world-news

यूपी: सोशल मीडिया पोस्ट विवाद में व्यापारी की हत्या, मंत्री के धरने के बाद थानाअध्यक्ष और चौकी प्रभारी निलंबित; आरोपी गिरफ्तार

September 11, 2026

यूपी: सोशल मीडिया पोस्ट विवाद में व्यापारी की हत्या, मंत्री के धरने के बाद थानाअध्यक्ष और चौकी प्रभारी निलंबित

Fri, 11 Sep 2026 05:55 AM IST

अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 11 Sep 2026 05:55 AM IST

सार

Gonda businessman murdered: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट के विवाद व्यापारी विनोद कुमार साहनी की हत्या कर दी गई थी। कैबिनेट मंत्री के धरने पर बैठने के बाद कार्रवई हुई। 

विज्ञापन

UP: Businessman killed over social media post; station chief and outpost in-charge suspended after minister's

व्यापारी के घर देर रात तक जमा रहे लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट के विवाद व्यापारी विनोद कुमार साहनी (45) की बुधवार रात हत्या कर दी गई। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद बृहस्पतिवार को लखनऊ में धरने पर बैठ गए। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में लापरवाही बरतने और शिकायत की समय से सुनवाई न किए जाने पर परसपुर थानाध्यक्ष कमल शंकर और शाहपुर चौकी प्रभारी अंकित सिंह, बीट आरक्षी अभिमन्यु भारती को निलंबित कर दिया गया है। तीनों के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन



रेक्सड़िया मल्लाहन पुरवा निवासी विनोद शाहपुर बाजार में बर्तन की दुकान चलाते थे। बुधवार रात आठ बजे वह दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। दुकान से कुछ दूर पहुंचते ही चार बाइकों से आए 10 लोगों ने बाइक रोककर विनोद को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। कांता और भाला से हमला किया। घायल विनोद के गिरने पर हमलावर उन्हें मृत समझकर भाग गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें सीएचसी ले गए।

विज्ञापन



यहां से मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। इलाज के दौरान विनोद की मौत हो गई। इलाज के दौरान ही विनोद ने तीन हमलावरों की पहचान लिया था। विनोद की ही तहरीर पर बुधवार देर रात 10 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को विनोद की मौत के बाद इसमें हत्या की धारा बढ़ा दी गई है। एसपी अभिषेक ने बताया कि विनोद का आरोपियों से सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर विवाद था। वर्ग विशेष के खिलाफ भड़काऊ पोस्ट का विवाद हत्या की वजह बनी। आरोपी शुभम सिंह उर्फ गोलू, सुभाष सिंह, अंतिम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश जारी है।

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.