world-news

कहां हैं ‘विकराल और गबराल’ के गबरू? कम हाइट की वजह से मिले ताने, अब सालों बाद आए चर्चा में

August 30, 2026

कहां हैं ‘विकराल और गबराल’ के गबरू? कम हाइट की वजह से मिले ताने, अब सालों बाद आए चर्चा में

Where Is KK Goswami: केके गोस्वामी हाल ही में दिवंगत डायरेक्टर कुकू कोहली की प्रेयर मीट में पहुंचे थे. इसी कार्यक्रम से उनका एक वीडियो सामने आया है. जिसे देखकर लोगों की बचपन की यादें ताजा हो गईं.

Where Is KK Goswami: केके गोस्वामी हाल ही में दिवंगत डायरेक्टर कुकू कोहली की प्रेयर मीट में पहुंचे थे. इसी कार्यक्रम से उनका एक वीडियो सामने आया है. जिसे देखकर लोगों की बचपन की यादें ताजा हो गईं.

author-image

New Update

KK Goswami

Where Is KK Goswami:  90s और 2000 के दशक में टीवी पर हॉरर और सीक्रेट से जुड़े शोज को लेकर लोगों के बीच एक अलग ही क्रेज हुआ करता था. इसी दौरान टीवी में एक ऐसा ही शो आता था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया. इस शो का नाम था ‘विकराल और गबराल’. इसमें एक गबरू नाम का कैरेक्टर होता था जो विकराल के साथ मिलकर बुरी ताकतों का सामना करते था. आपको बता दें कि गबरू का किरदार एक्टर केके गोस्वामी (KK Goswami) यानी कृष्णकांत गोस्वामी ने निभाया था. अपने खास अंदाज और एक्टिंग की वजह से उन्होंने अपनी घर-घर में पहचान बनाई.  अब करीब 23 साल बाद वह दोबारा चर्चा में आ गए हैं, उन्हें देखकर लोगों की बचनपन की यादें ताजा हो गई हैं. 

कहां हैं ‘विकराल और गबराल’ के गबरू? 

केके गोस्वामी हाल ही में दिवंगत डायरेक्टर कुकू कोहली की प्रेयर मीट में पहुंचे. इसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां दिखाई दीं. लंबे समय बाद जब कैमरे के सामने केके गोस्वामी नजर आए, तो सोशल मीडिया यूजर्स ने तुरंत उन्हें पहचान लिया. उनकी तस्वीर और वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इस पर रिएक्शन देना शुरू कर दिया. सोशल मीडिया पर किसी ने उन्हें ‘गबराल’ कहकर याद किया, तो किसी ने उनके दूसरे टीवी किरदारों का जिक्र किया. खास बात यह रही कि कई लोगों ने उनके लुक से ज्यादा उनके पुराने किरदारों को याद कर रहे हैं. 

‘गबरू’ से मिली घर-घर में पहचान

‘विकराल और गबराल’ में केके गोस्वामी ने गबरू का किरदार निभाया था. इसमें उनके अलावा मामिक सिंह और सलिल अंकोला जैसे कलाकार भी नजर आए थे. गबरू का किरदार इस शो में काफी अहम था और केके गोस्वामी ने इसे अपने खास अंदाज में निभाया था. यही है कि आज भी लोगों को उनका यह किरदार याद है. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो के बाद एक यूजर ने लिखा, ‘बचपन में उनका शो बहुत देखा करता था, उन्होंने विकराल गबराल में काफी अच्छा काम किया.' वहीं दूसरे यूजर ने कहा, ‘ये तो विकराल और गबराल के गबरू हैं, इतने साल बाद नजर दिखाई दिए.’ इतना ही नहीं कई लोगों ने ‘हातिम’ और ‘श्श्श्श... फिर कोई है’ जैसे शोज को भी याद किया. इसके साथ ही कुछ फैंस ने कहा कि उन्हें दोबारा इस तरह के शोज में काम करना चाहिए. 

 ये भी पढ़ें: Video: रजत दलाल ने खोया आपा, गुस्से में पार्किंग में खड़ी कार में ठोकी अपनी थार, जानिए पूरा मामला

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें