world-news

कीव में रूस का बड़ा ड्रोन अटैक, यूक्रेन की टॉप सुरक्षा एजेंसी हेडक्वार्टर को बनाया निशाना, जेलेंस्की ने दी खुली धमकी

September 4, 2026

कीव में रूस का बड़ा ड्रोन अटैक, यूक्रेन की टॉप सुरक्षा एजेंसी हेडक्वार्टर को बनाया निशाना, जेलेंस्की ने दी खुली धमकी

यूक्रेन की राजधानी कीव में रूस ने यूक्रेन की टॉप सुरक्षा एजेंसी SBU के हेडक्वार्टर को ड्रोन से निशाना बनाया. राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि ड्रोन सीधे SBU प्रमुख के कार्यालय की ओर भेजा गया था. हमले में कम से कम पांच लोग घायल हुए हैं.

X

कीव के मेयर विताली क्लिचको के मुताबिक, हमले में कम से कम पांच लोग घायल हुए हैं. (Photo- Reuters)

कीव के मेयर विताली क्लिचको के मुताबिक, हमले में कम से कम पांच लोग घायल हुए हैं. (Photo- Reuters)

यूक्रेन की राजधानी कीव में रूस ने बड़ा ड्रोन हमला किया है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने शुक्रवार को दावा किया कि रूसी ड्रोन ने देश की शीर्ष खुफिया सुरक्षा एजेंसी यूक्रेन सिक्योरिटी सर्विस (SBU) के हेडक्वार्टर को निशाना बनाया. कीव के मेयर विताली क्लिचको के मुताबिक, हमले में कम से कम पांच लोग घायल हुए हैं.

जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि ड्रोन ने कीव के वोलोडिमिर्स्का स्ट्रीट स्थित SBU की मुख्य इमारत को निशाना बनाया. यह इमारत सेंट सोफिया कैथेड्रल के सामने स्थित है. उनके मुताबिक, ड्रोन को खास तौर पर इमारत के अंदर SBU प्रमुख के कार्यालय की ओर निर्देशित किया गया था.

Доповідь керівника СБУ Олександра Поклада про підготовку наших активних дій у відповідь на російські удари. Географію відповіді визначили. Час буде обраний так, щоб був результат. Слава Україні! pic.twitter.com/mdL0mXrobB

— Volodymyr Zelenskyy / Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) September 4, 2026

हमले के बाद जेलेंस्की ने एसबीयू प्रमुख ओलेक्सांद्र पोकलाद से फोन पर बात की. उन्होंने पोकलाद को रूस के खिलाफ उचित और ठोस जवाब तैयार करने का निर्देश दिया. जेलेंस्की ने कहा कि जहां तक संभव हो, जवाब उसी तरह का होना चाहिए जैसा हमला रूस की ओर से किया गया है. जवाबी कार्रवाई के लिए यूक्रेनी सेना भी सहयोग करेगी.

यूक्रेनी मीडिया में प्रकाशित तस्वीरों में इमारत की कम से कम दो खिड़कियों से काला धुआं निकलता दिखाई दिया. घटनास्थल के बाहर दमकल की गाड़ियां और एंबुलेंस भी तैनात थीं. जेलेंस्की के मुताबिक, सभी आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंच गई थीं और प्रभावित लोगों को जरूरी मदद दी जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

बता दें कि यह हमला ऐसे समय हुआ है जब रूस ने हाल के हफ्तों में यूक्रेन पर दिन के समय होने वाले हमले बढ़ा दिए हैं. इन हमलों में कई बार जेट इंजन से चलने वाले ड्रोन का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है, जिन्हें हवाई सुरक्षा प्रणालियों के लिए रोकना अधिक मुश्किल माना जाता है. हालांकि, इस हमले में इस्तेमाल किए गए हथियार या ड्रोन के प्रकार की स्वतंत्र रूप से तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी है.

---- समाप्त ----

ये भी देखें

Live TV

aaj tak epaper in hindi