हिसार में लाखों की ठगी करने वाला व्यापारी गिरफ्तार:माल खरीदकर नहीं किया भुगतान, गाड़ी में लोड़ कराते ही हो जाता था फरार
हिसार सिटी5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

हिसार पुलिस की पकड़ में पकड़ा गया आरोपी।
हिसार आर्थिक अपराध शाखा (इकोनॉमिक सेल) ने व्यापारियों से सामान लेकर भुगतान न करने के आरोप में कथित कारोबारी आशीष वर्मा को गिरफ्तार किया है। आशीष वर्मा हिसार के मोहल्ला डोगरान का निवासी है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई इकोनॉमिक सेल के उप निरीक्षक जितेंद्र की टीम ने की।
पुलिस के अनुसार, यह मामला मोहल्ला डोगरान निवासी सतीश कुमार की शिकायत पर थाना HTM में दर्ज किया गया था। सतीश कुमार ने आरोप लगाया था कि आशीष वर्मा, जो आशीष ट्रेडर्स का संचालक है, ने मैसर्स सुपर स्टोर से 58 हजार 988 रुपए का नवरत्न तेल मंगवाया। आरोपी ने भुगतान का आश्वासन दिया, लेकिन सामान गाड़ी में लोड करवाने के बाद कथित तौर पर फरार हो गया।

हिसार पुलिस की पकड़ में पकड़ा गया आरोपी।
आरोपी ने कई कारोबारियों को बनाया अपना निशाना
जांच में इकोनॉमिक सेल को पता चला कि आरोपी ने इसी तरीके से कई अन्य व्यापारियों को भी निशाना बनाया था। पुलिस के अनुसार, मैसर्स भीरमा ट्रेडर्स, मैसर्स आसीजा ब्रदर्स, अत्री सेल्स एजेंसी, भाटिया किराना स्टोर, चंचल कॉस्मेटिक और राज एसोसिएट्स से भी माल लेकर भुगतान नहीं किया गया। इससे कई व्यापारियों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ।
मामले की गंभीरता को देखते हुए हिसार पुलिस अधीक्षक ने जांच इकोनॉमिक सेल को सौंपी थी। उप निरीक्षक जितेंद्र की टीम ने डिजिटल और मैदानी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने कहा कि व्यापारिक क्षेत्र में धोखाधड़ी और आर्थिक अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे नए खरीदारों और संदिग्ध लेन-देन के मामलों में पूरी सावधानी बरतें और धोखाधड़ी होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
.
खबरें और भी हैं...
हिसार पुलिस ने किया नशा पीड़ितों से किया संवाद: छह गांवों में टीम ने घर-घर जाकर दी दवा, ग्रामीणों से नशे से दूर रहने की अपील

- कॉपी लिंक
शेयर
हिसार में व्यापारियों से लाखों की ठगी, संचालक गिरफ्तार: भुगतान का झांसा देकर उठाता था माल, पुलिस ने भेजा जेल

- कॉपी लिंक
शेयर
हरियाणा में दूध ₹100 लीटर करने की तैयारी: 4 जिलों में पशुपालकों का फैसला; देसी घी भी महंगा होगा, वीटा से भी बढ़ोतरी की मांग
0:56- कॉपी लिंक
शेयर
हिसार से 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार: रोहित गोदारा-वीरेंद्र चारण नेटवर्क पर शिकंजा; चूरू के व्यापारी से मांगी थी 1 करोड़ की रंगदारी

- कॉपी लिंक
शेयर