world-news

दिल्ली में सितंबर के महीने में तीन रेप केस, कालकाजी मंदिर, सदर बाजार और स्वरूप नगर में तीन नाबालिग के साथ रेप

September 22, 2026

दिल्ली में सितंबर के महीने में तीन रेप केस, कालकाजी मंदिर, सदर बाजार और स्वरूप नगर में तीन नाबालिग के साथ रेप 

September 22, 2026 21 बार देखा गया

राजधानी दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास एक नाबालिग के साथ गैंगरेप किया गया। इसी के साथ बीते 22 सितंबर को भी सदर बाजार में एक नाबालिग लड़की जो छठी क्लास में पढ़ती है के साथ रेप किया गया। इसी महीने में 13 सितंबर को एक नाबालिग के साथ गैंगरेप किया गया जिसके आरोपी भी नाबालिग थे। 

सांकेतिक तस्वीर: (फोटो साभार: FII)                                    

देश की राजधानी दिल्ली में बीते एक हफ़्ते में दो रेप (बलात्कार) की खबरें सामने आई है। दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास एक 17 साल की लड़की के साथ गैंगरेप किया गया। नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप करने वाले में से एक आरोपी को एनकाउंटर के बाद गिरफ़्तार कर लिया गया है। जांच से सामने आया कि रेप करने वाले आरोपी अपने आप को पुलिसकर्मी बता कर ये घिनौनी हरकत की। 

जानकारी के अनुसार सोमवार यानी 21 सितंबर 2026 के दिन शाम में 17 साल की लड़की अपने दोस्तों के साथ कालकाजी मंदिर गई थी। मंदिर में दर्शन के बाद वे दोनों दोस्त पास के एक गार्डन में पहुंचे। आरोप है कि उसी पार्क में 25-30 साल के तीन युवक पहुंचे। इसके बाद तीनों आरोपी द्वारा अपने आप को पुलिसकर्मी बताया दोनों लड़कियों को धमकाया गया। 

एक आरोपी द्वारा लड़की को इस तरह पकड़ा गया ताकि वो चिल्ला नहीं पाए या फिर भागकर मदद न ले पाए। इसके बाद तीनों आरोपी द्वारा मिलकर लड़की के साथ रेप किया गया। इसके बाद तीनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए अंधेरे का फ़ायदा उठाकर भाग निकले। 

तक़रीबन 8:45 बजे रात में पुलिस को PCR कॉल के ज़रिए इस घटना की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। कालकाजी थाने में POCSO (पोक्सो) एक्ट समेत रेप से संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया। नाबालिग लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। 

#WATCH | Delhi: One of the accused in the alleged gang-rape case near Delhi’s Kalkaji Temple was apprehended following a brief exchange of fire with the police. Delhi Police are conducting a further investigation into the matter, while efforts are underway to trace the other accused: Delhi police

(Visuals from the spot)

— ANI (@ANI) September 22, 2026

एक आरोपी एनकाउंटर के दौरान हुआ गिरफ़्तार 

News 18 के अनुसार आज यानी 22 सितंबर 2026 की सुबह करीब छह बजे पुलिस द्वारा एक आरोपी (आसिफ़) को पकड़ने की कोशिश की गई। पुलिस द्वारा उसे ट्रैक किया जा रहा था। अमर कॉलोनी इलाके में उसे बैरिगेटिंग के साथ घेरा लिया गया। खुद को घिरा देख कर आरोपी भागने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस द्वारा एनकाउंटर कर आरोपी को गिरफ़्तार किया गया। बाकी अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। 

दिल्ली के सदर बाजार में छठी क्लास की लड़की के साथ रेप 

दिल्ली के ही सदर बाजार इलाके में में एक छठी क्लास की लड़की के साथ भी रेप का मामला सामने आया। 16 सितंबर की रात लड़की करीब 11 बजे स्टेशनरी का सामान ख़रीदने निकली थी। PTI के मुताबिक आरोप है कि पड़ोस की ही एक दुकान के टेलर द्वारा लड़की के साथ रेप किया गया जो अधेड़ ऊम्र का है। टेलर द्वारा लड़की को बहला-फुसला का दुकान के अंदर बुलाया गया। दुकान के अंदर ही लड़की के साथ रेप किया गया। 

घटना के बाद PCR को कॉल मिली। जिसके बाद सदर बाजार पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस पूरे मामले के बाद नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट महिला थाना में संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। जिसके बाद आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया। गिरफ़्तारी के बाद ही आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

बता दें  इससे ठीक पहले दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में भी एक लड़की के साथ कथित गैंगरेप की घटना सामने आई थी। जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों में से तीन नाबालिग बताए गए थे। यह घटना 13 सितंबर 2026 को हुई थी। यानी सितंबर का महीना अभी खत्म भी नहीं हुआ है और राजधानी दिल्ली में रेप की तीन घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इन घटनाओं ने एक बार फिर राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke