भारत के पास बढ़ा परमाणु हथियारों का जखीरा, टॉप पर रूस; हमसे कितना पीछे है पाकिस्तान
Sep 11, 2026 05:31 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

परमाणु हथियारों के मामले में पहले नंबर पर रूस है और दूसरे पर अमेरिका। वहीं भारत के पास भी 190 परमाणु हथियार होने का अनुमान है। पाकिस्तान के पास 170 परमाणु हथियार हो सकते हैं।

परमाणु हथियारों के मामले में रूस नंबर 1, दूसरे नंबर पर है अमेरिका।
भारत के परमाणु जखीरे में 190 हथियार होने का अनुमान है। इसमें वर्तमान में निर्मित की जा रही नई मिसाइलों के लिए 30 अतिरिक्त परमाणु वारहेड शामिल हैं। अमेरिका के गैर-लाभकारी विचार समूह फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स (एफएएस) की एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है। यह रिपोर्ट ओपन सोर्स, सरकारी डेटा और कमर्शियल सैटेलाइट्स से ली गई तस्वीरों के विश्लेषण के आधार पर किया गया। एफएएस परमाणु सूचना परियोजना के निदेशक हैंस क्रिस्टेंसन ने लेख में कहा कि भारत की क्षमता बढ़ रही है।
भारत का रुख
रिपोर्ट में बताया है कि भारत सरकार अपनी घोषित नीति पर कायम है। सरकार ने संसद में स्पष्ट किया था कि भारत ‘भरोसेमंद न्यूनतम प्रतिरोध’ और ‘पहले इस्तेमाल न करने’ की अपनी नीति के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
भारत के पास कितना प्लूटोनियम
एक अनुमान के मुताबिक भारत ने 140 से 225 परमाणु हथियारों के निर्माण के लिए पर्याप्त सैन्य ग्रेड प्लूटोनियम का उत्पादन किया है। इसमें 2026 की शुरुआत तक लगभग 730 किलोग्राम हथियार ग्रेड प्लूटोनिमय उत्पादन की बात कही गई है। इसके आधार पर ही अमेरिकी संस्था ने अनुमान जताया है कि भारत के पास 200 से ज्यादा परमाणु हथियार हो सकते हैं। हालांकि पूरा प्लूटोनियम इस्तेमाल न करके कुछ हिस्सा रिजर्व में रखा हो सकता है। इसके अलावानई हथियार प्रणालियों के विकास के साथ भारतत के परमाणु जखीरे में और बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।
आधुनिक बनाने का काम जारी
रिपोर्ट में कहा गया कि भारत अपने परमाणु हथियार के जखीरे को आधुनिक बनाने का काम जारी रखे हुए है। हाल के वर्षों में कई नई हथियार प्रणाली तैनात की गई हैं और कई अन्य प्रणाली विकसित की जा रही हैं, ताकि परमाणु हथियार से लैस किए जा सकने वाले मौजूदा विमानों, सतह से मार करने वाली मिसाइल और समुद्र-आधारित प्रणाली को बेहतर बनाया जा सके, या उनकी जगह नयी प्रणाली लाई जा सके।
किस देश के पास कितने परमाणु हथियार
रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के पास 5129 और रूस के पास 5449 परमाणु हथियार हैं। इसके अलावाचीन के पास 620, फ्रांस के पास 290, ब्रिटेन के पास 225 और इजरायल के पास 170 हथियार हैं। वहीं पाकिस्तान के पास 170 परमाणु हथियार मौजूद हैं। भारत ने पिछले एक साल में करीब 10 नए परमाणु हथियार विकसित किए हैं।