world-news

पानीपत में रौब जमाने के लिए खरीदा अवैध पिस्तौल: पुलिस ने किया अरेस्ट, यूपी में अपने दोस्त से लेकर आया, खुलेआम घूम रहा था - Panipat News

October 10, 2026

पानीपत में रौब जमाने के लिए खरीदा अवैध पिस्तौल:पुलिस ने किया अरेस्ट, यूपी में अपने दोस्त से लेकर आया, खुलेआम घूम रहा था

पानीपत4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
पुलिस की गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी। - Dainik Bhaskar

पुलिस की गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी।

पानीपत की CIA-3 पुलिस टीम ने असंध रोड नाके के पास दिल्ली ब्रांच नहर पर नाकाबंदी कर एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का बताया जा रहा है, जिसकी पहचान दीपक उर्फ लंगड़ा निवासी गांव सिठाना, जिला पानीपत के रूप में हुई है।

शनिवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान डीएसपी मुख्यालय विकास कुमार ने मामले की जानकारी साझा की। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने शौकिया तौर पर और दोस्तों में रौब जमाने के लिए यूपी स्थित अपने दोस्त से अवैध हथियार खरीदा था।

मुखबिर की सूचना पर बिछाया जाल

डीएसपी विकास कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सीआईए-3 की टीम गश्त के दौरान असंध नाका नहर पुल के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सिठाना निवासी दीपक उर्फ लंगड़ा अवैध देसी पिस्तौल लेकर रिफाइनरी की तरफ से नहर के साथ लगती सड़क से असंध नाका की ओर आ रहा है।

सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने तुरंत असंध रोड नाका के पास दिल्ली ब्रांच नहर के साथ लगती सड़क पर नाकाबंदी की और आने-जाने वाले संदिग्धों की चेकिंग शुरू कर दी।

आरोपी सरेआम अवैध पिस्तौल को लेकर अपने साथ घूमता था।

आरोपी सरेआम अवैध पिस्तौल को लेकर अपने साथ घूमता था।

पुलिस को देख पीछे मुड़कर भागने लगा आरोपी

नाकाबंदी के कुछ ही देर बाद बोहली गांव की तरफ से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। जैसे ही उसकी नजर सामने तैनात पुलिस पार्टी पर पड़ी, वह घबरा गया और वापस मुड़कर तेज कदमों से भागने लगा। जिस पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही दूरी पर दौड़कर उसे दबोच लिया। जब पुलिस ने उसका नाम-पता पूछा तो उसने अपनी पहचान दीपक उर्फ लंगड़ा निवासी सिठाना के रूप में बताई।

जेब से बरामद हुआ अनलोड देसी पिस्तौल, रिमांड पर लिया

पुलिस टीम ने जब आरोपी की तलाशी ली, तो उसकी पहनी हुई नीले रंग की लोअर की जेब से एक अवैध देसी पिस्तौल बरामद हुआ। जांच करने पर पिस्तौल अनलोड पाया गया। जब पुलिस ने आरोपी से पिस्तौल का वैध लाइसेंस या परमिट मांगा, तो वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

इसके बाद आरोपी के खिलाफ थाना पुराना औद्योगिक में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। डीएसपी मुख्यालय ने बताया कि शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि वह यह असला कहां से और किससे खरीदकर लाया था, ताकि हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना को भी सलाखों के पीछे भेजा जा सके।

.

खबरें और भी हैं...

  • पानीपत कोर्ट में मारपीट करने वाले दो आरोपी अरेस्ट: पुलिस ने सड़कों पर पैदल घुमाया, अस्पताल ले गए, SHO बोले- गाड़ी नहीं थी

    पुलिस ने सड़कों पर पैदल घुमाया, अस्पताल ले गए, SHO बोले- गाड़ी नहीं थी|पानीपत,Panipat - Dainik Bhaskar0:56
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पानीपत में 20 लाख की ज्वेलरी चुराने वाले मामा-भांजा अरेस्ट: बहन की ससुराल आते-जाते रची साजिश, दुकान का ताला तोड़ा, यूपी भागने की फिराक में थे

    बहन की ससुराल आते-जाते रची साजिश, दुकान का ताला तोड़ा, यूपी भागने की फिराक में थे|पानीपत,Panipat - Dainik Bhaskar0:20
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • खुद को स्पाइडर-मैन बता 100 फीट टावर पर चढ़े शराबी: पानीपत में 2 दोस्तों ने लगाई शर्त; पुलिस ने समझा कर नीचे उतारा, हुए फरार

    पानीपत में 2 दोस्तों ने लगाई शर्त; पुलिस ने समझा कर नीचे उतारा, हुए फरार|पानीपत,Panipat - Dainik Bhaskar0:33
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • मां की डांट से नाराज, दो भाई घर से लापता: आवारा लड़कों की संगत से परिजन परेशान; तलाश में जुटी पानीपत पुलिस

    आवारा लड़कों की संगत से परिजन परेशान; तलाश में जुटी पानीपत पुलिस|पानीपत,Panipat - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर