में अब ऑस्ट्रेलिया के एक दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली का दीवाना हो गया है.
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है. क्लार्क ने कोहली को अब तक के सबसे महान ऑल फॉर्मेट बैट्समैन के तौर पर चुना है. माइकल क्लार्क ने बियॉन्ड 23 पॉडकास्ट के साथ बात करते हुए विराट कोहली को लेकर बयान दिया है. उन्होंने भारत के स्टार बल्लेबाज के बारे में क्या कहा है, आइए इसके बारे में जानते हैं.
Michael Clarke said - "Virat Kohli is the Greatest All format Batter of All Time". (Beyond 23 Podcast). pic.twitter.com/w68PSu3hYr
— Tanuj (@ImTanujSingh) October 14, 2026
विराट कोहली पर माइकल क्लार्क का बड़ा बयान
माइकल क्लार्क ने कहा कि, 'विराट कोहली अब तक के सबसे अच्छे ऑल फॉर्मेट बैटर हैं. उन्हें तीनों फॉर्मेट और अलग-अलग कंडीशन में खेलना बहुत मुश्किल है, इसलिए वो दुनिया के सबसे अच्छे खिलाड़ी हैं. वो हर कंडीशन में खेल सकते हैं, इसलिए विराट कोहली के बारे में बात होती है. उन्हें तीनों फॉर्मेट में सफलता मिली है. बहुत कम खिलाड़ी इतने अच्छे हैं कि टी20 से वनडे और फिर टेस्ट क्रिकेट में ढल सकें. विराट कोहली अकेले ऐसे हैं जो मेरे लिए सबसे अलग हैं'.
MICHAEL CLARKE ON VIRAT KOHLI:
- "Virat Kohli is the Best all format batter ever. Playing all three formats and in different conditions is very difficult that's why the Best players in the world, that's why it talk about Virat Kohli. He's had success in all three formats. Not a… pic.twitter.com/oxuFJlCuB0
— Tanuj (@ImTanujSingh) October 14, 2026
पिछली सीरीज में गरजा था विराट का बल्ला
विराट कोहली को हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में खेलते हुए देखा गया था. इस सीरीज में विराट कोहली ने बल्ले शानदार प्रदर्शन किया और शतक भी ठोका था. कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों में कुल 168 रन बनाए. इसमें एक शतक शामिल था, जिसमें उन्होंने 139 रनों की नाबाद पारी खेली थी. अब विराट कोहली न्यूजीलैंड दौरे पर इंडियन क्रिकेट टीम के लिए वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे.
— BCCI (@BCCI) September 27, 2026
अब कब दिखेंगे विराट कोहली का जलवा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज 4 नवंबर से शुरू होने वाली है. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया 28 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के लिए उड़ान भरेगी. हालांकि इस सीरीज के लिए अभी तक भारत के वनडे स्क्वाड का ऐलान नहीं हुआ है. लेकिन विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों को जगह मिलना लगभग तय है. ऐसे में विराट के पास न्यूजीलैंड में धमाल मचाने का मौका होगा. इसके साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट के पास कई और रिकॉर्ड भी अपने नाम करने का मौका होगा.
ये भी पढ़ें :रोहित शर्मा के फिर से मुंबई इंडियंस के कप्तान बनने की खबर में कितनी सच्चाई? जानिए कैसे जुड़े कैप्टेंसी से उनके तार
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
