world-news

मुस्लिम लड़के के प्यार में 'रिबेल किड' अपूर्वा मुखीजा, वायरल हुआ किसिंग वीडियो, कौन है बॉयफ्रेंड?

September 9, 2026

पिछले साल समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट से लाइमलाइट में आईं 'रिबेल किड' अपूर्वा मुखीजा फिलहाल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. एक पार्टी में उन्हें अपने बॉयफ्रेंड संग एक इंटीमेट मोमेंट शेयर करते देखा गया. अपूर्वा उनके साथ लिप-लॉक कर रही थीं. किसी ने चुपचाप उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. 

अपूर्वा मुखीजा जिन्हें किस (Kiss) कर रही थीं, वो पॉडकास्टर और डीजे अमीन जैज हैं. रिबेल किड संग उनकी डेटिंग रूमर्स पिछले कई महीनों से चली आ रहीं थीं. दोनों एक कॉन्सर्ट में पहली बार साथ देखे गए, जिसके बाद फैंस ने उनके रिलेशनशिप को लेकर कयास लगाने शुरू किए. हालांकि उन्हें इसका कोई क्लू तब तक नहीं मिला, जबतक अपूर्वा ने अमीन संग नया पॉडकास्ट नहीं शूट किया. 

अपनी पढ़ाई के लिए न्यूयॉर्क जाने से पहले वो अमीन के पॉडकास्ट में आई थीं, जहां लोगों को उनके बीच एक केमिस्ट्री दिखी. उसके बाद, रिबेल किड ने बताया कि वो अपने बॉयफ्रेंड से मिलने तुर्की जा रही हैं. अमीन भी वहां मौजूद थे, अपूर्वा की वीडियो में उनकी झलक दिखी. तब भी फैंस को सुकून नहीं मिला था. लेकिन अब वायरल वीडियो में उनका एक-दूसरे संग रोमांटिक होना उनकी डेटिंग की बातों को पक्का करता है. फैंस का भी यही मानना है. वो दोनों के लिए काफी खुश नजर आ रहे हैं. 

कौन है अमीन जैज?

अमीन जैज एक डीजे, पॉडकास्ट होस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं. वो अपने पॉडकास्ट ‘अनट्रिगर्ड विद अमीनजैज’ के लिए जाने जाते हैं. उनका पॉडकास्ट साल 2020 में शुरू हुआ था. इसमें रिश्तों, पॉप कल्चर, कॉमेडी, इंटरनेट और निजी जिंदगी जैसे कई मुद्दों पर लंबी बातचीत होती है. अमीन अब तक एंटरटनमेंट और डिजिटल क्रिएटर की दुनिया से जुड़े कई लोगों का इंटरव्यू कर चुके हैं. 

पॉडकास्ट के अलावा अमीन डीजे और इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक की दुनिया से भी जुड़े हुए हैं. अपूर्वा और अमीन की जान-पहचान कोई नई नहीं है. अपूर्वा 2 जुलाई 2024 को अमीन के पॉडकास्ट के एपिसोड नंबर 142 में नजर आई थीं. करीब 1 घंटे 37 मिनट की इस बातचीत में अपूर्वा ने अपने बचपन, रिश्तों, ब्रेकअप, प्यार जताने के तरीके, डेटिंग ऐप्स, घूमने और कंटेंट क्रिएटर बनने से पहले की अपनी जिंदगी के बारे में बात की थी. 

मुस्लिम लड़के को डेट करने पर विवाद की हुई शुरुआत

अमीन जैज और अपूर्वा मुखीजा की डेटिंग को लेकर कुछ लोगों को तकलीफ भी हुई है. चूंकि अमीन एक मुसलमान हैं, इसलिए अब लोगों को लग रहा है कि अपूर्वा ने अपने हाथ में बंधे हुए कलावे उन्हीं के लिए काटे थे. इंटरनेट पर उनके खिलाफ इस समय कई सारे पोस्ट नजर आ रहे हैं, जिसमें लोग अपूर्वा को एक मुस्लिम लड़के को डेट करने पर ट्रोल कर रहे हैं. 

Meet Apurva aka Rebel Kid.

Last month she cut off her Kalawa for a concert & filmed it to mock Hindu sentiments.

Now her liplock kissing video with boyfriend Amin Jaz (Iranian Muslim) at a party is viral.

Now you know why she hates Kalawa and Hindu traditions. pic.twitter.com/x0Bly6AKwE

— AnuCreate.in_ (@Imdead108_ybc) September 8, 2026

So, Rebel Kid Apporva Kissed Her Muslim Boyfriend Publically Now.

The guy here seems Amin Jazz.

He is Muslim.

Remember, How she insulted Hindusim by cutting her Kalawa publicly.

This was deliberately done to come into good books of her bf.

She is no less than Swara Bhaskar. pic.twitter.com/hjciRiReRB

— Dear Men (@Dear_Men_Life) September 8, 2026

अब देखना है कि अपूर्वा जो एक रिबेल किड हैं, वो अपनी डेटिंग लाइफ पर क्या कहती हैं. 

---- समाप्त ----