तकनीकी खराबी के कारण भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया उड़ान जयपुर डायवर्ट, सभी यात्री सुरक्षित
तकनीकी खराबी के कारण भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया उड़ान जयपुर डायवर्ट, सभी यात्री सुरक्षित
तकनीकी खराबी के कारण भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया उड़ान जयपुर डायवर्ट, सभी यात्री सुरक्षित
IANS
13 Sep 2026
17:45 IST
New Update
/newsnation/media/media_files/thumbnails/202609133940720-819957.jpg)
(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)
नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। एयर इंडिया की भोपाल से दिल्ली जा रही उड़ान एआई1886 को रविवार को तकनीकी कारणों से एहतियातन जयपुर की ओर मोड़ दिया गया।
हालांकि, विमान ने जयपुर में सुरक्षित लैंडिंग की और एयर इंडिया के सुरक्षा मानकों के अनुसार, इसकी जांच की जा रही है।
एयर इंडिया के अनुसार, उड़ान के दौरान एक तकनीकी समस्या का पता चलने पर पायलटों ने मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान को निकटतम उपयुक्त हवाईअड्डे जयपुर की ओर डायवर्ट किया। एयरलाइन ने कहा कि विमान सुरक्षित रूप से उतर चुका है और अब उसकी विस्तृत तकनीकी जांच की जा रही है।
कंपनी ने बयान में कहा, 13 सितंबर को भोपाल से दिल्ली संचालित उड़ान AI1886 को निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुरूप एक तकनीकी समस्या के कारण जयपुर डायवर्ट किया गया। विमान सुरक्षित रूप से उतरा और उसकी जांच की जा रही है।
एयर इंडिया ने प्रभावित यात्रियों को जल्द से जल्द दिल्ली पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था शुरू कर दी है। कंपनी की ग्राउंड टीम जयपुर में यात्रियों को आवश्यक सहायता और सहयोग उपलब्ध करा रही है। एयरलाइन ने इस अप्रत्याशित स्थिति से हुई असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है।
यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब भारतीय विमानन क्षेत्र में उड़ान सुरक्षा को लेकर निगरानी और जांच बढ़ी हुई है। हाल के महीनों में विभिन्न एयरलाइंस की कुछ उड़ानों में तकनीकी कारणों से डायवर्जन और एयर टर्नबैक जैसी घटनाएं सामने आई हैं।
गौरतलब है कि शनिवार को एयर इंडिया ने यह भी जानकारी दी थी कि उसके एक पायलट का दिल्ली में ठहराव (लेओवर) के दौरान हृदयाघात से निधन हो गया। मुंबई के रहने वाले पायलट को शुक्रवार शाम दिल्ली के एक होटल में बेहोशी की हालत में पाया गया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वह शनिवार सुबह एक उड़ान संचालित करने वाले थे।
इससे पहले अगस्त में कोच्चि से अबू धाबी जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान को भी विमान में तकनीकी समस्या का संकेत मिलने के बाद सुरक्षा मानकों के तहत वापस लौटाया गया था।
फिलहाल, एयर इंडिया ने स्पष्ट किया है कि भोपाल-दिल्ली उड़ान के सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाने के प्रयास जारी हैं।
–आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.