Rinku Singh: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज 13 सितंबर से होने वाला है. बीसीसीआई ने इसके लिए भारतीय टीम का ऐलान भी कर दिया है. कई खिलाड़ियों की वापसी हुई है, जबकि कई खिलाड़ियों का टीम से पत्ता साफ हो गया है. रिंकू सिंह को भी अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय दल में जगह नहीं मिली है. ऐसे में अब पूर्व दिग्गज वसीम जाफर ने उन्हें बदकिस्मत कह दिया है.
वसीम जाफर ने क्या कहा?
अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज में कई खिलाड़ियों का पत्ता साफ हो गया, लेकिन सबसे चौंकाने वाला नाम रिंकू सिंह का था. उन्होंने लगातार शानदार प्रदर्शन किया है. हाल ही में उन्होंने यूपी टी-20 लीग में भी शानदार प्रदर्शन किया और कई बड़ी पारियां खेलीं. इसके बाद भी उन्हें भारतीय टीम से निकाल दिया गया.
---विज्ञापन---
अब इसपर भारत के पूर्व दिग्गज वसीम जाफर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. वह रिंकू सिंह के चयन न होने से नाराज हैं. ऐसे में उन्होंने रिंकू सिंह को लेकर अपने यू ट्यूब चैनल पर कहा ” मुझे रिंकू के लिए बुरा लग रहा है. रिंकू ने कुछ खराब नहीं किया था. उन्हें जितने भी मौके मिले उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की. वह क्रिटिकल पोजिशन पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरते हैं. लेकिन जब भी बल्लेबाजी करते हैं उनका प्रदर्शन अच्छा होता है. उन्होंने आईपीएल 2026 में भी अच्छा खेल दिखाया और हाल ही में यूपी टी-20 लीग में भी बेहतरीन बल्लेबाजी की. उन्होंने दलीप ट्रॉफी में भी बेहतरीन खेल दिखाया. मुझे लगता है कि रिंकू बदकिस्मत हैं कि वह टीम में अपनी जगह नहीं बना सके. रिंकू को बिना वजह टीम से बाहर कर दिया गया.”
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: T20 सीरीज में इन 3 खिलाड़ियों पर मंडरा रहा है खतरा
---विज्ञापन---
इन खिलाड़ियों की हुई वापसी
अफगानिस्तान के खिलाफ कई खिलाड़ियों की टीम इंडिया में वापसी हुई है. इनमें सबसे बड़ा नाम जसप्रीत बुमराह का है. हालांकि उनका खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा. इसके अलावा नितीश कुमार रेड्डी की भी भारतीय टीम में वापसी हुई है. वह भी चोटिल चल रहे हैं. इसके अलावा वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा को भी टीम इंडिया में चुना गया है. ये खिलाड़ी चोटिल चल रहे थे और पिछली सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे. अफगानिस्तान के खिलाफ एशियन गेम्स 2026 में भारतीय टीम को भाग लेना है. चयनकर्ताओं ने एशियन गेम्स के लिए चुनी गई टीम के समान स्क्वाड का ऐलान किया है.
ये भी पढ़ें: ENG vs PAK: पाकिस्तान कैंप में बड़ा विवाद, किंग्स चार्ल्स से मिलने से खिलाड़ी ने किया मना!
---विज्ञापन---