सोनीपत में डिलीवरी बॉय ने मोबाइल छीना:पीछा करने पर बाइक-मोबाइल छोड़कर भागा, पुलिस ने पकड़ा; बोला- किश्त भरनी थी
सोनीपत34 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मोबाइल छीनने का आरोपी सोनीपत पुलिस की गिरफ्त में।
सोनीपत में मोबाइल स्नैचिंग का मामला सामने आया है। जहां Zepto डिलीवरी बॉय ने एक युवक का मोबाइल छीन लिया और बाइक से भागने लगा। पीछा किए जाने पर आरोपी बाइक और मोबाइल छोड़कर फरार हो गया।
बाद में पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने मोबाइल की किश्त भरने के लिए स्नैचिंग करने की बात कही है। पुलिस एटलस रोड पर दो दिन पहले हुई एक अन्य स्नैचिंग में भी उसकी भूमिका की जांच कर रही है।
मोबाइल छीनकर भागा, कुछ दूरी पर पकड़ा
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, Zepto में डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करने वाले 22 वर्षीय साजिद पर एक युवक का मोबाइल छीनने का आरोप है। मोबाइल छीनने के बाद आरोपी बाइक से तेज रफ्तार में मौके से भाग निकला। लोगों ने उसका पीछा किया, लेकिन वह काफी दूर तक बाइक दौड़ाता रहा।

22 वर्षीय साजिद पर एक युवक का मोबाइल छीनने का आरोप।
डिलीवरी करने पहुंचा तो लोगों ने घेरा
आरोपी की तलाश में जुटे एक व्यक्ति ने पीछा जारी रखा। काफी तलाश के बाद साजिद एक स्थान पर दिखाई दिया, जहां वह डिलीवरी करने के लिए एक घर में दाखिल हो रहा था। इसकी सूचना अन्य लोगों को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने आरोपी को घेर लिया।
बाइक और मोबाइल छोड़कर फरार
लोगों से घिरता देखकर आरोपी वहां से दोबारा भाग निकला। इस दौरान वह अपनी बाइक और मोबाइल मौके पर ही छोड़ गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक व मोबाइल को कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी साजिद को पकड़ लिया।

आरोपी को थाने ले जाता पुलिसकर्मी।
बोला- मोबाइल की किस्त भरने थी
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने मोबाइल छीनने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार, साजिद ने बताया कि उसे अपने मोबाइल की किश्त भरने के लिए पैसों की जरूरत थी। इसी वजह से उसने दूसरे युवक का मोबाइल छीन लिया।
जांच के दौरान दो दिन पहले एटलस रोड पर हुई एक अन्य मोबाइल स्नैचिंग की वारदात भी सामने आई। इस मामले के पीड़ित ने मोबाइल छीनने वाले युवक के तौर पर साजिद की पहचान किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस अब इस वारदात में उसकी संलिप्तता की जांच कर रही है।
अन्य वारदातों की भी जांच
पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि साजिद पहले किसी अन्य मोबाइल स्नैचिंग की वारदात में शामिल रहा है या नहीं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
.
खबरें और भी हैं...
सोनीपत रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग से लूट का खुलासा: 4 लुटेरे गिरफ्तार; बंदूकनुमा वस्तु दिखाकर लूटे थे ₹5 हजार और मोबाइल
0:30- कॉपी लिंक
शेयर
सोनीपत के भट्ठगांव हत्याकांड में हथियार सप्लायर गिरफ्तार: आंखों में मिर्च पाउडर डाला, गोली मारकर की थी हत्या, पहले से दर्ज हैं 10 केस

- कॉपी लिंक
शेयर
सोनीपत में निशुल्क जांचा सैकड़ों लोगों का स्वास्थ्य: शुगर-बीपी की जांच कर डॉक्टरों ने दी जीवनशैली सुधारने की सलाह

- कॉपी लिंक
शेयर
सोनीपत में सीआरपीएफ जवानों ने बहालगढ़ में चलाया सफाई अभियान: सड़कों से कूड़ा-कचरा उठा लोगों को किया जागरूक; 2 अक्टूबर तक करेंगे सफाई
- कॉपी लिंक
शेयर