हिसार में विदेशी नागरिकों को ठगने वाले गिरोह का खुलासा: यमुनानगर की महिला समेत दो अरेस्ट, व्हाट्सएप और वीपीएन से करते थे संपर्क - Hisar News
September 12, 2026
हिसार में विदेशी नागरिकों को ठगने वाले गिरोह का खुलासा:यमुनानगर की महिला समेत दो अरेस्ट, व्हाट्सएप और वीपीएन से करते थे संपर्क
हिसार सिटी4 घंटे पहले
कॉपी लिंक
हिसार पुलिस की गिरफ्त में पकड़ी गई महिला और उसका साथी।
हिसार साइबर थाना पुलिस ने विदेशी नागरिकों से ऑनलाइन ठगी करने वाले एक गिरोह का खुलासा किया है। यह कार्रवाई साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस ने राजस्थान के चुरू जिले के धानोठी छोटी निवासी दिनेश और यमुनानगर निवासी कोमल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन और ठगी में इस्तेमाल टाटा हैरियर गाड़ी बरामद की गई है।
साइबर थाना हिसार में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया है।
विदेशी नंबर पर करते थे बातचीत
बरामद मोबाइल फोन की जांच में पता चला कि आरोपी विदेशी नंबरों पर ऑनलाइन बातचीत करते थे। वे वर्चुअल व्हाट्सएप नंबर और वीपीएन का इस्तेमाल करते थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए विदेशी नागरिकों से संपर्क कर उन्हें झांसा देकर पैसे ठगते थे।
मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक वेदपाल कर रहे हैं। आरोपी दिनेश को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस दिनेश से साइबर ठगी में इस्तेमाल किए गए दूसरे मोबाइल फोन, ठगी के पैसों से जुड़े बैंक खातों और गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ करेगी।
महिला आरोपी को भेजा गया जेल
वहीं, आरोपी महिला कोमल को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित जगहों पर छापेमारी कर रही है।
एसपी हिसार सिद्धांत जैन ने कहा कि साइबर अपराध के जरिए आम लोगों और विदेशी नागरिकों को ठगी का शिकार बनाने वालों के खिलाफ हिसार पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।
.
खबरें और भी हैं...
हांसी में डीएपी के लिए किसानों की लंबी लाइन: सरसों की बिजाई के लिए पहुंचे किसान, इंचार्ज बोले- खाद की कोई कमी नहीं
0:28
कॉपी लिंक
शेयर
शराब पार्टी करने वाले 3 हरियाणवी कलाकार गिरफ्तार: देहरादून के स्टेडियम में बोतल खोलने का VIDEO सामने आया था; सोनीपत-हिसार के रहने वाले
0:36
कॉपी लिंक
शेयर
अग्रोहा धाम श्री गणेश महोत्सव 14 सितंबर से: 11 दिन चलेंगे कार्यक्रम, बजरंग गर्ग बोले- समाज को एकजुट करने वाला उत्सव
कॉपी लिंक
शेयर
जेपी दलाल का कांग्रेस MP के बयान पर पलटवार: भिवानी में बोले-कर्ज लेकर विकास करना बुरा नहीं, जो मजबूत उन पर भी कर्ज