world-news

एशियन गेम्स का कुछ ऐसा रहा है इतिहास, जानिए इस मेगा टूर्नामेंट से जुड़ी सभी बड़ी डिटेल्स

September 15, 2026

Asian Games: एशिया के जब सबसे बड़े स्पोर्ट इवेंट के बारे में बात होती है, तो उसमें सबसे पहले एशियन गेम्स का ही नाम आता है. एशियन गेम्स 2026 की शुरुआत 19 सितंबर से जापान के आईची-नागोया में होने वाली है. मेगा टूर्नामेंट का समापन 4 अक्टूबर का होगा. इस टूर्नामेंट की तैयारियां फिलहाल बहुत ही तेजी से हो रही है. हालांकि कुछ फैंस इस टूर्नामेंट के इतिहास के बारे में जानना चाह रहे हैं. जैसे इस टूर्नामेंट का आयोजन कब से हो रहा है और कौन इस इवेंट को आयोजित करता है? 

कब से खेला जा रहा है ये टूर्नामेंट? 

एशियन गेम्स के शुरू होने से पहले एशिया में कई अलग-अलग टूर्नामेंट खेले जाते थे. लेकिन एक बड़ा टूर्नामेंट नहीं होता था. लंदन ओलंपिक 1948 के समय एशिया के राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों के अध्यक्षों ने इन सभी अलग-अलग टूर्नामेंट को एक करने का फैसला किया. जिसके बाद 1949 में एशियन गेम्स फेडरेशन का गठन नई दिल्ली में हुआ था. जिसके बाद 1951 में पहली बार इस फेडरेशन ने एशियन गेम्स का आयोजन किया. 

---विज्ञापन---

साल 1981 में एशियन गेम्स फेडरेशन का नाम बदलकर ओलंपिक काउंसिल ऑफ इंडिया कर दिया गया. ओसीए उसके बाद से इस टूर्नामेंट के आयोजन कर रहा है. 1982 में ओसीए का मुख्यालय भी भारत से शिफ्ट करके कुवैत कर दिया गया. आज भी ओलंपिक काउंसिल ऑफ इंडिया कुवैत के मुख्यालय से एशियन गेम्स का आयोजन करती है. इस मुख्यालय में मेगा इवेंट से जुड़े सभी फैसले लिए जाते हैं. हालांकि ये टूर्नामेंट को एशिया के अलग-अलग देशों में आयोजित किया जाता है. 

India’s five biggest squads for the Asian Games 2026

1. Athletics — 73
2. Hockey — 40
3. Shooting — 30
4. Cricket — 30
5. Kabaddi — 24

These five sports account for around 40% of India’s contingent.

Which sports will bring 🇮🇳 the most 🏅?#AsianGames2026 #TeamIndia

— Anand (@the_anandgoyal) September 15, 2026

इस बार भारतीय दल पर रहेंगी नजरें 

पिछली बार एशियन गेम्स में भारत ने कुल 107 मेडल जीते हैं. इस दौरान भारत ने 28 गोल्ड, 38 सिल्वर और 41 बॉन्ज मेडल जीते थे. ऐसे में अब भारतीय दल इस मेगा इवेंट के 20वें संस्करण में 120 मेडल तक पहुंचने का पूरा प्रयास करेगी. हालांकि सबसे ज्यादा नजरें इस बार भी भारतीय क्रिकेट टीम पर ही रहने वाली हैं. पिछली बार पुरुष और महिला दोनों ही टीमों ने गोल्ड मेडल जीते थे. ऐसे में वो इस बार पुराने प्रदर्शन को ही जारी रखना चाहेगी. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026 में नीरज चोपड़ा की जगह यशवीर सिंह को किया गया शामिल

इसके अलावा भारतीय हॉकी टीम से भी बड़ी उम्मीदें हैं. इसके अलावा तीरंदाजी, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, शूटिंग, इक्वेस्ट्रियन, ईस्पोर्ट्स, गोल्फ, स्पोर्ट्स क्लाइमिंग, स्क्वॉश, सर्फिंग, टेबल टेनिस, टेनिस, रेसलिंग, स्व‍िमिंग, एथलेटिक्स, बेसबॉल, बास्केटबॉल, बीएमएक्स, ब्रेकिंग, कैनो, साइकिलिंग माउंटेन बाइक, साइकिलिंग रोड, साइकिलिंग ट्रेक, डाइविंग, फेंसिंग, जिम्नास्ट‍िक्स, जूडो, कबड्डी, कुराश, मिक्सड मार्शल आर्ट, मॉर्डन पेंटाथलॉन, रोइंग, रग्बी सेवंस, सेलिंग, सेपक टकरॉ, स्केटबॉर्डिंग, सॉफ्टबॉल, स्व‍िमिंग, ताइक्वांडो, सॉफ्ट टेन‍िस, टेकबॉल, ट्राइथलॉन, वॉलीबॉल, बीच वॉलीबॉल, वाटर पोलो, वेटलिफ्टिंग और वुशू टीम से भी बड़ी उम्मीदें हैं. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: हॉकी के मैदान पर भारत का डबल धमाका, मेंस-वुमेंस दोनों जूनियर टीमें बनीं चैंपियन