world-news

वैभव सूर्यवंशी की टीम ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में मारी एंट्री, जानिए अब किससे होगा खिताबी मुकाबला?

September 1, 2026

वैभव सूर्यवंशी की टीम ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में मारी एंट्री, जानिए अब किससे होगा खिताबी मुकाबला?

East Zone Qualify In Duleep Trophy Final: दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में सेंट्रल जोन को 4 विकेट से हराकर फाइनल में एंट्री कर ली है. आइए आपको सेमीफाइनल मैच के बारे में बताते हैं.

East Zone Qualify In Duleep Trophy Final: दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में सेंट्रल जोन को 4 विकेट से हराकर फाइनल में एंट्री कर ली है. आइए आपको सेमीफाइनल मैच के बारे में बताते हैं.

author-image

New Update

Duleep Trophy

दलीप ट्रॉफी

East Zone Qualify In Duleep Trophy Final : दलीप ट्रॉफी 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ते हुए फाइनल तक आ पहुंची है. सेंट्रल जोन के साथ खेले गए सेमीफाइनल मैच में ईस्ट जोन ने 4 विकेट से जीत दर्ज की और फाइनल में एंट्री कर ली है. ईशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन को इस मुकाबले में 159 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे ईस्ट जोन की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया और 4 विकेट से जीत दर्ज कर ली. रजत पाटीदार की कप्तानी वाली सेंट्रल जोन की टीम का हार के साथ सफर यहीं खत्म हो गया है. तो आइए जान लेते हैं कि अब फाइनल में ईस्ट जोन का सामना किस टीम से हो सकता है.

सेंट्रल जोन ने दिया था 159 रनों का लक्ष्य

दलीप ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल मैच में सेंट्रल जोन की टीम ने ईस्ट जोन के सामने 159 रनों का लक्ष्य खड़ा किया है. मैच की बात करें, तो पहली पारी में जहां, सेंट्रल जोन ने 266 रन बनाए थे, वहीं ईस्ट जोन की टीम भी 266 रन ही बना पाई. फिर दूसरी पारी में सेंट्रल जोन की टीम ने 50.2 ओवर बल्लेबाजी की और 158 रन बनाए. नतीजन, ईस्ट जोन के सामने 159 रनों का लक्ष्य खड़ा किया.

East Zone Won by 4 Wicket(s) (Qualified) #CZvEZ#DuleepTrophy#SF1 Scorecard:https://t.co/uXhmIQeXyC

— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 1, 2026

4 विकेट से जीतकर फाइनल में पहुंची ईस्ट जोन

बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेले जा रहे सेमीफाइनल मैच में सेंट्रल जोन से मिले 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईस्ट जोन की टीम ने महज 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल किया और 4 विकेट से जीत दर्ज की. ईशान किशन ईशान किशन ने आखिर में अपनी टीम को जीत की दहलीज पार कराई. ईशान ने 41 गेंद पर 39 रनों की नाबाद पारी खेली. उनके अलावा वैभव सूर्यवंशी ने 40 रन बनाए.

आपको बता दें, सेंट्रल जोन के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मैच की बात करें, तो ईस्ट जोन की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से सबसे धमाकेदार प्रदर्शन किया है. जहां, पहली पारी में वैभव ने 92 रन ठोके थे, तो वहीं दूसरी पारी में वह 40 रन बनाकर आउट हुए. वह दोनों ही पारियों में अपनी टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज रहे.

ये भी पढ़ें: दलीप ट्रॉफी का सेमीफाइनल मैच हुआ ड्रॉ, तो कैसे चुनी जाएगी फाइनलिस्ट टीम? जानिए क्या कहता है BCCI का नियम

— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 1, 2026

फाइनल में किससे होगा सामना?

पहला सेमीफाइनल जीतकर ईशान किशन की टीम ईस्ट जोन फाइनल में पहुंच चुकी है. जबकि दूसरा सेमीफाइनल मैच साउथ जोन और नॉर्थ जोन के बीच खेला जा रहा है. इस मुकाबले के नतीजे के साथ ही फैसला होगा कि ईस्ट जोन का सामना फाइनल में किसके साथ होने वाला है.

दूसरे सेमीफाइनल मैच की बात करें, तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी नॉर्थ जोन की टीम ने 195 रन बोर्ड पर लगाए. जबकि साउथ जोन की टीम पहली पारी में 312 रन बनाकर ऑलआउट हुई. मैच के तीसरे दिन आखिरी सेशन का खेल खेला जा रहा है और नॉर्थ जोन का स्कोर 230/7 है. इस तरह नॉर्थ जोन ने 113 रनों की लीड ले ली है. देखने वाली बात होगी कि नॉर्थ टीम कितने रनों का लक्ष्य निर्धारित कर पाती है. फिर कौन सी टीम जीतकर फाइनल में पहुंचती है और किसका सफर यहीं खत्म होगा. 

ये भी पढ़ें: 3 चौके, 2 छक्के... वैभव सूर्यवंशी ने सेमीफाइनल में खेली धाकड़ पारी, 43 गेंदों में बनाए इतने रन, एक ओवर में ही जड़ी 4 बाउंड्री