world-news

'नाना पाटेकर जिंदा है, प्लास्टिक सर्जरी करवा ली', तनुश्री दत्ता ने जताई शंका, एक्टर के निधन पर उठाए कई सवाल

October 14, 2026

'नाना पाटेकर जिंदा है, प्लास्टिक सर्जरी करवा ली', तनुश्री दत्ता ने जताई शंका, एक्टर के निधन पर उठाए कई सवाल

Tanushree Dutta on Nana Patekar Death: नाना पाटेकर की मौत को लेकर तनुश्री दत्ता कोई न कोई विवादित बयान दे रही है. अब तो एक्ट्रेस ने उनकी मौत को फेक ही बता डाला है और कई गंभीर सवाल उठाए हैं.

Google Search

author-image

New Update

Tanushree-Nana

Tanushree-Nana Photograph: (Screengrab)

Tanushree Dutta on Nana Patekar Death: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को गोवा में निधन (Nana Patekar Death) हो गया था. जानकारी के मुताबिक, कार्डियक अरेस्ट की वजह से एक्टर 75 साल की उम्र में दुनिया को छोड़कर चले गए. वहीं, उनके निधन के बाद से ही एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता विवादित बयान दे रही हैं. कभी उनके निधन को इविल डैड बता रही हैं तो कभी उनके सपोर्ट्स को राख में बदलते देखने की बात कर रही है. अब तो हद ही हो गई और तनुश्री ने नाना की मौत को फेक बता दिया है. चलिए जानते हं, उन्होंने अब क्या-क्या सवाल उठाए हैं.

नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार पर उठाए सवाल

तनुश्री दत्ता एक बार फिर इंस्टाग्राम पर लाइव आई और उन्होंने नाना पाटेकर की मौत पर सवाल उठाए हैं. एक्ट्रेस ने अंतिम संस्कार पर सवाल उठाते हुए कहा- 'बॉलीवुड इंडस्ट्री और मीडिया में किसी ने भी नाना पाटेकर का शव नहीं देखा. इतनी जल्दी क्या थी कि आधी रात को अंतिम संस्कार कर दिया गया? हिंदू धर्म की परंपरा के अनुसार आमतौर पर सूर्यास्त के बाद अंतिम संस्कार नहीं किया जाता, लेकिन उनका अंतिम संस्कार रात 11:28 बजे किया गया. इतनी रात के अंधेरे में अंतिम संस्कार करने की क्या जल्दी थी? क्या उनके परिवार ने भी उनका चेहरा ठीक से देखा था?'

प्रेयर मीट क्यों नहीं की गई- तनुश्री दत्ता

अंतिम संस्कार पर सवाल उठाने के बाद तनुश्री ने नाना की प्रेयर मीट न होने पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा-  'इतने बड़े दिग्गज और महान इंसान के लिए प्रेयर मीट होनी चाहिए थी, ताकि बॉलीवुड के लोग और मीडिया के लोग आकर उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें और आखिरी बार उनके दर्शन कर सकें. हिंदू परंपरा में लोग अंतिम दर्शन करते हैं, शव को छूते हैं और प्रणाम करते हैं. लोगों ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी, लेकिन क्या उन्होंने वास्तव में शव देखा था? उनका चेहरा ढका हुआ था. गांव के लोग शायद ऐसे सवाल न पूछें, लेकिन दूसरे लोग ये सवाल जरूर पूछते हैं. आखिर किसका अंतिम संस्कार किया गया?'

ये भी पढ़ें- 'राख में बदलते देखूंगी...', नाना पाटेकर के सपोटर्स पर भड़कीं तनुश्री दत्ता, बोलीं- 'मुझे रुलाने वाले खून के आंसू रोएंगे'

'शव का वीडियो क्यों नहीं आया?'

तनुश्री ने नाना पाटेकर को अस्पताल ले जाने से जुड़ी कोई तस्वीर या वीडियो सामने न आने पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने इसे लेकर अपने एक्सीडेंट का हवाला दिया कि जब उनका एक्सीडेंट हुआ था तो कई फोटोज और वीडियो वायरल हो गए थे. लेकिन नाना पाटेकर का एक भी वीडियो सामने नहीं आया. एक्ट्रेस ने कहा- ' उन्हें अस्पताल ले जाया गया, वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया और पोस्टमार्टम भी हुआ. लेकिन कोई फोटो या वीडियो नहीं आया.'

जिंदा होना का जताया शक!

वहीं, तनुश्री ने तो नाना पाटेकर के जिंदा होने तक का शक जता दिया. इतना ही नहीं उन्होंने तो ये तक कह डाला कि एक्टर विदेश में जिंदा है और मौत का झूठा नाटक रचा गया है. एक्ट्रेस ने कहा-  'जिस बॉडी का अंतिम संस्कार किया गया, वो नाना पाटेकर की नहीं थी. मुझे लगता है कि वो सिंगापुर या मलेशिया में जिंदा हो सकते हैं. उन्होंने अपनी मौत का नाटक किया हो सकता है और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनवाया.' तनुश्री ने तो एक्टर के प्लास्टिक सर्जरी करवाने की भी बात कही कि-  'उन्होंने अपना लुक बदल लिया है, तो DNA टेस्ट कराया जाना चाहिए, ताकि उनकी पहचान हो सके.'

ये भी पढे़ं- नाना पाटेकर की मौत को तनुश्री दत्ता ने बताया 'इविल डैड', बोलीं- 'आज का दिन कितना अजीब...'