world-news

पठानकोट की यूबीडीसी में मिला बम शैल: सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, पुलिस और सेना जांच में जुटी; बम निरोधक दस्ते का इंतजार - Pathankot News

September 19, 2026

पठानकोट के सुजानपुर-जुगियाल रोड पर यूबीडीसी (अपरबारी दोआब कैनाल) में एक मिसाइलनुमा चीज मिलने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई। शनिवार को फैक्ट्री से घर लौट रहे शाहपुरी गेट निवासी युवक की नजर सबसे पहले उस पर पड़ी। युवक ने जब उसे देखा तो सहम गया। जिसके

.

स्थानीय लोगों ने हेल्पलाइन 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद थाना सुजानपुर पुलिस मौके पर पहुंची है। सूचना मिलने पर भारतीय सेना की टीम भी पहुंची और जांच शुरु कर दी गई है। अब बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा घेरा बनाते हुए जांच शुरू कर दी है।

एसएसपी पठानकोट मनप्रीत सिंह का कहना है कि यूबीडीसी में बम शैल मिला है। जोकि, पुराना है। बीते दिनों पानी के तेज बहाव में कहीं पीछे से बहकर आया प्रतीत होता है। अब पानी कम होने के कारण दिखाई दिया है। सेना की बम डिस्पोजल टीम को सूचना दे दी गई है। टीम शेल को कब्जे में लेकर डिस्पोज ऑफ कर देगी।

यूबीडीसी में मिला बम शैल।

यूबीडीसी में मिला बम शैल।

फैक्ट्री से लौट रहे मजदूर की पड़ी नजर

घटना की जानकारी देते हुए प्रत्यक्षदर्शी सुजानपुर के शाहपुर गेट निवासी मोहन लाल ने बताया कि वह फैक्ट्री में अपना काम खत्म करके घर लौट रहे थे। रास्ते में जब वह मुंह-हाथ धोने के लिए पानी के पास रुके, तो उनकी नजर पानी के अंदर डूबी एक संदिग्ध वस्तु पर पड़ी। वस्तु की बनावट मिसाइल या जिंदा बम जैसी दिखने पर उन्होंने बिना किसी देरी के तुरंत 112 नंबर पर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया।

मोहनलाल ने सबसे पहले बम शैल को देखा।

मोहनलाल ने सबसे पहले बम शैल को देखा।

सुरक्षा के मद्देनजर इलाका किया गया सील

सूचना मिलते ही एएसआई जसपाल सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संदिग्ध वस्तु को सीधे हाथ लगाने के बजाय पूरे इलाके को सील कर दिया और तुरंत बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया है।

पुलिस के अनुसार विशेषज्ञों की निगरानी में ही इस वस्तु को सुरक्षित तरीके से पानी से बाहर निकाला जाएगा। इसके बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह कोई पुराना निष्क्रिय शेल (शैल) है या इसमें कोई विस्फोटक खतरा मौजूद है। फिलहाल पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में रखा हुआ है।

जिंदा है बम शैल, आर्मी की 103 इंजीनियरिंग टीम करेगी डिस्पोज ऑफ

सैन्य सूत्रों ने बताया कि ये बम शैल लाइव है। भले ही ये पुराना है, लेकिन खतरनाक हो सकता है। इसलिए अभी कोई इसे हाथ नहीं लगा सकता। इससे पहले पूरी कागजी कार्रवाई की जानी है। पुलिस आर्मी को इस बाबत पत्र लिखेगी और फिर आर्मी इसे सेना की 103 इंजीनियरिंग विंग को मौके पर बुलाएगी। जिसके पश्चात पूरे सुरक्षित ढंग से पहले इसे पानी से बाहर निकाला जाएगा और फिर बम को निष्क्रिय या कंट्रोल ब्लास्ट से डिस्पोज ऑफ किया जाएगा।