कौन है सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने वाला भारतीय खिलाड़ी? लिस्ट में पांचवें स्थान पर पहुंचे शुभमन गिल
Most Player Of The Series Award: शुभमन गिल ने अपना 7वां प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीता. तो आइए जान लेते हैं कि सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने वाला खिलाड़ी कौन है?
Most Player Of The Series Award: शुभमन गिल ने अपना 7वां प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीता. तो आइए जान लेते हैं कि सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने वाला खिलाड़ी कौन है?
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/10/04/who-is-the-indian-player-with-the-most-player-of-the-series-awards-shubman-gill-number-5-2026-10-04-10-17-49.jpg)
शुभमन गिल Photograph: (AFP)
Most Player Of The Series Award: वेस्टइंडीज के साथ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया 2-1 से अपने नाम किया. इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज शुभमन गिल रहे, जिन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड मिला. इसी के साथ शुभमन गिल सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने वाले क्रिकेटर्स की एलीट लिस्ट में शामिल हो गए हैं. मगर, क्या आपको मालूम है कि सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड किसके नाम पर दर्ज है? अगर नहीं, तो आइए इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में बताते हैं...
कौन है सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीड अवॉर्ड जीतने वाला क्रिकेटर?
— BCCI (@BCCI) October 3, 2026
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर का नाम आता है. सचिन ने वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक 15 बार इस अवॉर्ड पर अपना नाम लिखा. हालांकि, तीनों फॉर्मेट को मिलाकर सचिन तेंदुलकर ने 20 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज जीता. सचिन ने 5 बार टेस्ट और 15 बार वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज जीता.
विराट कोहली दूसरे स्थान पर काबिज
— BCCI (@BCCI) October 3, 2026
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने वाली लिस्ट में दूसरे स्थान पर विराट कोहली का नाम आता है. विराट ने अपने अब तक के करियर में 11 बार इस अवॉर्ड पर कब्जा किया. वहीं, जब ऑलओवर क्रिकेट की बात करें, तो सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम पर दर्ज है. विराट ने टेस्ट में 3, वनडे में 12 और टी-20 क्रिकेट में 7 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीता.
शुभमन गिल ने जीता 7वां प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड
— BCCI (@BCCI) October 3, 2026
वेस्टइंडीज के साथ खेली गई वनडे सीरीज में शुभमन गिल ने कमाल की बल्लेबाजी की. उन्होंने शुभमन गिल ने पहले वनडे मैच में 110, दूसरे मैच में 223* रन बनाए. हालांकि, वह तीसरे वनडे मैच में कुछ खास नहीं कर सके और 1 रन बनाकर आउट हो गए. मगर, वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले पायदान पर रहे.
शुभमन ने 167 के औसत और 135.22 की स्ट्राइक रेट से 334 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 39 चौके और 9 छक्के निकले. इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया, जो उनके वनडे करियर का 7वां प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड रहा. बताते चलें, वनडे क्रिकेट में पूर्व भारतीय दिग्गज सौरव गांगुली, युवराज सिंह, एमएस धोनी ने 7-7 प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीते हैं.
सर्वाधिक POTS पुरस्कार (भारत)
15 सचिन तेंदुलकर
11 विराट कोहली
7 युवराज सिंह
7 सौरव गांगुली
7 एमएस धोनी
7 शुभमन गिल
तीनों फॉर्मेट मिलाकर सबसे ज्यादा POTS अवॉर्ड जीतने वाले क्रिकेटर्स:-
| खिलाड़ी | देश/टीम | कुल अवॉर्ड | टेस्ट | ODI | T20I |
|---|---|---|---|---|---|
| विराट कोहली | भारत | 22 | 3 | 12 | 7 |
| सचिन तेंदुलकर | भारत | 20 | 5 | 15 | 0 |
| शाकिब अल हसन | बांग्लादेश | 17 | 5 | 7 | 5 |
| जैक्स कैलिस | दक्षिण अफ्रीका | 15 | 9 | 6 | 0 |
ये भी पढ़ें: ODI खत्म, अब मचेगा T20I का धमाल! भारत-वेस्टइंडीज के बीच कितनी तारीख से शुरू होगी टी-20 सीरीज? नोट कर लीजिए शेड्यूल और टाइमिंग
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें