world-news

जयपुर: सिरफिरे पिता ने कबूला जुर्म-क्यों किया पत्नी और तीन बेटियों का कत्ल?

September 14, 2026

राजधानी जयपुर के करधनी इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी और तीन मासूम बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी. चार लोगों की मौत की खबर फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को ढूंढ निकाला और उसे गिरफ्तार कर लिया है. जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के पश्चिमी पुलिस उपायुक्त (DCP) प्रशांत किरण ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 11 सितंबर को कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी. सूचना में बताया गया कि करधनी पुलिस स्टेशन क्षेत्र के तहत आने वाले गोविंद वाटिका इलाके के एक घर में चार शव पड़े हैं. मौके पर पहुंची पुलिस टीम को वहां एक महिला और उसकी तीन बेटियों के शव मिले, जिसके बाद शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई.

#WATCH | Jaipur | Deputy Commissioner of Police (DCP) West, Jaipur Police Commissionerate, Prashant Kiran says, "On September 11, we received information through the control room that the bodies of four family members, a mother and her three daughters, had been found in a house… pic.twitter.com/NfzyE48eyb

— ANI (@ANI) September 14, 2026

बेटी से तनाव और झगड़े को बताया वजह

पुलिस ने जब मृतका के पति को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी सबसे बड़ी बेटी के साथ उसके रिश्ते काफी तनावपूर्ण थे. बड़ी बेटी अक्सर उसकी बातों और निर्देशों को नहीं मानती थी, जिसे लेकर घर में आए दिन विवाद और झगड़े होते रहते थे.

---विज्ञापन---

आरोपी ने कई बार अपनी पत्नी से भी इस बात की शिकायत की थी, लेकिन उसका मानना था कि पत्नी अपनी बेटी को सही रास्ते पर लाने और मार्गदर्शन देने में नाकाम रही. आरोपी के मन में यह डर भी बैठ गया था कि बड़ी बेटी के इस व्यवहार का बुरा असर उसकी दोनों छोटी बेटियों पर भी पड़ रहा है.

जयपुर में पत्नी और तीन बेटियों की हत्या के आरोपी राहुल झा को रींगस से हिरासत में लिया गया

◆ हत्याकांड के बाद राहुल जयपुर से खाटूश्यामजी पहुंचा और वहां से रींगस चला गया

◆ पुलिस के मुताबिक पैसे खत्म होने पर राहुल ने अंगूठी बेचने की कोशिश की

◆ रींगस में आरोपी की लोकेशन मिलने… pic.twitter.com/5pMPDvulym

— News24 (@news24tvchannel) September 13, 2026

नकारात्मक विचारों में फंसकर उठाया खौफनाक कदम

आरोपी के बयान के मुताबिक, घटना की शुरुआत उस दिन सुबह हुई जब उसने देखा कि बड़ी बेटी ने सोने से पहले उसका दिया गया काम पूरा नहीं किया था. आरोपी को लंबे समय से लग रहा था कि परिवार में उसकी कोई इज्जत और अहमियत नहीं बची है. लगातार आ रहे नकारात्मक और तर्कहीन विचारों के चक्रव्यूह में फंसकर उसने यह भयानक फैसला कर लिया कि पूरे परिवार को खत्म करना ही उसके लिए एकमात्र रास्ता बचा है. इसके बाद उसने अपनी पत्नी और तीनों बेटियों को मौत के घाट उतार दिया.

---विज्ञापन---

वारदात के बाद खाटू श्याम भागा आरोपी

चारों की जान लेने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और सीधा खाटू श्याम मंदिर चला गया. उसने पुलिस की पकड़ से बचने के लिए कई हथकंडे अपनाए और ठिकाने बदले, लेकिन पुलिस ने तकनीकी और मुखबिर तंत्र की मदद से उसे तलाश कर गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस आरोपी से आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.