world-news

गांजा तस्करी की महिला सरगना जेल परिसर से गिरफ्तार: सेंट्रल जेल में बंद आरोपियों को धमकाने पहुंची थी,युवाओं को कमीशन देकर कराती थी गांजा तस्करी - Bilaspur (Chhattisgarh) News

October 8, 2026

  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • Bilaspur Central Jail News | Woman Drug Smuggler Arrested Outside Jail

गांजा तस्करी की महिला सरगना जेल परिसर से गिरफ्तार:सेंट्रल जेल में बंद आरोपियों को धमकाने पहुंची थी,युवाओं को कमीशन देकर कराती थी गांजा तस्करी

बिलासपुर (छत्तीसगढ़)18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
3 महीने से तलाश रही थी GRP - Dainik Bhaskar

3 महीने से तलाश रही थी GRP

बिलासपुर में 27.57 लाख रुपए के गांजा तस्करी मामले में फरार चल रही महिला आरोपी अनुपमा मोहंती (45) को GRP ने बुधवार को सेंट्रल जेल के बाहर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, वह इस प्रकरण में जेल में बंद चार आरोपियों से संपर्क करने और उन्हें धमकाने पहुंची थी।

रिमांड पर भेजे जाने से पहले आरोपियों ने गांजा तस्करी के नेटवर्क की कथित सरगना के रूप में अनुपमा का नाम पुलिस को बताया था। इसके बाद से GRP उसकी तलाश कर रही थी।

3 महीने से नेटवर्क की सरगना तक पहुंचने की कोशिश

GRP के उप निरीक्षक विश्वनाथ चक्रवर्ती ने बताया कि ट्रेनों के जरिए चल रहे गांजा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के लिए उसके मुख्य संचालक तक पहुंचना जरूरी था। पुलिस पिछले तीन महीने से इस दिशा में काम कर रही थी।

इसी दौरान सूचना मिली कि धुतरापारा, संबलपुर, ओडिशा निवासी अनुपमा मोहंती जेल में बंद आरोपियों से संपर्क करने बिलासपुर आई है। इसके बाद पुलिस ने सेंट्रल जेल के बाहर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

11 जुलाई को 55 किलो गांजा के साथ पकड़े गए थे 4 आरोपी

इस मामले में 11 जुलाई को GRP ने रेलवे प्लेटफॉर्म पर पंकजनी बेहरा, रीना पटनायक, आयुष कुशवाहा और एक नाबालिग को पकड़ा था। उनके कब्जे से 55 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। इसकी अनुमानित कीमत 27.57 लाख रुपए बताई गई थी। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने गांजा तस्करी के नेटवर्क से जुड़ी अनुपमा मोहंती का नाम पुलिस को बताया था।

सप्लायर ने बताया- कमीशन देकर युवाओं से कराती थी तस्करी

इसके बाद 14 जुलाई को GRP ने गांजा सप्लायर निहार रंजन पटनायक (41), निवासी संबलपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में उसने भी अनुपमा के बारे में जानकारी दी।

उसके बयान के अनुसार, अनुपमा युवाओं को कमीशन देकर ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश समेत विभिन्न राज्यों में गांजा तस्करी कराती थी। इस सूचना के बाद GRP ने इस नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए जांच आगे बढ़ाई। पुलिस का कहना है कि यह गांजा तस्करी का अकेला नेटवर्क नहीं है।

पति के जेल जाने के बाद संभाला कथित कारोबार

रेलवे पुलिस के मुताबिक, अनुपमा का पति सुधांशु मोहंती पिछले दो साल से गांजा तस्करी के एक मामले में संबलपुर जेल में बंद है। इसी दौरान अनुपमा द्वारा उसके कथित कारोबार को संभालने की बात सामने आई है।

संपत्ति की भी जांच, जब्ती की तैयारी

GRP ने अनुपमा को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस अब उसकी संपत्ति और आर्थिक गतिविधियों की भी पड़ताल कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, जांच में तस्करी से अर्जित संपत्ति का पता चलने पर उसे जब्त कर राजसात करने की कार्रवाई की जा सकती है।

पुलिस के अनुसार, NDPS एक्ट में सजा के साथ अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति जब्त करने का भी प्रावधान है।

.

खबरें और भी हैं...

  • पति की 57 की उम्र IVF में बाधा नहीं: हाईकोर्ट ने 47 साल की पत्नी को IVF की मंजूरी दी; सरोगेसी बोर्ड ने रोका था इलाज

    हाईकोर्ट ने 47 साल की पत्नी को IVF की मंजूरी दी; सरोगेसी बोर्ड ने रोका था इलाज|बिलासपुर (छत्तीसगढ़),Bilaspur (Chhattisgarh) - Dainik Bhaskar0:45
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • स्कूल निरीक्षण में 17 शिक्षक-प्राचार्य मिले गायब: बिलासपुर में JD ने दो प्राचार्यों को नोटिस दिया;चकरभाठा में 17 में से सिर्फ 4 शिक्षक पहुंचे

    बिलासपुर में JD ने दो प्राचार्यों को नोटिस दिया;चकरभाठा में 17 में से सिर्फ 4 शिक्षक पहुंचे|बिलासपुर (छत्तीसगढ़),Bilaspur (Chhattisgarh) - Dainik Bhaskar0:41
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • रतनपुर महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद: कथित हिंदूवादी संगठनों पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप; कलेक्टर से जांच की मांग

    कथित हिंदूवादी संगठनों पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप; कलेक्टर से जांच की मांग|बिलासपुर (छत्तीसगढ़),Bilaspur (Chhattisgarh) - Dainik Bhaskar0:57
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बिलासपुर में बिजली गिरने से 3 मौतें: खेत में काम कर रहे साढ़ू भाइयों पर गिरी गाज;पेड़ के नीचे खड़े किसान ने भी तोड़ा दम

    1:03
    • कॉपी लिंक

    शेयर