world-news

Lauki Fingers Recipe: लौकी से बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी नाश्ता, खाते ही सब करेंगे तारीफ

October 12, 2026

Lauki Fingers Recipe: शाम की चाय के साथ कुछ क्रिस्पी और टेस्टी खाने का मन है तो लौकी के फिंगर्स ट्राई कर सकते हैं. लौकी, सूजी और मसालों से बनने वाला यह स्नैक बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम होता है. इसे घर पर आसानी से बनाकर हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं.

X

लौकी से बनाएं क्रिस्पी फिंगर्स (Photo- ITG)

लौकी से बनाएं क्रिस्पी फिंगर्स (Photo- ITG)

Lauki Fingers Recipe: लौकी की सब्जी तो आपने कई बार खाई होगी लेकिन क्या कभी इससे क्रिस्पी फिंगर्स ट्राई किए हैं. अगर नहीं तो इस बार शाम की चाय के साथ लौकी के क्रिस्पी फिंगर्स बना सकते हैं. यह बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम होते हैं. खास बात यह है कि लौकी की सब्जी खाने से आनाकानी करने वाले बच्चों को भी आप इस तरह लौकी खिला सकते हैं.

लौकी के क्रिस्पी फिंगर्स बनाने के लिए लौकी, सूजी, जीरा, सफेद तिल और कुछ मसालों की जरूरत होती है. इन सभी चीजों को मिलाकर पहले एक गाढ़ा मिश्रण तैयार किया जाता है. फिर इसे फिंगर जैसी शेप देकर तेल में सुनहरा और कुरकुरा होने तक तला जाता है. आप इन्हें हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ परोस सकते हैं. तो आइए जानते हैं लौकी के क्रिस्पी फिंगर्स कैसे बनाते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)

सम्बंधित ख़बरें

1 मीडियम साइज की लौकी

1-2 बड़े चम्मच घी

1 छोटी चम्मच जीरा

1 बड़ा चम्मच सफेद तिल

जरूरत के अनुसार सूजी

½ छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर

¼ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर

नमक स्वादानुसार

½ छोटी चम्मच धनिया पाउडर

¼ छोटी चम्मच गरम मसाला

जरूरत के अनुसार पानी

तलने के लिए तेल

लौकी के क्रिस्पी फिंगर्स कैसे बनाएं?

  1. सबसे पहले लौकी को अच्छी तरह धोकर छील लें और कद्दूकस कर लें. अब एक पैन में घी गर्म करें. इसमें जीरा और सफेद तिल डालकर हल्का चटका लें. इसके बाद कद्दूकस की हुई लौकी डालें और चलाते हुए पकाएं.
  2. जब लौकी थोड़ी नरम हो जाए, तो इसमें सूजी डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं.
  3. इसके बाद जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालें और मिश्रण को लगातार चलाते रहें. इसे तब तक पकाएं, जब तक मिश्रण गाढ़ा न हो जाए और पैन के किनारे छोड़ने न लगे. ध्यान रखें कि मिश्रण बहुत ज्यादा गीला न रहे, वरना फिंगर्स बनाने में परेशानी हो सकती है.
  4. अब गैस बंद कर दें और मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें. हाथों पर हल्का तेल लगाकर मिश्रण से छोटी-छोटी लंबी फिंगर्स बना लें. इस दौरान ध्यान रखें कि सभी फिंगर्स का आकार लगभग एक जैसा हो, ताकि वे एकसाथ अच्छी तरह पक सकें.
  5. अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें. तेल गर्म होने पर फिंगर्स को सावधानी से डालें और मध्यम आंच पर सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक तलें. इन्हें बीच-बीच में पलटते रहें, ताकि सभी तरफ से अच्छी तरह सिक जाएं. तैयार फिंगर्स को निकालकर अतिरिक्त तेल सोखने के लिए टिश्यू पेपर पर रखें.
  6. गरमागरम लौकी के क्रिस्पी फिंगर्स तैयार हैं. इन्हें हरी चटनी, टोमैटो सॉस या अपनी पसंद की चटनी के साथ शाम की चाय में परोसें.

---- समाप्त ----

ये भी देखें

प्रोटीन के लिए क्या खाएं- अंडा या सोया चंक्स? एक्सपर्ट्स से समझिए फर्क

Live TV

aaj tak epaper in hindi