world-news

संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा के शतक के बाद किया कुछ ऐसा, जीत लिया करोड़ों फैंस का दिल, हर तरफ हो चर्चा

September 18, 2026

संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा के शतक के बाद किया कुछ ऐसा, जीत लिया करोड़ों फैंस का दिल, हर तरफ हो चर्चा

IND VS AFG: अफगानिस्तान के साथ खेले गए तीसरे टी-20 मैच के बाद संजू सैमसन का एक वीडियो क्लिप काफी वायरल हो रहा है, जिसने भारतीय फैंस का दिल जीतने का काम किया है.

IND VS AFG: अफगानिस्तान के साथ खेले गए तीसरे टी-20 मैच के बाद संजू सैमसन का एक वीडियो क्लिप काफी वायरल हो रहा है, जिसने भारतीय फैंस का दिल जीतने का काम किया है.

author-image

New Update

IND VS AFG

भारत बनाम अफगानिस्तान Photograph: (X/BCCI)

IND VS AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली गई टी-20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने धमाकेदार बल्लेबाजी की और शतक ठोक दिया. अभिषेक ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक लगाकर इतिहास रच दिया. वह T20I क्रिकेट (फुल मेंबर) में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. वैसे देखा जाए तो मैच के स्टार तो अभिषेक शर्मा रहे, लेकिन इस दौरान संजू सैमसन ने कुछ ऐसा किया, जिसकी वजह से उनकी हर तरफ तारीफ हो रही है. आइए जानते हैं कि मामला आखिर क्या है... 

अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने दिलाई मजबूत शुरुआत

— BCCI (@BCCI) September 17, 2026

भारत की ओर से ओपनिंग करने आए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत दिलाई. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 142(59) रनों की साझेदारी बनाई. अभिषेक ने तो 9वें ओवर में ही 30 गेंदों में शतक जड़ दिया. फिर, 10वें ओवर में वह 34 गेंद पर 108 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. संजू सैमसन ने 35 गेंदों में 50 रन की पारी खेली.

अपना शतक पूरा करने के बाद अभिषेक शर्मा ने अतरंगी सेलिब्रेशन किया. वह मैदान पर बीच में हेलमेट और ग्लव्स निकालकर बैठ गए, मानो वह ध्यान लगा रहे हो. हालांकि, मैच खत्म होने के बाद अभिषेक ने बताया कि वह पिछले कुछ टाइम से मेडिटेशन कर रहे हैं, जिसे दिखाने के लिए ही उन्होंने ऐसा सेलिब्रेशन किया. 

संजू सैमसन ने जीता करोड़ों फैंस का दिल

Look at the reaction of Sanju Samson when Abhishek Sharma was celebrating his HUNDRED 🤯🔥

- Bhaichara on top ❤️ pic.twitter.com/wImhzf6ye1

— Mukku (@Cric_Mukku) September 17, 2026

अभिषेक शर्मा ने जब शतक लगाया, तब दूसरे छोर पर संजू सैमसन मौजूद थे. संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा के पास बधाई देने के लिए पहुंचे लेकिन तभी शतकवीर जमीन पर बैठकर सेलिब्रेट करने लगे. ये देखकर संजू बीच में आने की जगह साइड में खड़े होकर उनके सेलिब्रेशन का इंतजार करने लगे, जिससे अभिषेक अपना मोमेंट इंजॉय कर सकें. जब अभिषेक शर्मा खड़े हुए तब संजू ने गले लगाकर उन्हें बधाई दी. इस वाक्ये का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस संजू सैमसन के इस जेस्टर की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

संजू सैमसन के लिए अच्छी रही सीरीज

अफगानिस्तान के साथ खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज संजू सैमसन के लिए अच्छी रही. पहले मैच में संजू सस्ते में आउट हो गए थे, लेकिन फिर दूसरे मुकाबले में उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की, 22 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली. फिर तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में उन्होंने 35 गेंदों पर 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली.

भारत ने 3-0 से जीत ली सीरीज

— BCCI (@BCCI) September 17, 2026

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और सीरीज में अफगानिस्तान को 3-0 से क्लीन स्वीप करके पवलेयिन का रास्ता दिखा दिया. वहीं, इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने के लिए अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया.

सीरीज के 3 मुकाबलों में 76.33 के औसत और 269.41 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 229 रन बनाए. इसमें उन्होंने 18 चौके और 22 छक्के लगाए. वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे और इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया.

ये भी पढ़ें:'क्रिकेट ऐसे ही चलता है...', वैभव सूर्यवंशी को मौका न देने पर ये क्या बोल गए गौतम गंभीर, कहा- 'हमें पता है उनमें कितना टैलेंट'