पानीपत में कांग्रेस का प्रदर्शन, चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी:वोट चोरी' के मुद्दे पर सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता; इलेक्शन में पारदर्शिता की मांग
पानीपत5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पानीपत में जिला सचिवालय के सामने प्रदर्शन करती कांग्रेस कार्यकर्ता।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (HPCC) के आह्वान पर पानीपत जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण व शहरी) ने सोमवार को केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली और 'वोट चोरी' के गंभीर आरोपों को लेकर कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आवाज बुलंद की।

जीटी रोड पुल के नीचे खड़ी कांग्रेस महिला कार्यकर्ता।
सचिवालय के सामने पुल के नीचे डटे कांग्रेसी
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष रमेश मलिक और शहरी जिलाध्यक्ष सरदार बलजीत सिंह की संयुक्त अगुवाई में कार्यकर्ता सुबह 11 बजे जीटी रोड स्थित जिला सचिवालय के सामने, पुल के नीचे एकत्र हुए।
- जमकर की नारेबाजी: प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता की मांग उठाई।
- लोकतंत्र बचाने का संदेश: नेताओं ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया ही लोकतंत्र की आत्मा है और इसके साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वरिष्ठ नेता व भारी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
विरोध प्रदर्शन में पानीपत जिले के तमाम वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व विधायक, ब्लॉक अध्यक्ष और अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। नेताओं ने कहा कि जब तक चुनाव प्रक्रिया में जनविश्वास और निष्पक्षता पूरी तरह बहाल नहीं हो जाती, तब तक कांग्रेस पार्टी का यह जन-संघर्ष सड़क से लेकर संसद तक जारी रहेगा।
.
खबरें और भी हैं...
पानीपत मंडी में बेमौसमी बारिश से धान भीगा: खरीद-लिफ्टिंग पर संकट, नमी से आढ़ती-किसान दोनों परेशान; सुखाने की जगह नहीं
0:37- कॉपी लिंक
शेयर
पानीपत TDI सिटी में महिला सचिव को रॉड-डंडों से पीटा: बोली- बहू के कपड़े फाड़े, 2 साल की बच्ची को पीटा; दिल्ली पुलिसकर्मी मुझे कैरेक्टरलेस कहता
0:39- कॉपी लिंक
शेयर
हरियाणा के 5 जिलों में बारिश, 12 में अलर्ट: पानीपत-सोनीपत में रात से बूंदाबांदी, लाखों क्विंटल धान भीगी; सुबह-शाम बढ़ी ठंड
0:44- कॉपी लिंक
शेयर
रेवाड़ी डिस्पेंसरी के डॉक्टरों को मारने की धमकी: 2 पन्नों में लिखा-यमराज हूं, जिसे चिट्ठी लिखता हूं उनका मरना तय; ₹5 लाख की रंगदारी मारी
- कॉपी लिंक
शेयर