न होगी परीक्षा न ही इंटरव्यू! गांव में ही मिल जाएगी सरकारी नौकरी, जानें कब है इन पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है. 23,757 पदों पर भर्ती निकाली है. लेकिन इसके लिए खास बात यह है कि इन पदों के लिए न तो लिखित परीक्षा होगी और न ही इंटरव्यू. उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा.
X

10वीं के आधार पर मिलेगी नौकरी.
अगर आप 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, लेकिन आपके साथ शर्त है कि आपको अपने गांव में रहकर ही नौकरी करनी है, तो यह खबर आपके काम की है. बता दें कि डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती के तहत 23,757 पदों पर आवेदन मांगे हैं. खास बात ये है कि इस भर्ती में नौकरी पाने के लिए उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू का सामना नहीं करना होगा. चयन 10वीं के अंकों से तैयार मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा यानी जिन उम्मीदवारों के 10वीं में अच्छे नंबर हैं, उनके लिए सरकारी नौकरी पाने का यह मौका महत्वपूर्ण हो सकता है.
गांव में ही काम करने का मौका
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की खासियत यह है कि नियुक्तियां ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित डाकघरों के लिए होती हैं यानी चयनित उम्मीदवारों को ग्रामीण इलाके में ही डाक विभाग से जुड़ी सेवाओं में काम करने का अवसर मिल सकता है. हालांकि, GDS पदों को नियमित केंद्रीय सरकारी कर्मचारी के पद के बराबर नहीं माना जाता. इंडिया पोस्ट के आधिकारिक नियमों के मुताबिक GDS के सेवा नियम अलग हैं और काम के घंटे भी नियमित सरकारी कर्मचारियों से अलग होते हैं.
सम्बंधित ख़बरें
कैसे होगा चयन?
इस भर्ती में उम्मीदवारों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल नहीं होना पड़ेगा. 10वीं के नंबरों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी, जिसके आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इसलिए 10वीं में अच्छे अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती खास तौर पर महत्वपूर्ण है.
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आयु सीमा, स्थानीय भाषा, अन्य पात्रता शर्तों और संबंधित पोस्टल सर्कल की आधिकारिक अधिसूचना जरूर देखनी चाहिए.
आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक
मौजूदा भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है और 21 सितंबर 2026 आवेदन की अंतिम तारीख है. इच्छुक उम्मीदवारों को अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना आधिकारिक इंडिया पोस्ट पोर्टल पर जाकर आवेदन करना चाहिए.
---- समाप्त ----
