टेस्ट क्रिकेट के 'कैच किंग' बने स्टीव स्मिथ, जो रूट को पछाड़कर रचा इतिहास, नाम किया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
SA vs AUS: साउथ अफ्रीका के खिलाफ डरबन टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने इतिहास रच दिया है. स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में बतौर फील्डर सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.
SA vs AUS: साउथ अफ्रीका के खिलाफ डरबन टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने इतिहास रच दिया है. स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में बतौर फील्डर सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/10/11/steve-smith-2026-10-11-19-48-32.jpg)
Steve Smith
SA vs AUS: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच डरबन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन स्टीव स्मिथ ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने मैदान पर चीते जैसी तेजी दिखाते हुए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लपकने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. अब वे टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में बतौर फील्डर दुनिया में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले नंबर-1 खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने जो रूट को इस मामले में पीछे छोड़ा है.
जो रूट को पछाड़कर स्टीव स्मिथ ने हासिल किया नंबर-1 का ताज
इस मैच के शुरू होने से पहले टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट के नाम दर्ज था. रूट कुल 220 कैच लपके हैं. ऐसे में स्टीव स्मिथ को उन्हें पीछे छोड़ने के लिए सिर्फ 2 कैच की जरूरत थी. डरबन टेस्ट में स्मिथ ने पहले स्पिनर नाथन लियोन की गेंद पर साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा का कैच लेकर रूट की बराबरी की. इसके तुरंत बा, उन्होंने तेज गेंदबाज पैट कमिंस की गेंद पर स्लिप में शानदार डाइव लगाकर डेविड बेडिंगहम (49 रन) का बेहतरीन कैच लपका. इस 221वें कैच के साथ ही वे जो रूट को पीछे छोड़कर दुनिया के नंबर-1 फील्डर बन गए. इसी दिन उन्होंने काइल वेरेने का एक और शानदार कैच पकड़ा, जिससे टेस्ट क्रिकेट में उनके कुल कैचों की संख्या 222 हो गई है.
Test cricket's safest pair of hands: Steve Smith 🤲 pic.twitter.com/iekIBvjWmH
— Cricinfo (@cricinfo) October 11, 2026
टेस्ट इतिहास के टॉप-5 सबसे सफल फील्डर (गैर-विकेटकीपर)
• स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया): इन्होंने 126 टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा 222 कैच लपककर दुनिया में पहला स्थान हासिल कर लिया है.
• जो रूट (इंग्लैंड): ये 169 टेस्ट मैचों में 220 कैच के साथ अब दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं.
• राहुल द्रविड़ (भारत): भारतीय दीवार के नाम से मशहूर द्रविड़ ने 164 टेस्ट मैचों में 210 कैच पकड़े हैं और वे तीसरे स्थान पर हैं.
• महेला जयवर्धने (श्रीलंका): श्रीलंका के इस दिग्गज खिलाड़ी ने 149 टेस्ट मैचों में कुल 205 कैच अपने नाम किए हैं.
• जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका): दुनिया के महानतम ऑलराउंडर्स में शामिल कैलिस ने 166 टेस्ट मैचों में 200 कैच लपके हैं.
Two excellent catches this morning from Steve Smith and he now holds the world record for the most Test catches (221*), surpassing Joe Root 👏 pic.twitter.com/7NK4ysvwR4
— Cricbuzz (@cricbuzz) October 11, 2026
बल्ले से फ्लॉप, लेकिन स्मिथ ने फील्डिंग से पलट दिया मैच
डरबन टेस्ट की पहली पारी में स्टीव स्मिथ बल्ले से तो कुछ खास नहीं कर पाए और सिर्फ 25 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन उन्होंने अपनी फील्डिंग से इसकी पूरी कसर निकाल दी. मैच के शुरुआती दो दिनों में जहां मैट रेनशॉ की 190 रनों की ऐतिहासिक पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 390 रन बनाए. वहीं तीसरे दिन स्टीव स्मिथ ने अपनी कमाल की फील्डिंग से मैच का पासा पलट दिया. स्लिप और गली में मुस्तैद स्मिथ ने एक के बाद एक कई शानदार कैच लपके, जिसकी वजह से साउथ अफ्रीका की आधी टीम बेहद सस्ते में पवेलियन लौट गई.
A Beautiful Catch From Steve Smith Captain Pat Cummins Gets His 1st 😮💨🔥 pic.twitter.com/8b926hxEj2
— Cricket Dani (@CricketDani56) October 11, 2026
स्लिप और उसके आस-पास के इलाके में स्टीव स्मिथ की फुर्ती और गेंद को भांपने की ताकत हमेशा से ही लाजवाब रही है. इंटरनेशनल क्रिकेट में 350 से ज्यादा कैच लपक चुके स्टीव स्मिथ ने आज एक बार फिर दिखा दिया कि वे सिर्फ आज के दौर के महान बल्लेबाज ही नहीं, बल्कि टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के सबसे बेहतरीन फील्डर भी हैं.
यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड सीरीज से पहले रणजी ट्रॉफी में टीम इंडिया के स्टार्स हुए फेल, जायसवाल शून्य पर आउट, केएल राहुल का भी छूटा पसीना
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
