'कौन हो आप...पता है मैंने कितने रियलिटी शो जीते हैं?' एल्विश यावद और निरहुआ आपस में भिड़े, जाने क्या है वजह?
Elvish Yadav In Bhojpuri Bawal: रियलिटी शो भोजुपरी बवाल में एल्विश यादव ने एंट्री की है. इसके साथ ही उनकी निरहुआ संग बड़ी बहस हो जाती हैं. शो के नए प्रोमो में दोनों चाय को लेकर आपम में भिड़ जाते हैं, जिसके बाद दोनों एक दूसरे पर निशाना साधने लगते हैं.
Elvish Yadav In Bhojpuri Bawal: रियलिटी शो भोजुपरी बवाल में एल्विश यादव ने एंट्री की है. इसके साथ ही उनकी निरहुआ संग बड़ी बहस हो जाती हैं. शो के नए प्रोमो में दोनों चाय को लेकर आपम में भिड़ जाते हैं, जिसके बाद दोनों एक दूसरे पर निशाना साधने लगते हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/30/elvish-yadav-and-nirahua-1-2026-08-30-20-29-59.png)
Elvish Yadav In Bhojpuri Bawal: रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' (Bhojpuri Bawaal) तापमान का लेवल बढ़ता जा रहा है. अब शो में एक और नया बवाल देखने को मिलेगा. दरअसल, हाल ही में मेकर्स ने शो का एक नया प्रोमो जारी किया है. जिसमें टीआरपी किंग और रियलिटी शो स्टार एलविश यादव (Elvish Yadav) नजर आए. खास बात यह है कि शो में वह निरुहुआ से भिड़ते हुए नजर आए. ऐसे में शो में बहुत कुछ दिलचस्प देखने मिल सकता है. इतना ही नहीं शो में एल्विश ने जिस तरीके से एंट्री की है. उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बड़ा बवाल होगा. प्रोमो में देखने को मिलता है कि दोनों के बीच चाय को लेकर बहस हो जाती है, जिसके बाद मामला बढ़ता चला जाता है.
निरहुआ और एल्विश के बीच हुआ ईगो क्लैश
भोजपुरी बवाल के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि एल्विश यादव और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के बीच ईगो क्लैश हो जाता है क्योंकि एल्विश यादव आकर सीधे निरहुआ के सामने दूसरी तरफ वाले सोफे पर बैठ जाते हैं. इसी बीच एक स्पॉटबॉय चाय लेकर आता है, उससे निरहुआ कहते हैं कि चाय को मेज पर रख दो. लेकिन एल्विश यादव सख्त लहजे में स्पॉटबॉय से कहते हैं, 'मैंने मंगाई थी मेरी है.' तभी निरहुआ बुलंद आवाज में कहते हैं- हैलो! कौन हो भाई आप? मैंने चाय मंगवाई थी मेरी है. इसी को लेकर दोनों के बीच बहस हो जाती है.
चाय को लेकर हुई गरम बहस
एल्विश यादव और निरहुआ के बीच चाय को लेकर गरम बहस हो जाती है. जिसके बाद एल्विश यादव कहते हैं, 'आप मुझे जानते नहीं हो कि मैं कौन हूं,' इस पर निरहुआ भी यही बात कहते हैं, 'आप मुझे नहीं जानते हो कि मैं कौन हूं.' इसके आगे एल्विश कहते हैं, 'आपको पता नहीं है कि मैंने कितने रियलिटी शोज जीते हुए हैं?' इस पर निरहुआ जवाब देते हैं, 'रियलिटी शो में स्टार कौन आया हुआ है क्या आपको इसका आइडिया है?' ऐसे में साफ है कि दोनों के बीच बड़ी क्लैश होने वाली है. हालांकि, एपिसोड में देखना दिलचस्प होगा कि दोनों के बीच यह बहस आगे बढ़ती है या दोस्ती होती है.
Tevarr VS Tashan! 🔥#BhojpuriBawaal streaming everyday on #JioHotstar at 9pm and on #ColorsTV at 10:30pm.#BhojpuriBawaalOnJioHotstarpic.twitter.com/1uMn2SNhgg
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) August 30, 2026
निरहुआ का काजल से भी हुआ था विवाद
भोजपुरी बवाल में निरहुआ का काजल राघवानी संग भी विवाद हुआ था. शो में काजल ने निरहुआ पर आरोप लगाया था कि उन्होंने भोजपुरी फिल्म ‘आशिक आवारा’ के एक गाने से उन्हें हटाया था. इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि उनकी जगह उस गाने में आम्रपाली को लिया गया था. हालांकि बाद में फिल्म के प्रोड्यूसर ने शो में आकर खुद काजल के इन आरोपों को झूठा साबित कर दिया था. इसके अलावा दोनों के बीच दूसरे मुद्दे पर भी लड़ाई हुई थी.
'मेरे साथ काम करने के लायक नहीं हो'
शो में डाइनिंग टेबल पर बातचीत में काजल राघवानी निरहुआ से कहती हैं कि वह वहीं चीजें बर्दाश्त करती हैं, जो बर्दाश्त करने लायक हो. उन्होंने निरहुआ से कहा था, 'मैं आज भी नहीं पचा पाऊंगी.' इस पर निरहुआ भड़के हुए कहते हैं , आप नहीं पचा पाओगी क्योंकि आप इनह्युमन हो चुकी हो. इसके आगे आपक ये बर्दाश्त ही नहीं हो रहा और ये समझ...इसी पर काजल उन्हें रोक देती हैं और कहती हैं, 'मैं दरअसल वही चीजें दिनेश जी बर्दाश्त करती हूं, जो बर्दाश्त करने लायक हैं.' इसके बाद निरहुआ काजल पर पूरी तरह बिफर पड़ते है और कहते हैं, 'ये नहीं लायक है?' काजल बोलीं, 'बिल्कुल भी नहीं. मैं मान ही नहीं सकती. आप रोएंगे मैं नहीं मान सकती.'
निरहुआ लड़ाई वाला मुद्दा याद दिलाते हैं और कहते हैं, 'अगर मैं किसी को पिता की तरह सम्मान करता हूं और उस व्यक्ति को मुझ पर डाउट हो जाए, और मैं उसको सफाई दे रहा हूं कि सर ऐसा मत सोचिए. मैं आपके बारे में ऐसा सोच ही नहीं सकता और ये बोलते हुए मैं रो रहा हूं, और आप उसका मजाक उड़ा रही हैं. तो मैं ये बोल रहा हूं कि आप मेरे साथ काम करने के लायक नहीं हो.'
ये भी पढ़ें: प्रियंका से लेकर दीपिका तक... कौन हैं इंडिया की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस? जानिए कितनी है इन 7 हीरोइनों की फीस