lifestyle

विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस: क्या बेहोश व्यक्ति को पानी पिलाना चाहिए? जानें एक्सपर्ट की सलाह

September 11, 2026

विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस: क्या बेहोश व्यक्ति को पानी पिलाना चाहिए? जानें एक्सपर्ट की सलाह

Fri, 11 Sep 2026 11:45 AM IST

Shruti Gaur

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Fri, 11 Sep 2026 11:45 AM IST

सार

World First Aid Day: अक्सर आपने देखा होगा कि जब कोई व्यक्ति बेहोश होता है तो लोग उसे सबसे पहले पानी पिलाने की कोशिश करते हैं, ये कितना सही है, आइए इस बारे में जानते हैं।

World First Aid Day: अक्सर किसी व्यक्ति को अचानक बेहोश देखकर आसपास मौजूद लोग घबरा जाते हैं और तुरंत उसे होश में लाने की कोशिश करते हैं। ऐसे समय में कई लोग बिना सोचे-समझे पानी पिलाने या चेहरे पर पानी के छींटे मारने लगते हैं। हालांकि, बेहोशी की स्थिति में की गई कुछ सामान्य कोशिशें व्यक्ति के लिए परेशानी बढ़ा सकती हैं।

फर्स्ट एड को लेकर सही जानकारी न होने की वजह से लोग कई बार ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो मदद करने के बजाय नुकसान पहुंचा सकती हैं। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि बेहोश व्यक्ति के साथ किस तरह का व्यवहार करना चाहिए और कौन-सी चीजें करने से बचना चाहिए।

विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस के मौके पर जानते हैं कि बेहोशी की स्थिति में पानी पिलाने को लेकर क्या सावधानी बरतनी चाहिए और ऐसे समय में सही फर्स्ट एड देना क्यों जरूरी है।

World First Aid Day 2026 what to do and what not to do if someone is fainting

कोई अचानक बेहोश हो जाए तो क्या करें? - फोटो : AI

  बेहोश व्यक्ति को पानी पिलाना क्यों हो सकता है खतरनाक?

 बेहोश व्यक्ति की निगलने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। ऐसे में जबरदस्ती पानी पिलाने पर तरल पदार्थ सांस की नली में जा सकता है। इसे एस्पिरेशन कहा जाता है। इससे सांस लेने में परेशानी हो सकती है और गंभीर मामलों में फेफड़ों को नुकसान या निमोनिया का खतरा भी बढ़ सकता है। इसलिए जब तक व्यक्ति पूरी तरह होश में न आ जाए और सुरक्षित तरीके से निगलने में सक्षम न हो, उसे पानी, खाना या कोई अन्य चीज मुंह से नहीं देनी चाहिए।

World First Aid Day 2026 what to do and what not to do if someone is fainting

कोई अचानक बेहोश हो जाए तो क्या करें? - फोटो : AI

 बेहोश व्यक्ति को देखकर सबसे पहले क्या करें?

 सबसे पहले अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करें और व्यक्ति की प्रतिक्रिया जांचें। उसे आवाज देकर बुलाएं और हल्के से कंधे पर टैप करके देखें कि वह प्रतिक्रिया दे रहा है या नहीं। अगर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलती है, तो तुरंत आपातकालीन चिकित्सा सहायता के लिए कॉल करें। इसके बाद व्यक्ति की सांस की जांच करना जरूरी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

World First Aid Day 2026 what to do and what not to do if someone is fainting

कोई अचानक बेहोश हो जाए तो क्या करें? - फोटो : AI

अगर व्यक्ति सांस ले रहा हो तो क्या करें?

 अगर व्यक्ति बेहोश है लेकिन सामान्य रूप से सांस ले रहा है, तो उसे रिकवरी पोजिशन में रखा जा सकता है। इस स्थिति में व्यक्ति को करवट पर रखने से सांस की नली खुली रखने और उल्टी या किसी तरल पदार्थ के एयरवे में जाने का खतरा कम करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, अगर सिर, गर्दन या रीढ़ की चोट का संदेह हो तो व्यक्ति को अनावश्यक रूप से नहीं हिलाना चाहिए, जब तक ऐसा करना CPR या सुरक्षा के लिए जरूरी न हो।

विज्ञापन

World First Aid Day 2026 what to do and what not to do if someone is fainting

कोई अचानक बेहोश हो जाए तो क्या करें? - फोटो : AI

 अगर सांस नहीं आ रही हो तो क्या करें?

 अगर व्यक्ति प्रतिक्रिया नहीं दे रहा है और सामान्य रूप से सांस नहीं ले रहा है या केवल हांफ रहा है, तो यह मेडिकल इमरजेंसी हो सकती है। ऐसी स्थिति में तुरंत आपातकालीन मदद बुलाएं और यदि आपको CPR की ट्रेनिंग है तो CPR शुरू करें। उपलब्ध होने पर AED का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।