नई दिल्ली(उत्तम हिन्दू न्यूज): चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहा है। इसी मुद्दे पर पटना से दिल्ली तक राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।
कांग्रेस की ओर से विपक्षी नेताओं के साथ बैठक और भोज का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) दिल्ली से दूर बेंगलुरु में चप्पल आंदोलन कर रही है। इस आंदोलन में मशहूर यूट्यूबर घ्रुव राठी भी शामिल हुए।
‘जवाबदेही की मांग को लेकर सड़कों पर लोग’
बेंगलुरु में हुए प्रदर्शन की तस्वीरें साझा करते हुए CJP नेता सौरभ दास ने सोशल मीडिया पोस्ट में चुनाव आयोग और उसके नेतृत्व पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि बड़ी संख्या में लोग जवाबदेही की मांग को लेकर आंदोलन का हिस्सा बन रहे हैं।
उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर नागरिकों की चिंताएं लगातार सामने आ रही हैं और इस मुद्दे पर अलग-अलग शहरों में विरोध देखने को मिल रहा है।
10 अक्टूबर के प्रदर्शन को लेकर सियासी सरगर्मी
जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले CJP नेता आशुतोष रांका ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन का दावा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन को प्रभावित करने के लिए अलग-अलग हिस्सों से दक्षिणपंथी संगठनों के लोगों को जुटाया जा रहा है।
रांका ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि उनका आंदोलन हिंसक नहीं होगा और प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि देश की नजर इस पूरे घटनाक्रम पर है।
CJP ने लगाए हिरासत में लेने के आरोप
प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले कॉकरोच जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि उसके कई कार्यकर्ताओं और वॉलंटियर्स को प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के लिए हिरासत में लिया जा रहा है।
पार्टी का दावा है कि अलग-अलग राज्यों में उसके समर्थकों पर कार्रवाई की जा रही है। CJP नेताओं का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से आंदोलन को रोकने के बजाय लोगों में नाराजगी बढ़ सकती है और आने वाले प्रदर्शन में अधिक लोग शामिल हो सकते हैं।
हालांकि, हिरासत और अन्य आरोपों को लेकर संबंधित प्रशासन या पुलिस की ओर से आधिकारिक स्थिति सामने आना बाकी है। चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष के विरोध के बीच 10 अक्टूबर का प्रस्तावित प्रदर्शन अब राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।
You Might Be Interested In
- ये 5 भारतीय खिलाड़ी बन सकते हैं वेस्टइंडीज के लिए सिरदर्द, ‘सरपंच साहब’ से फैंस की उम्मीद
- दुनिया पर ‘सुपर अल नीनो’ का खतरा, 76 साल में सबसे ज्यादा गर्म समुद्र; बाढ़-सूखे का खतरा, 4.5 लाख मौतों की आशंका
- मिडिल ईस्ट तनाव का असर भारत पर, रियाद की उड़ानें रद्द, भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
- ‘1000 रुपये दूंगी, बस 10 मिनट मेरे साथ बीता लो…’ कैब ड्राइवर को घर के अंदर बुलाने लगी महिला, देखें VIDEO
- GST में बदले कई बड़े नियम: अब केवल 10 दिन में रिफंड क्लेम, गिरफ्तारी से भी राहत
- राजघाट पहुंचा विपक्ष का ‘वोट चोरी’ के खिलाफ प्रदर्शन, राहुल-खड़गे ने संभाली कमान