world-news

जालोर: सांचौर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, तीन तस्कर गिरफ्तार; डोडा पोस्त चूरा और अफीम का दूध बरामद

August 30, 2026

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सांचौर पुलिस ने लगातार दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 1.589 किलोग्राम डोडा पोस्त चूरा और 1.549 किलोग्राम अफीम का दूध बरामद किया है। साथ ही अफीम के दूध के परिवहन में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इन्दौलिया के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सांचौर आवड़दान रत्नू और वृत्ताधिकारी सांचौर अरविंद जांगीड़ के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी निरीक्षक नेमाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों कार्रवाई को अंजाम दिया। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है।

विज्ञापन

पहली कार्रवाई 29 अगस्त 2026 को की गई। पुलिस टीम को मिली सूचना के आधार पर सरहद पुर में दबिश देकर दिनेश कुमार को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1.589 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन



पढे़ं:  कांग्रेस ने पूरे 80 वार्ड के प्रत्याशियों की सूची जारी की, जानें आपके यहां से कौन है?

गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिनेश कुमार पुत्र किशनाराम विश्नोई गोदारा, उम्र 33 वर्ष, निवासी पुर, थाना सांचौर, जिला जालोर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ सांचौर थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत प्रकरण संख्या 380 दर्ज किया गया है।

वहीं दूसरी कार्रवाई 30 अगस्त की रात सांचौर कस्बे में रात्रिकालीन गश्त और संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान की गई। पुलिस ने मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली। तलाशी में उनके कब्जे से 1.549 किलोग्राम अवैध अफीम का दूध बरामद हुआ।

पुलिस ने मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल संख्या RJ06BM4047 को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शंकरलाल पुत्र नानूराम जाट, उम्र 28 वर्ष, निवासी देवली, थाना पुर, जिला भीलवाड़ा तथा विनोद पुत्र रतनलाल जाट, उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 5, बागोर, थाना बागोर, जिला भीलवाड़ा के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 और 29 के तहत प्रकरण संख्या 382 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।