राहुल रॉय ने शादियों में डांस करने की बताई वजह, ट्रोल करने वालों के लिए कही ये बात
Rahul Roy Struggle: राहुल रॉय को शादियों में डांस करने को लेकर ट्रोल किया जाता है. अब एक इंटरव्यू में उन्होंने इसकी वजह बताई है. साथ ही ट्रोल करने वालों को भी जवाब दिया है.
Rahul Roy Struggle: राहुल रॉय को शादियों में डांस करने को लेकर ट्रोल किया जाता है. अब एक इंटरव्यू में उन्होंने इसकी वजह बताई है. साथ ही ट्रोल करने वालों को भी जवाब दिया है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/07/rahul-roy-1-2026-09-07-19-06-48.png)
Rahul Roy Struggle: 90 के दशक के सुपरस्टार राहुल रॉय (Rahul Roy) ने 'आशिकी' और 'जुनून' जैसी फिल्मों से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई थी. उनकी इन फिल्मों को आज भी पसंद किया जाता है. हालांकि, बाद में उन्हें काम मिलना बंद हो गया था, जिसके बाद वह फिल्मों से लंबे समय से दूर हो गए. इसी साल अप्रैल में उन्हें मुंबई के वर्सोवा इलाके में एक भारी सूटकेस के साथ पैदल चलते देखा गया था, जिसके बाद लोगों ने उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया था. इसके साथ ही उन पर शादियों में डांस करने को लेकर भी तंज कसा गया. अब उन्होंने एक ताजे इंटरव्यू में इन्हीं मुद्दों पर खुलकर बात की है. उन्होंने अपनी फाइनेशियल परेशानियों, करियर, शादियों में डांस और अपने ब्रेन स्ट्रोक के बारे में खुलकर बात की. आइए जानते हैं कि उन्होंने इस बारे में क्या कुछ बताया.
करियर को बनाने की फिर से कोशिश कर रहे
मीडियो को दिए इंटरव्यू में राहुल रॉय ने बताया कि वह और उनके भाई पिछले कई सालों से लगभग 30 लाख रुपये से जुड़े एक कानूनी मामले का सामना कर रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने तलाक के समय अपनी पत्नी को प्रोपर्टी ट्रांसफर करने के बाद फाइनेशिलयी तौर पर नई शुरुआत करने के बारे में भी बात की. राहुल ने कहा कि अब वह अपनी लाइफ और करियर को बिल्कुल शुरू से फिर से बनाने की कोशिश कर रहे हैं.
स्ट्रोक के बाद करियर रुक गया
राहुल रॉय ने कहा, 'अब मैं 60 साल का हो गया हूं और अपना साम्राज्य खड़ा करने की कोशिश कर रहा हूं.' उन्होंने अपने स्ट्रोक के बाद के सालों को भी याद किया. राहुल ने माना कि स्ट्रोक से ठीक होने के दौरान उनका करियर लगभग रुक गया था. उन्होंने कहा, 'पिछले पांच साल लगभग एक ब्रेक की तरह रहे क्योंकि मैं ठीक हो रहा था. कोई काम नहीं था. अगर ऐसा नहीं हुआ होता, तो मैंने और भी बहुत कुछ कर लिया होता. लेकिन अब, मुझे कुछ काम मिल रहा है और मैं और भी बहुत कुछ करना चाहता हूं. सेट पर वापस आकर और कैमरे का सामना करके मुझे खुशी हुई. मैं उन लोगों का बहुत आभारी हूं जो मुझ पर भरोसा कर रहे हैं.फिल्मों में अपने 37 साल के सफर में, मुझे लगता है कि मैंने कुछ अच्छा काम किया है और अब मैं और काम करने के लिए एक्साइटेड हूं'
शादियों में डांस करने की वजह बताई
इसके आगे एक्टर ने शादियों में डांस करने की वजह भी बताई. राहुल का कहना है कि उनके पास काम करने के बहुत कम ऑप्शन हैं, शादियों में डांस करने से खुद को बनाए रखने की उनकी कोशिश है. उन्होंने कहा, 'मेरे खर्चे हैं और मुझे पैसों की ज़रूरत है. 2020 में ब्रेन स्ट्रोक के बाद काम मिलना मुश्किल था. तब से पांच साल हो गए हैं और मैं चीज़ों को चलाने के लिए जो कुछ भी कर सकता था, कर रहा था. कभी-कभी, मैं शादियों में डांस करके 2 लाख या 4 लाख रुपये कमाता हूं. जो लोग मुझे ट्रोल करते हैं, उन्हें नहीं पता कि यह कड़ी मेहनत है. मुझे अपनी रोज़ी-रोटी भी चलानी है.'
राहुल को बॉलीवुड के इन सेलेब्स ने किया था सपोर्ट
राहुल ने इस इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड के उन सेलेब्स का भी शुक्रिया किया जिन्होंने उनकी मुश्किल समय में मदद की. उन्होंने सलमान खान, करिश्मा कपूर, रवीना टंडन, फराह खान, अर्चना पूरन सिंह और पूजा भट्ट का नाम लिया, जिन्होंने उन्हें सपोर्ट किया. बता दें कि ब्रेन स्ट्रोक के बाद सलमान ने उनके इलाज के खर्च में भी मदद की थी.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 को लेकर आसिम रियाज ने कर डाली बड़ी भविष्यवाणी, बोले-'फ्लॉप सीजन...'