world-news

समस्तीपुर- दूर्गापूजा, दीपावली, छठ के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें: पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट, रक्सौल-नरकटियागंज और पटना-इस्लामपुर स्पेशल का विस्तार - Samastipur News

September 28, 2026

पूर्व मध्य रेल ने दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए तीन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन बढ़ा दिया है। इससे त्योहारों में घर लौटने वाले और रोज सफर करने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा।

.

रेलवे के मुताबिक, ये ट्रेनें अपने तय रूट, स्टॉपेज, टाइम-टेबल और कोच के साथ ही चलेंगी। तीनों स्पेशल ट्रेनों का परिचालन अक्टूबर से नवंबर के आखिर तक बढ़ाया गया है।

गाड़ी संख्या 03216/03215 पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र स्पेशल के 32 फेरे बढ़ाए गए हैं। ट्रेन नंबर 03216 पाटलिपुत्र जंक्शन से पूर्णिया कोर्ट के बीच हफ्ते में पांच दिन चलेगी। यह 18 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक चलेगी।

पूर्णिया कोर्ट से पाटलिपुत्र जंक्शन के बीच 5 दिन चलेगी ट्रेन नंबर 03215

ट्रेन नंबर 03215 पूर्णिया कोर्ट से पाटलिपुत्र जंक्शन के बीच हफ्ते में पांच दिन चलेगी। इसकी सेवा 19 अक्टूबर से 1 दिसंबर 2026 तक 32 फेरों के लिए बढ़ाई गई है। इसमें सामान्य द्वितीय श्रेणी के चार, एसएलआरडी के दो, एसी थ्री टियर के तीन, एसी टू टियर का एक और स्लीपर के 10 कोच समेत कुल 20 कोच होंगे।

रक्सौल-नरकटियागंज स्पेशल भी नवंबर तक चलेगी।

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए कई ट्रेनों का विस्तार किया गया है।

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए कई ट्रेनों का विस्तार किया गया है।

गाड़ी संख्या 05543/05544 रक्सौल-नरकटियागंज-रक्सौल स्पेशल की सेवा भी बढ़ाई

गाड़ी संख्या 05543/05544 रक्सौल-नरकटियागंज-रक्सौल स्पेशल की सेवा भी बढ़ाई गई है। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी। पहले इसकी अंतिम तिथि 26 सितंबर निर्धारित थी। अब 1 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक कुल 18 फेरे लगाए जाएंगे।

एलएचबी रैक वाली इस ट्रेन में एलएसएलआरडी और जनरेटर कार के अलावा चार सामान्य द्वितीय श्रेणी, नौ स्लीपर, दो एसी थ्री टियर और एक एसी टू टियर कोच समेत कुल 18 कोच होंगे।

पटना-इस्लामपुर स्पेशल के भी बढ़े फेरे

त्योहारों के दौरान पटना और इस्लामपुर के बीच यात्रियों को भी अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। गाड़ी संख्या 03297 पटना-इस्लामपुर स्पेशल मंगलवार, गुरुवार और रविवार को चलेगी। इसकी सेवा 1 अक्टूबर से 29 नवंबर तक 26 फेरों के लिए बढ़ाई गई है।

वहीं, गाड़ी संख्या 03298 इस्लामपुर-पटना स्पेशल बुधवार, शुक्रवार और सोमवार को संचालित होगी। यह ट्रेन 2 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक 26 फेरे लगाएगी। इस ट्रेन में एलएसएलआरडी, जनरेटर कार, सामान्य श्रेणी, स्लीपर, एसी थ्री इकोनॉमी, एसी थ्री टियर, एसी टू टियर और प्रथम वातानुकूलित श्रेणी समेत कुल 22 एलएचबी कोच होंगे।

रेल रेल के सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति ने यात्रियों से अपील की है कि त्योहारों के दौरान यात्रा की योजना बनाते समय इन विस्तारित स्पेशल ट्रेनों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इससे नियमित ट्रेनों पर बढ़ने वाले यात्री दबाव को कम करने में भी मदद मिलने की उम्मीद है।