sports

सचिन तेंदुलकर से यूसुफ पठान तक, खेल जगत के इन दिग्गजों ने पीएम मोदी को किया बर्थडे विश

September 17, 2026

सचिन तेंदुलकर से यूसुफ पठान तक, खेल जगत के इन दिग्गजों ने पीएम मोदी को किया बर्थडे विश

खेल जगत की कई बड़ी हस्तियों ने पीएम नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की.

Written By : उफक साहिल |  Updated at : 17 Sep 2026 06:19 PM (IST)

Preferred Sources

Sports stars wish PM Narendra Modi on his 76th birthday सचिन तेंदुलकर से यूसुफ पठान तक, खेल जगत के इन दिग्गजों ने पीएम मोदी को किया बर्थडे विश

खेल जगत की हस्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 76वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

Source : abp live

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर उन्हें देशभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं. इस खास मौके पर खेल जगत की कई बड़ी हस्तियों ने भी सोशल मीडिया के जरिए पीएम मोदी को बधाई दी. क्रिकेट से लेकर बैडमिंटन और बॉक्सिंग तक, खिलाड़ियों ने उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और लंबी उम्र की कामना की.

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने एक्स पर पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करते हुए कहा कि वो भारत को शानदार भविष्य की ओर ले जाते रहें. गौतम गंभीर भाजपा सांसद भी रह चुके हैं.

यह भी पढ़े: कौन हैं नमन धीर? टी20 में 173 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया में बनाई जगह

Wishing a very Happy Birthday to Hon'ble Prime Minister Shri @narendramodi ji. Your tireless dedication to the nation continues to inspire us all. Praying for your long life, good health, and happiness as you guide India to new heights. 🙏🏼

— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) September 17, 2026

⁠Wishing health and happiness for our Hon’ble PM Shri Narendra Modi Ji. May you continue to lead India towards a glorious future. @narendramodi

— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) September 17, 2026

Many happy returns of the day to our Hon'ble PM, @narendramodi ji. pic.twitter.com/ifQrcspo4P

— Yusuf Pathan (@iamyusufpathan) September 17, 2026

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ एवं दीर्घायु रहें और देश की सेवा करते रहें। राष्ट्रहित में आपके प्रयासों के लिए शुभकामनाएँ।

जन्मदिन की ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएँ, मोदी जी! 🇮🇳 #HappyBdayPMModi

— Vijender Singh (@boxervijender) September 17, 2026

सचिन तेंदुलकर ने बताया प्रेरणा

भारत रत्न और पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी एक्स पर पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने देश के लिए पीएम मोदी के लगातार समर्पण को हौसला बढ़ाने वाला बताया. साथ ही सचिन ने उनकी लंबी उम्र, अच्छी सेहत और खुशी की कामना की.

सौरव गांगुली ने भी की लंबी उम्र की कामना

पूर्व भारतीय कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी पीएम मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर बधाई दी. उन्होंने प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य के साथ उनके लंबे जीवन और सफलता की कामना की.

पीवी सिंधु ने खास अंदाज में किया विश

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक लंबा संदेश लिखा. उन्होंने कहा कि उन्हें हमेशा से लिखना पसंद रहा है और कई बार अपनी भावनाएं जाहिर करने का यह सबसे आसान तरीका होता है. सिंधु ने अपने संदेश में पीएम मोदी के साथ आइसक्रीम शेयर करने की याद भी साझा की.

यूसुफ पठान और विजेंदर सिंह ने भी दी बधाई

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर यूसुफ पठान ने पीएम मोदी के साथ अपनी तस्वीर एक्स पर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. वहीं, ओलंपिक पदक विजेता बॉक्सर विजेंदर सिंह ने भी पीएम मोदी को बधाई दी और उनके स्वस्थ रहने, लंबी उम्र और देश की सेवा करते रहने की कामना की.

यह भी पढ़े: भारत-अफगानिस्तान का तीसरा टी20 'फ्री' में कब, कहां और कैसे देखें लाइव?

About the author उफक साहिल

उफक साहिल ABP न्यूज़ के डिजिटल विंग में बतौर इंटर्न काम कर रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म से की थी. वर्तमान में यह हैदराबाद में मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी में MA मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म की छात्रा हैं. इन्होंने बिहार में दरभंगा के कामेश्वरनगर स्थित ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है. अभी उफक एबीपी न्यूज़ वेबसाइट के बिजनेस और यूटिलिटी सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं.

Read More

Published at : 17 Sep 2026 06:19 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola