Mushtaq Khan Passed Away : बॉलीवुड से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है। हिंदी फिल्मों के दिग्गज एक्टर मुश्ताक खान अब इस दुनिया में नहीं रहे। 24 सितंबर को उनका निधन हो गया। वो लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। वो मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती थे। हालांकि, वो जिंदगी की जंग हार गए। अचानक उनका यूं चले जाना फिल्म इंडस्ट्री के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। मुश्ताक खान के बेटे मोहसिन खान ने उनके निधन की पुष्टि की है। मोहसिन ने ये भी कहा कि उन्होंने 51 साल फिल्म इंडस्ट्री में काम किया। 25 सितंबर को मुंबई में यारी रोड स्थित कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
पढ़ें :- 'हैवान' X Review: 18 साल बाद सैफ-अक्षय की जोड़ी का बड़ा धमाका या दर्शकों को मिली निराशा? जानें X पर लोगों का आखिरी फैसलामुश्ताक खान के बिजनेस पार्टनर शिवम ने बताया कि तबीयत खराब होने के बाद 8 दिन पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उससे पहले उनकी तबीयत ठीक थी। 15 दिन पहले वो मुंबई के मड आइलैंड में सलमान खान की एक अपकमिंग फिल्म की शूटिंग भी कर रहे थे।
मुश्ताक खान का ‘वेलकम’ का रोल
यूं तो मुश्ताक खान ने अपने करियर में ढेरों बेहतरीन फिल्मों में काम किया, कई बेहतरीन किरदार निभाए, लेकिन अक्षय कुमार की ‘वेलकम’ में निभाया गया उनका बलविश डे यानी बल्लू का किरदार लोगों के दिलों में बसता है। इस फिल्म में उनका एक डायलॉग था, जो काफी फेमस हुआ था- “मेरी एक टांग नकली है, मैं हॉकी का बहुत बड़ा खिलाड़ी था।
अपने 5 दशकों के एक्टिंग करियर में मुश्ताक खान 500 से ज्यादा फिल्मों का हिस्सा रहे। ‘वेलकम’ के अलावा उन्होंने ‘गदर’, ‘हम हैं राही प्यार के’, ‘प्यार तो होना ही था’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘बधाई हो बधाई’, ‘सड़क’, ‘कब्जा’, ‘स्त्री 2’ समेत और भी कई फिल्मों में नजर आए। फिल्मी दुनिया में आने से पहले कई साल तक वो थिएटर का भी हिस्सा रहे थे।
पढ़ें :- सनी देओल के ‘मैं गुटखे का प्रचार नहीं करूंगा…’ बयान पर बवाल, वायरल हुआ सालों पुराना पान मसाला VIDEOमुश्ताक खान के अंतिम संस्कार में उनका बेटे उनकी अर्थी को कंधा देते दिखा। अंतिम संस्कार में उनकी बेटी फूट-फूटकर रोती नजर आईं। आंखों से बहते आंसू पिता को खोने का गम बयां कर रहे थे। मुश्ताक खान जैसे बेहतरीन कलाकार को खोना हर किसी के लिए बड़ा झटका है। उनकी अंतिम विदाई उनके हर चाहने वाले को भावुक कर गई। मुश्ताक खान के निधन की खबर सामने आने के बाद सनी देओल, अनीस बज्मी, संजय मिश्रा और राजपाल यादव समेत कई कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने उन्हें शानदार कलाकार और बेहद नेक इंसान बताया।