world-news

पहलगाम आतंकी हमले में कोर्ट का बड़ा फैसला, मास्टमाइंड हाफिज सईद के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

July 14, 2026

पहलगाम आतंकी हमले में कोर्ट का बड़ा फैसला, मास्टमाइंड हाफिज सईद के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

Pahalgam Terror Attack Case: जम्मू की एक अदालत ने पहलगाम आतंकी हमले के मामले में लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। बता दें कि NIA ने अपनी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में सईद को कथित मास्टरमाइंड बताया है।

Pahalgam Terror Attack Case: जम्मू की एक अदालत ने पहलगाम आतंकी हमले के मामले में लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। बता दें कि NIA ने अपनी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में सईद को कथित मास्टरमाइंड बताया है।

author-image

New Update

Non bailable warrant issued against mastermind Hafiz Saeed

mastermind Hafiz Saeed

Pahalgam Terror Attack Case: पहलगाम आतंकी हमले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। जम्मू की एक अदालत ने पहलगाम आतंकी हमले के मामले में लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। अब भारत के नए आपराधिक कानूनों के तहत उसकी अनुपस्थिति में मुकदमा चलाने का रास्ता साफ हो गया है। बता दें कि NIA ने अपनी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में सईद को कथित मास्टरमाइंड बताया है और उसे 'घोषित अपराधी' (proclaimed offender) घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

अप्रैल में हुआ था आतंकी हमला

22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। आतंकियों ने पर्यटकों की पहचान पूछने के बाद उन पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अपनी जांच में पाकिस्तान स्थित आतंकी सरगना हाफिज़ सईद को भी आरोपी बनाया है। एजेंसी का आरोप है कि इस हमले की साजिश पाकिस्तान में रची गई थी और इसके पीछे लश्कर-ए-तैयबा का नेटवर्क सक्रिय था।

यह भी पढ़ें: पहलगाम हमले में इस्तेमाल हुए हथियार कैसे पहुंचे कश्मीर? NIA ने किया खुलासा

हाफिज सईद ने पाकिस्तान से रची थी साजिश

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की जांच में पहलगाम आतंकी हमले की साजिश को लेकर बड़े खुलासे हुए हैं। जांच एजेंसी के मुताबिक, 26 लोगों की जान लेने वाले इस हमले के पीछे पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का नेटवर्क सक्रिय था। NIA के अनुसार, हमले की साजिश लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद ने पाकिस्तान से रची थी। वहीं, उसका करीबी सहयोगी और शीर्ष हैंडलर सैफुल्ला उर्फ साजिद जट (उर्फ लंगड़ा) लाहौर से पूरे ऑपरेशन का संचालन कर रहा था। एजेंसी का कहना है कि हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों को निर्देश देने और उन्हें समन्वित करने की जिम्मेदारी साजिद जट के पास थी।

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर से की थी जवाबी कार्रवाई

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने 7 मई 2025 को 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया। इस सैन्य कार्रवाई के तहत भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में मौजूद आतंकियों के नौ प्रमुख ठिकानों पर सटीक एयर स्ट्राइक की। राफेल समेत लड़ाकू विमानों से SCALP और HAMMER मिसाइलों का इस्तेमाल कर इन ठिकानों को निशाना बनाया गया।

सरकार ने इस अभियान का नाम 'सिंदूर' उन भारतीय महिलाओं की पीड़ा और सम्मान के प्रतीक के रूप में रखा, जिन्होंने पहलगाम हमले में अपने परिजनों को खो दिया था। इस कार्रवाई में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कई शीर्ष कमांडरों समेत 100 से अधिक आतंकियों के मारे जाने का दावा किया गया।

यह भी पढ़ें:श्रीलंका के अखबारों ने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को पहले पन्ने पर दी श्रद्धांजलि, 'ऑपरेशन सिंदूर' को सराहा

पिछले साल दाखिल हुई थी चार्जशीट

पहलगाम आतंकी हमले की जांच में बड़ा कदम उठाते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दिसंबर 2025 में 1,597 पन्नों की विस्तृत चार्जशीट अदालत में दाखिल की। इस चार्जशीट में पाकिस्तान से हमले का संचालन करने वाले हैंडलर साजिद जट्ट के साथ-साथ आतंकियों को स्थानीय स्तर पर शरण और मदद देने के आरोपी परवेज, बशीर समेत कुल सात लोगों को नामजद किया गया।

हमले के बाद बढ़ गई सुरक्षा

पहलगाम आतंकी हमले के बाद कश्मीर घाटी, खासकर पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को पहले से कहीं अधिक मजबूत कर दिया गया है। प्रशासन ने पिछले हादसे से सबक लेकर व्यवस्था में काफी परिवर्तन हुए हैं। पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बुलेटप्रूफ वाहन, मोटरबोट और सादे कपड़ों में तैनात सुरक्षाकर्मियों समेत कई विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा में भारतीय दूतावास ने पहलगाम पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि, अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ काम करने का किया दावा