world-news

'दुनिया जल्द ही देखेगी...', ईरान ने अमेरिका के खिलाफ बनाई नई रणनीति, रेजाई ने ट्रंप को दी धमकी

September 3, 2026

'दुनिया जल्द ही देखेगी...', ईरान ने अमेरिका के खिलाफ बनाई नई रणनीति, रेजाई ने ट्रंप को दी धमकी

Us-Iran War: पिछले 6 महीने से चल रहे संघर्ष के बीच अब ईरान ने अमेरिका को नई रणनीति अपनाने की चेतावनी दी है. ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मोहसेन रेजाई ने कहा कि उनका देश अब अपनी रणनीति में बदलाव करेगा.

Us-Iran War: पिछले 6 महीने से चल रहे संघर्ष के बीच अब ईरान ने अमेरिका को नई रणनीति अपनाने की चेतावनी दी है. ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मोहसेन रेजाई ने कहा कि उनका देश अब अपनी रणनीति में बदलाव करेगा.

author-image

New Update

US Iran War Ground Operation in Kharg Island

Us-Iran War: Photograph: (AI)

Us-Iran War: ईरान अमेरिका के बीच युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले 6 महीने से चल रहे संघर्ष के बीच अब ईरान ने अमेरिका को नई रणनीति अपनाने की चेतावनी दी है. ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मोहसेन रेजाई ने कहा कि हालिया तनाव बढ़ने के बाद उनका देश अब अपनी रणनीति में बदलाव करेगा.

रेजाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि जल्द ही दुनिया ईरान की नई रणनीति देखेगी. उन्होंने कहा कि ईरान युद्ध के मैदान, कूटनीति और आर्थिक प्रतिबंधों का सामना करने के लिए नई रणनीति अपनाएगा. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान की यह रणनीति अमेरिका की मौजूदा स्थिति को बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है. 

با این دست و پا زدن‌ها، نه تنها از قعر جهنمی که برای خود ساخته‌اید بیرون نخواهید آمد، بلکه به زودی خواهید دید راهبرد جدید ایران در میدان جنگ، دیپلماسی و مقابله با محاصره اقتصادی، بنیان‌‌تان را درهم خواهد شکست.

— محسن رضایی (@ir_rezaee) September 2, 2026

नए हमलों के बाद दी धमकी

ईरान की यह चेतावनी मीडिल ईस्ट में अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के नए हमलों के बाद आई है. दोनों देशों के बीच कई हफ्तों में यह सबसे बड़ी और गंभीर झड़प बताई जा रही है. ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के मुताबिक, उसके बलों ने जॉर्डन, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), कुवैत, बहरीन और इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया. ईरान के मुताबिक, ये हमले अमेरिका की ओर से किए गए सैन्य अभियानों के जवाब में किए गए. ईरान का दावा है कि अमेरिकी हमलों में 18 लोगों की मौत हुई थी.

यह भी पढ़ें: ट्रंप फिर करेंगे रूस-यूक्रेन के बीच शांति समझौते की कोशिश, अमेरिकी राष्ट्रपति ने दिए पुतिन के साथ बैठक के संकेत

शादी में हमले पर बिफरा ईरान 

ईरान ने दक्षिणी शहर सिरिक में एक शादी समारोह पर हुए हमले को लेकर अमेरिका पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है. ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकाई ने X पर कहा कि अमेरिका ने अपनी नाकामी छिपाने की कोशिश में शादी समारोह को निशाना बनाया. ईरानी रेड क्रिसेंट के मुताबिक, इस हमले में एक बच्चे समेत 4 लोगों की मौत हुई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हुए. ईरानी सरकार से जुड़े एक अकाउंट ने हमले के बाद की तस्वीरें और वीडियो जारी किए, जिनमें शादी स्थल पर भारी तबाही दिखाई गई.

ईरान के शीर्ष वार्ताकार मोहम्मद बगेर गालिबाफ ने भी हमले की निंदा की. उन्होंने X पर अमेरिका को "शैतान" बताते हुए कहा कि जो ताकत शैतान की तरह काम करती है, उसी तरह लक्ष्य चुनती है और लोगों की हत्या करती है, उसे शैतान ही कहा जाएगा. वहीं, अमेरिकी सेना ने शादी समारोह पर हुए हमले पर सीधे तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. हालांकि, अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता टिम हॉकिन्स ने ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिकी सेना कभी नागरिकों को निशाना नहीं बनाती.

रविवार को दोबारा छिड़ी जंग

रविवार को अमेरिका ने ईरान के ठिकानों पर हमले शुरू किए. कई हफ्तों बाद यह अमेरिका का ईरान पर पहला बड़ा हमला था. अमेरिका ने कहा कि यह कार्रवाई होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान द्वारा बारूदी सुरंगें बिछाने की कोशिश और अमेरिकी सैनिकों पर हुए हमलों के जवाब में की गई. इसके बाद ईरान ने जॉर्डन और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया. कुछ मिसाइलों से दो तेल टैंकरों को भी निशाना बनाए जाने की खबर है. हालांकि, इन हमलों की जिम्मेदारी अभी साफ नहीं हुई है. सऊदी अरब की राष्ट्रीय शिपिंग कंपनी ने बताया कि टैंकर से जुड़ी एक घटना में दो फिलिपिनो नाविकों की मौत हुई.

यह भी पढ़ें: अब होर्मुज स्ट्रेट का नाम बदल जाएगा? अमेरिकी राष्ट्रपति ने दिया नए नाम का सुझाव