- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Kanpur
- Kanpur Train Routes Diverted | Jalandhar Yard Work Impacts Rail Traffic
जालंधर सिटी यार्ड में काम के चलते ट्रेनें डायवर्ट:कानपुर से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का बदला रूट, कई स्टेशनों पर ठहराव रद्द
कानपुर7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

उत्तर रेलवे के जालंधर सिटी यार्ड में पुल संख्या-28 पर पुराने गर्डरों को हटाकर नए PSC स्लैब लगाए जाएंगे। इसके लिए ट्रैफिक और OHE ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते 6 से 10 अक्टूबर के बीच जम्मू तवी, अमृतसर और होशियारपुर रूट की कई ट्रेनों का मार्ग बदला गया है।
कुछ ट्रेनों के कई स्टेशनों पर ठहराव भी रद्द रहेंगे, जबकि अमृतसर से चलने वाली ट्रेनों को देरी से रवाना किया जाएगा। जम्मूतवी-टाटानगर सहित कई एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित होंगी।
यह ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी
जम्मू तवी-टाटानगर एक्सप्रेस (18102): 7 अक्टूबर को पठानकोट-बटाला-अमृतसर-जालंधर सिटी के स्थान पर पठानकोट-मुकेरियां-जालंधर कैंट होकर चलेगी। इस दौरान दिनानगर, गुरदासपुर, धारीवाल, बटाला, अमृतसर, ब्यास और जालंधर सिटी में इसका ठहराव नहीं होगा।
संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस (18309): 6 और 8 अक्टूबर को जालंधर कैंट-मुकेरियां-पठानकोट होकर चलेगी। जालंधर सिटी, ब्यास, अमृतसर, बटाला, धारीवाल, गुरदासपुर और दिनानगर में इसका ठहराव रद्द रहेगा।
होशियारपुर-आगरा कैंट एक्सप्रेस (11906): 7 और 9 अक्टूबर को जालंधर सिटी नहीं जाएगी। यह होशियारपुर-जालंधर कैंट-लुधियाना होकर चलेगी। वापसी में 11905 आगरा कैंट-होशियारपुर एक्सप्रेस भी 7 और 9 अक्टूबर को जालंधर सिटी स्टेशन पर नहीं रुकेगी।

जम्मू तवी, अमृतसर और होशियारपुर रूट की कई ट्रेनों का मार्ग बदला गया है।
अमृतसर से चलने वाली ट्रेनें भी प्रभावित
अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस (12926): 8 अक्टूबर को 40 मिनट देरी से रवाना होगी और रास्ते में 50 मिनट नियंत्रित की जाएगी। यानी कुल 90 मिनट की देरी होगी। 10 अक्टूबर को यह 40 मिनट देरी से चलेगी और रास्ते में 30 मिनट नियंत्रित होगी।
अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस (15708): 8 अक्टूबर को 90 मिनट और 10 अक्टूबर को 60 मिनट देरी से रवाना होगी। 10 अक्टूबर को रास्ते में 50 मिनट नियंत्रित किए जाने से कुल देरी 110 मिनट तक होगी।
अमृतसर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस (11058): 10 अक्टूबर को 30 मिनट देरी से रवाना होगी और रास्ते में 30 मिनट नियंत्रित की जाएगी। इसकी कुल देरी करीब 60 मिनट रहेगी।
.