world-news

राजा भोज एयरपोर्ट भोपाल : यात्रियों के स्वागत में लोकनृत्य और ‘वंदे मातरम्’ का गायन - Haribhoomi

September 18, 2026

राजा भोज एयरपोर्ट भोपाल : यात्रियों के स्वागत में लोकनृत्य और ‘वंदे मातरम्’ का गायन

भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर गुरुवार से ‘यात्री सेवा अभियान 2026’ शुरू हुआ। 10 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान के पहले दिन यात्रियों की सहायता पर फोकस रहा। MIHY टीम ने वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और पहली बार फ्लाइट से सफर करने वालों की मदद की।

Bhopal Airport, Yatri Seva Abhiyan

राजा भोज एयरपोर्ट भोपाल पर ‘यात्री सेवा अभियान 2026’ शुरू हुआ। AAI, CISF और एयरलाइंस कर्मियों ने ‘वंदे मातरम्’ गाया।

  • Published: 18 Sep 2026, 11:39 AM IST
  • Last Updated: 18 Sep 2026, 11:39 AM IST

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट, भोपाल में देशव्यापी ‘यात्री सेवा अभियान 2026’ की शुरुआत हुई। 10 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में यात्रियों की सुविधा, सहायता और बेहतर यात्रा अनुभव पर फोकस किया जा रहा है। अभियान के पहले दिन यात्रियों की मदद के साथ लोकनृत्य की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं।

एयरपोर्ट कर्मियों ने किया ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन

अभियान के शुभारंभ अवसर पर राजा भोज एयरपोर्ट पर AAI, CISF, एयरलाइंस और अन्य एयरपोर्ट कर्मियों ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया। इससे एयरपोर्ट परिसर में देशभक्ति और गौरव का माहौल बना।

अभियान के पहले दिन ‘यात्री सहायता’ को मुख्य विषय बनाया गया। एयरपोर्ट की सक्रिय May I Help You (MIHY) टीमों ने यात्रियों को टर्मिनल में प्रवेश से लेकर बोर्डिंग तक अलग-अलग चरणों में जरूरी जानकारी और सहायता दी।

वरिष्ठ नागरिक और पहली बार सफर करने वालों पर विशेष ध्यान

MIHY टीम ने खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांग यात्रियों, पहली बार फ्लाइट से यात्रा करने वाले यात्रियों और अन्य जरूरतमंद यात्रियों की मदद की। यात्रियों को एयरपोर्ट की प्रक्रिया समझाने के साथ उन्हें सही काउंटर और संबंधित स्थान तक पहुंचने में भी मार्गदर्शन दिया गया।

लोकनृत्य से हुआ यात्रियों का स्वागत

यात्रियों के स्वागत को यादगार बनाने के लिए एयरपोर्ट परिसर में स्थानीय लोकनृत्य की प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं। कलाकारों ने लोक संस्कृति के माध्यम से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक पेश की। यात्रियों ने इन प्रस्तुतियों का उत्साह के साथ आनंद लिया।

10 अक्टूबर तक चलेंगी यात्री-केंद्रित गतिविधियां

‘यात्री सेवा अभियान 2026’ के तहत राजा भोज एयरपोर्ट पर आगामी दिनों में भी अलग-अलग यात्री-केंद्रित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें सेवा, सम्मान, सुविधा, स्वच्छता और सहयोग की भावना को प्रमुखता दी जाएगी।

एयरपोर्ट डायरेक्ट आलोक त्रिपाठी के अनुसार अभियान का उद्देश्य यात्रियों को एयरपोर्ट पर अधिक सुगम, सुविधाजनक, सुरक्षित और आत्मीय यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना है। एयरपोर्ट से जुड़े विभिन्न विभाग और एजेंसियां मिलकर इन गतिविधियों में भाग लेंगी।