world-news

दिलजीत दोसांझ के विदेशी फैन ने किया सिखों के पवित्र प्रतीक का अपमान? टी-शर्ट पर सिंगर के नाम के साथ लिखा-'इक ओंकार'

September 7, 2026

दिलजीत दोसांझ के विदेशी फैन ने किया सिखों के पवित्र प्रतीक का अपमान? टी-शर्ट पर सिंगर के नाम के साथ लिखा-'इक ओंकार'

Diljit Dosanjh Italy Concert: सिंगर दिलजीत दोसांझ इन दिनों 'ऑरा यूरोप टूर' के लिए इटली गए हुए. जहां एक फैन ने सिंगर के लिए अपनी दीवानगी दिखाने के लिेए ऐसी हरकत कर दी, जो उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आई. आइए पूरा मामला जानते हैं.

Diljit Dosanjh Italy Concert: सिंगर दिलजीत दोसांझ इन दिनों 'ऑरा यूरोप टूर' के लिए इटली गए हुए. जहां एक फैन ने सिंगर के लिए अपनी दीवानगी दिखाने के लिेए ऐसी हरकत कर दी, जो उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आई. आइए पूरा मामला जानते हैं.

author-image

New Update

Diljit Dosanjh (2)

Diljit Dosanjh Italy Concert: पंजबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) इन दिनों अपने 'ऑरा वर्ल्ड टूर 2026' (Aura World Tour)  में बिजी चल रहे हैं, वह यूरोप में फैंस का अपने गानों से दिल जीतते हुए नजर आ रहे हैं. इसी कड़ी में दिलजीत इटली में भी कॉन्सर्ट करने के पहुंचे थे और अपने बेहतरीन पर गानों पर विदेशी फैंस को थिरकने पर मजबूर कर दिया. हालांकि, इस दौरान स्टेज पर कुछ ऐसा हुआ कि एक फैंस की दीवानगी देख सिंगर हैरान रह गए. फैंस ने अपनी टी-शर्ट पर सिख के पवित्र प्रतीक (इक ओंकार) के साथ दिलजीत का नाम लिख रखा था, जो सिंगर को पसंद नहीं आया. दिलजीत ने बहुत ही विनम्र तरीके से फैंस को समझाया कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था. उन्होंने कहा कि उनके नाम को सिखों के पवित्र चिह्न 'इक ओंकार' के साथ नहीं लिखना चाहिए. सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. 

टी-शर्ट पर सिंगर के नाम के साथ लिखा-'इक ओंकार'

दरअसल, इस वीडियो में दिलजीत दोसांझ एक विदेशी फैन और उसकी गर्लफ्रेंड को मंच पर बुलाते हुए नजर आए. जिसने एक खास प्रिंट वाली सफेद टी-शर्ट पहनी हुई थी और इस पर 'इक ओंकार' और दिलजीत का नाम अगल-बगल छपा हुआ था. इस प्रतीक को देखते ही सिंगर ने टी-शर्ट पर हाथ रखा और उसे अंग्रेजी में समझाने की कोशिश की. उन्होंने कहा, 'यह ईश्वर का है... यह बहुत खास है... और इसके साथ मेरा नाम? नहीं, नहीं.' उन्होंने बताया कि यह पवित्र चिह्न केवल ईश्वर का है और इसे उनके अपने नाम के साथ नहीं रखा जाना चाहिए.

दिलजीत ने आगे लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए कहा,  'मैं आपकी भावनाओं का सम्मान करता हूं, इन्हें पता नहीं, माफ़ कर दो प्लीज़. लेकिन मैं आपका सम्मान करता हूँ... एक ओंकार, मेरे लिए सब एक हैं.'

फैन ने मांगी माफी

कॉन्सर्ट के एक इंस्टाग्राम वीडियो के कमेंट सेक्शन में उस विदेशी फ़ैन ने माफ़ी मांगी. उनसे लिखा, 'यह एक ऐसा पल था जिसकी मैंने उम्मीद नहीं की थी और जो बहुत अनोखा था. शर्ट बनाते समय मुझे एहसास नहीं हुआ कि दिलजीत का नाम 'ੴ' (इक ओंकार) के निशान के इतना करीब है. मेरा मकसद किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था. असल में 'ੴ' मेरे लिए बहुत मायने रखता है क्योंकि मैं अक्सर गुरुद्वारे जाता रहता हूं. अगर मेरी वजह से कोई परेशानी हुई हो, तो उसके लिए मैं माफ़ी मांगता हूं.'

फैंस ने की सिंगर की तारीफ

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद फैंस दिलजीत की तारीफ करते हुए नजर आए. जिस तरह से उन्होंने फैन को समझाया कि उन्हें उनके नाम के साथ सिखों के पवित्र प्रतीक को नहीं लिखना चाहिए, उस अंदाज को काफी पसंद किया जा रहा है.

दिलजीत दोसांझ का वर्कफ्रंट

दिलजीत दोसांझ के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही उनकी फिल्म 'सतलुज' हुई थी. इस फिल्म की वजह से काफी बवाल देखने को मिला था. ये फिल्म सेंसर बोर्ड से पास नहीं हो सकी थी. जिसके बाद इसे ओटीटी पर रिलीज किया गया. विवाद के चलते फिल्म को ओटीटी से भी हटा दिया गया था, जिसके लिए सिंगर ने सरकार की आलोचना की थी. वहीं, इससे पहले वह पंजाबी फिल्म 'सरदार जी 3' में नजर आए थे, इसमें उनके साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर भी नजर आई थीं, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था. इन दिनों दिलजीत अपने 'ऑरा यूरोप टूर 2026' दौरे को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. 

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'डॉन अब घर में है', माही विज को एक्स पति जय भानुशाली ने किया सपोर्ट, पोस्ट में कही ये बात