Home›Uttarakhand›Uttarakhand bans tobacco, nicotine-containing gutka, pan masala
Gutkha-Pan Masala Ban: दिवाली से पहले लगा जोर का झटका, पान मसाला, गुटखा की बिक्री और उत्पादन पर लगी रोक, खाद्य संरक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

Gutkha-Pan Masala Ban
HIGHLIGHTS
- गुटखा-पान मसाला पर प्रतिबंध
- निर्माण से लेकर बिक्री तक प्रतिबंध
- जिलों के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश
देहरादून: Gutkha-Pan Masala Ban दिवाली से पहले गुटखा निर्माताओं और विक्रेताओं को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, उत्तराखंड में तंबाकू तथा निकोटीन युक्त गुटका, पान मसाला पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रदेश के खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।
खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
Gutkha-Pan Masala Ban आदेश के अनुसार, जन स्वास्थ्य को देखते हुए किसी भी नाम से बाजार में उपलब्ध तंबाकू तथा निकोटीन युक्त गुटका, पान मसाला या अन्य खाद्य पदार्थ के निर्माण, भंडारण, वितरण एवं बिक्री को संपूर्ण राज्य में आदेश जारी होने की तिथि से अगले एक साल तक की अवधि के लिए प्रतिबंधित किया जाता है। यह प्रतिबंध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 और खाद्य सुरक्षा एवं मानक (विक्रय प्रतिषेध और निर्बन्धन) विनियम, 2011 के प्रावधानों के तहत की गई है।
पूरे प्रदेश में लागू होगा आदेश
आपको बता दें कि प्रतिबंध पूरे उत्तराखंड में प्रभावी रहेगा। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा, पान मसाला या किसी अन्य नाम से बाजार में उपलब्ध ऐसे खाद्य उत्पादों का निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री नहीं की जा सकेगी।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने आदेश की प्रतिलिपि मुख्य सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव, महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सभी जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्साधिकारियों को भेजी है।
इसके अलावा खाद्य सुरक्षा विभाग के मंडलीय और जिला स्तरीय अधिकारियों को भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। आदेश को राजकीय गजट में प्रकाशित कराने के लिए भी भेजा गया है। अब प्रतिबंध को प्रभावी ढंग से लागू कराने की जिम्मेदारी खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों और जिला प्रशासन की होगी।
इन्हें भी पढ़ें:-
- अब स्कूली पढ़ाई का खर्च रह जाएगा आधा!.. भाजपा सरकार का बड़ा फैसला, कक्षा 1 से 10वीं तक मुफ्त मिलेंगी किताबें..
- एक और बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अचानक बदले गए इन जिलों के कलेक्टर, एक साथ कई IAS अफसर इधर से उधर
- याचिका, खामी, सवाल, SIR पर जारी बवाल, विपक्ष के मार्च और याचिका पर भाजपा का पलटवार, आखिर कब थमेगा ये सियासी घमासान?
हमसे जुड़ें
Dageshwar Dewangan
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...
Web Title: Uttarakhand bans tobacco, nicotine-containing gutka, pan masala
People also search for:Uttarakhand Tobacco Ban