world-news

ट्रेन में शर्मनाक हरकत! भरी बोगी में शख्स ने किया पेशाब, यात्रियों ने सिखाया सबक; वीडियो वायरल

September 28, 2026

ट्रेन में शर्मनाक हरकत! भरी बोगी में शख्स ने किया पेशाब, यात्रियों ने सिखाया सबक; वीडियो वायरल

इस वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं कि भारतीयों में सिविक सेंस जैसी कोई चीज नहीं हैImage Credit source: X/@Simpu_SinghIND

Shocking Viral Video! सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी का भी सिर शर्म से झुक जाएगा. एक चलती ट्रेन के अंदर भीड़भाड़ के बीच एक शख्स ने खुलेआम पेशाब करना (Man Urinates Inside Crowded Train) शुरू कर दिया. इस बेहद शर्मनाक हरकत को देख वहां मौजूद सहयात्रियों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. यात्रियों ने न सिर्फ इस गंदी हरकत का कड़ा विरोध किया, बल्कि उस शख्स की जमकर धुनाई भी कर दी. यह वीडियो अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है और लोग रेलवे सुरक्षा और यात्रियों के सिविक सेंस पर सवाल खड़े कर रहे हैं.

X (पूर्व में ट्विटर) पर @Khurpenchinfra नाम के यूजर द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन का डिब्बा खचाखच भरा हुआ है. फर्श से लेकर बर्थ तक लोग बैठे हुए हैं. इसी बीच एक शख्स बेखौफ होकर कोच के अंदर ही पेशाब करने लगा. जब आसपास के यात्रियों ने उसे ऐसा करने से रोका और टॉयलेट जाने को कहा, तो वह शख्स अकड़ दिखाने लगा और बहस करने लगा. इसके बाद गुस्साए यात्रियों ने उसे घेर लिया और उसकी पिटाई कर डाली.

रेलवे सेवा का कड़ा एक्शन और जांच

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, X पर रेलवे सेवा ने अपने आधिकारिक हैंडल @RailwaySeva से तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए यूजर से ट्रेन नंबर, PNR, मोबाइल नंबर और घटना की तारीख व समय जैसी पूरी जानकारी मांगी है. रेलवे अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. साथ ही यात्रियों को किसी भी असुविधा पर रेल मदद पोर्टल का उपयोग करने की सलाह दी गई है.

सोशल मीडिया पर छिड़ी तीखी बहस

इस घटना के सामने आने के बाद इंटरनेट पर यूजर्स के बीच लंबी बहस छिड़ गई है. लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई लोगों ने ट्रेनों में बढ़ती अत्यधिक भीड़ और खराब होती स्थिति पर चिंता जताई है. कुछ यूजर्स ने यह भी सवाल उठाया कि लोग तुरंत बीच-बचाव करने या रोकने के बजाय वीडियो बनाने में क्यों लगे रहे. कई नेटिजन्स ने मांग की है कि ऐसे लोगों पर एयरलाइंस की तरह आजीवन या लंबे समय के लिए ट्रेन यात्रा पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए. वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें.

अभिषेक राय

अभिषेक राय

अभिषेक राय (Abhishek Roy) अभी TV9 भारतवर्ष के डिजिटल विंग में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) हैं. पत्रकारिता में उन्हें 14 साल से ज्यादा का अनुभव है और इस फील्ड में उनकी अपनी एक अलग पहचान है. अपने करियर में उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है. शुरुआत में वे भोपाल के 'पीपुल्स समाचार' अखबार (Peoples Samachar) से जुड़े. यहां उन्होंने प्रिंट मीडिया का काम सीखा. इसके बाद वे दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ग्रुप में लंबे समय तक रहे. खास बात ये कि उन्होंने भास्कर के अखबार और वेबसाइट, दोनों जगह काम किया. इससे उन्हें पुरानी और नई, दोनों तरह की पत्रकारिता का अनुभव मिला. अभिषेक ने अहमदाबाद के 'जानो दुनिया' (Jano Duniya) न्यूज चैनल में भी काम किया. यहां उन्होंने टीवी मीडिया में अपनी काबिलियत दिखाई. अभिषेक को राजनीति और विदेशी मामलों की अच्छी समझ है. वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक कूटनीति को बहुत ही बारीकी से समझते हैं. हालांकि, वर्तमान में डिजिटल मीडिया की बदलती मांग को देखते हुए वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों वे ट्रेंडिंग खबरों, वायरल टॉपिक्स और हटके कंटेंट पर काम कर रहे हैं. अभिषेक के लिए पत्रकारिता महज एक पेशा या सिर्फ पाठकों तक सूचनाएं या खबरें पहुंचाना नहीं है. उनका विजन और उद्देश्य इससे कहीं अधिक व्यापक है. वे मानते हैं कि एक पत्रकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि पाठकों को हर बार कुछ नया और अनूठा पढ़ने को मिले. कंटेंट ऐसा हो जो पाठकों की सोच के दायरे को विस्तृत करे और उन्हें एक नया नजरिया दे. अभिषेक को पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी शौक है. भागदौड़ भरी जिंदगी से जब भी फुर्सत मिलती है, वे पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं.

Read More

google button