अजीत अगरकर की चीफ सलेक्टर से छुट्टी तय? बीसीसीआई की मीटिंग में होगा बड़ा फैसला
Published: Tuesday, September 1, 2026, 13:33 [IST]
Ajit Agarkar: भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सलेक्टर अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर आने वाले दिनों में चीजें साफ हो सकती है। उनका मौजूदा कार्यकाल सितंबर में खत्म होने वाला है और अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को तय करना है कि उन्हें एक और साल की जिम्मेदारी दी जाए या चयन समिति में बदलाव किया जाए।
स्पोर्ट्स तक की एक रिपोर्ट के अनुसार अगरकर और बीसीसीआई के सीनियर अधिकारियों के बीच जल्द बैठक हो सकती है, जिसके बाद उनके भविष्य पर फैसला लिया जाएगा। फिलहाल अगरकर को पूरी तरह से कमजोर स्थिति में नहीं माना जा रहा है।
क्या अगरकर की होगी छुट्टी?
रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई के अंदर और भारतीय टीम के सेटअप में उन्हें समर्थन हासिल है। बोर्ड उनके साथ आगे बढ़ने से पहले खुद अगरकर से बातचीत करना चाहता है। यानी अभी उनके कार्यकाल के विस्तार को तय मानना जल्दबाजी होगी। आगे कुछ भी हो सकता है, फ़िलहाल उनकी जगह को सुरक्षित भी नहीं माना जा सकता है।
अगरकर ने साल 2023 में बतौर सलेक्टर जिम्मेदारी संभाली थी लेकिन इस दौरान विवाद भी देखने को मिला और कई क्रिकेटरों को रिटायर होना पड़ा। रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे बड़े नामों को संन्यास लेकर जाना पड़ा। उससे प्रशंसकों में उनके खिलाफ नाराजगी देखने को मिली।
अगरकर के कार्यकाल में दिग्गज हुए रिटायर
अगरकर ने साल 2023 में बतौर सलेक्टर जिम्मेदारी संभाली थी लेकिन इस दौरान विवाद भी देखने को मिला और कई क्रिकेटरों को रिटायर होना पड़ा। रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे बड़े नामों को संन्यास लेकर जाना पड़ा। शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया।
अगरकर के कार्यकाल को एक साल आगे बढाने का मौका भी रहेगा। अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए ऐसा हो सकता है। बीच में सलेक्टर को हटाने से टीम चयन और कॉम्बिनेशन की दिक्कतें आ सकती हैं। बोर्ड की मीटिंग में स्थिति साफ़ हो जाएगी।
अगरकर गए तो कौन बनेगा सलेक्टर?
हाल ही में रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि अगरकर की छुट्टी होने पर जहीर खान को चीफ सलेक्टर बनाया जा सकता है। जहीर खान टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाजों में शामिल हैं। उनके अलावा वीवीएस लक्ष्मण के नाम की चर्चा भी देखने को मिली थी। उनको डायरेक्टर ऑफ़ क्रिकेट बनाया जा सकता है।