world-news

पति का पेट चीरकर आंतें-अंग निकालने वाली पत्नी गिरफ्तार: कुरुक्षेत्र में अस्पताल से छुट्‌टी मिली; बोली- दूसरी शादी करने की धमकी देता था - Kurukshetra News

September 12, 2026

21 अगस्त को विमला ने पति राजेश की हत्या की थी। अब केयूके थाना पुलिस ने विमला को गिरफ्तार कर लिया।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पति की आंतें निकालने वाली पत्नी को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विमला ने 21 अगस्त को पति राजेश को सीने से प्राइवेट पार्ट तक चीर दिया था। उसकी आंतें, दाईं किडनी और लीवर बोरी में भर दिए। मकान मालिक को आता देख वह छत

.

केयूके थाना पुलिस ने विमला की हालत में सुधार होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस पूछताछ में विमला ने बताया कि राजेश उसे कहता था कि वह दूसरी शादी कर लेगा। इसलिए उसने हत्या की।

विमला ने राजेश की हत्या करने के बाद उसकी आंतें, किडनी और आधा लीवर बोरी में डाल दिए थे।

विमला ने राजेश की हत्या करने के बाद उसकी आंतें, किडनी और आधा लीवर बोरी में डाल दिए थे।

विमला ने पुलिस को ये बातें बताईं…

शराब पीकर मारपीट करता था

पुलिस पूछताछ में विमला ने बताया कि राजेश शराब पीने का आदी था और अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। वह पति की शराब छुड़ाने के लिए कई बार जादू-टोना करने वालों के पास भी गई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। राजेश उसे पीटने के बाद कहता था कि वह उसे छोड़ देगा और दूसरी शादी कर लेगा।

सोते हुए राजेश पर चाकुओं से हमला किया

विमला ने बताया कि 21 अगस्त को दोपहर करीब 2 बजे राजेश थककर कमरे में सो रहा था। इसी दौरान तीन चाकुओं से उस पर हमला कर दिया। उसने राजेश के पेट पर कई बार चाकू चलाए, जिससे उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद मकान मालिक रिंकू ऊपर आ गया। वह छत की तरफ भागी और खेतों की ओर छलांग लगा दी। उसकी कमर में चोट लग गई। चोट के कारण वह मौके से भाग नहीं सकी।

एक साल से कुरुक्षेत्र में रह रहा था राजेश

यूपी के सीतापुर का रहने वाला राजेश (40) पिछले एक साल से कुरुक्षेत्र के पिहोवा रोड पर किराए के मकान में रह रहा था। वह पास ही एक आरओ प्लांट में काम करता था। विमला उसकी तीसरी पत्नी थी। पहले दो पत्नियों से तलाक के बाद उसने विमला से लव मैरिज की थी।

21 अगस्त को हत्या कर ऑर्गन निकाले

21 अगस्त को विमला ने राजेश की हत्या कर दी। शाम करीब 4 से 5 बजे मकान मालिक रिंकू राजेश के कमरे में पहुंचा। उस समय विमला राजेश के पेट से आंतें निकाल रही थी। मकान मालिक को देखते ही विमला ने छत से छलांग लगा दी। विमला ने राजेश के शरीर को काटने के लिए तीन चाकुओं का इस्तेमाल किया। उसके पेट पर करीब 37 सेंटीमीटर लंबा और साढ़े 3 सेंटीमीटर चौड़ा गहरा चीरा लगा था। नीचे प्राइवेट पार्ट की तरफ भी दो कट के निशान थे। इन कट के निशान से तीर जैसा पैटर्न बना हुआ था।

मकान मालिक की मां को कहा था- मुझमे काली मां आई

मकान मालिक रिंकू की मां अमरो देवी ने बताया था कि राजेश की हत्या करने के बाद उसकी पत्नी विमला आसपास के लोगों से कह रही थी, “मेरे सिर पर काली माता आ गई थी, इसलिए मैंने राजेश को मार दिया।” अमरो देवी ने यह भी कहा कि इसके बाद वह छत से कूद गई। पुलिस के पहुंचने पर वह बेहोश हो गई। विमला सनकी थी और झाड़-फूंक भी करती थी।