world-news

अजमेर में भाजपा-कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा नहीं: पूर्व मेयर गहलोत की पत्नी ने निर्दलीय भरा पर्चा, वार्ड 43 में कांग्रेस से काजल का नामांकन - Ajmer News

August 29, 2026

नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन जारी है, 31 अगस्त लास्ट डेट है, लेकिन भाजपा व कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा अभी तक नहीं हुई है। टिकट की घोषणा से पहले कईं जगह विवाद भी सामने आने लगे हैं।

.

निर्वाचन कार्यालय में फार्म लेने वाले व डिपोजिट राशि जमा कर रसीद लेने वाले उम्मीदवारों की भीड़ है। कलेक्टर लोक बंधु ने दौरान कर निर्वाचन कार्योलयों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

भाजपा से दो बार पूर्व मेयर रह चुके धर्मेन्द्र गहलोत अपनी पत्नी हेमा गहलोत के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। हेमा ने वार्ड चार से निर्दलीय के रूप में नामांकन दाखिल किया। वार्ड 43 से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में काजल यादव ने नामांकन दाखिल किया है। उनका कहना रहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि टिकट उनको ही मिलेगा। वहीं निर्दलीय के रूप में वार्ड 76 से पूजा तोलानी ने भी नामांकन भरा है।

पहले दिन एक नामांकन हुआ दाखिल

नामांकन दाखिल करने के लिए तीन दिन मिले हैं। पहले दिन 602 फार्म वितरण हुए और एक नामांकन दाखिल हुआ। आज दूसरा दिन है। 31 अगस्त को तीसरा व लास्ट दिन है। अजमेर में चार जगह फार्म जमा करने की व्यवस्था की गई है।

सीधे निर्वाचन कार्यालय में सिंबल!

भाजपा या कांग्रेस, पार्टी से टिकट किसे मिलेगा, उनमें से कईयों को फार्म भरने के लिए इशारा किया जा चुका है। हालाकिं पार्टी की ओर से पहले अधीकृत रूप से घोषणा करने की सम्भावना कम है और सिंबल सीधे 31 को निर्वाचन कार्यालय में जमा करवाए जाएंगे।

कलेक्टर लोक बंधु ने निर्वाचन कार्यालयों का दौरान व्यवस्थाएं देखी।

कलेक्टर लोक बंधु ने निर्वाचन कार्यालयों का दौरान व्यवस्थाएं देखी।

नामांकन फार्म लेने, जानकारी जुटाने व डिपोजिट राशि जमा कराने के लिए निर्वाचन कार्यालयों में उम्मीदवारों की भीड़ है।

नामांकन फार्म लेने, जानकारी जुटाने व डिपोजिट राशि जमा कराने के लिए निर्वाचन कार्यालयों में उम्मीदवारों की भीड़ है।

वार्ड नंबर 4 से पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत अपनी पत्नी हेमा गहलोत का नामांकन फॉर्म भरने चुनाव कार्यालय पहुंचे और नामांकन दाखिल किया।

वार्ड नंबर 4 से पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत अपनी पत्नी हेमा गहलोत का नामांकन फॉर्म भरने चुनाव कार्यालय पहुंचे और नामांकन दाखिल किया।

वार्ड 76 से पूजा तोलानी ने निर्दलीय केरूप में नामांकन दाखिल किया।

वार्ड 76 से पूजा तोलानी ने निर्दलीय केरूप में नामांकन दाखिल किया।

अजमेर कलेक्ट्रेट में चार कार्यालय नामांकन के लिए अधीकृत किए गए। यहां पर 20-20 वार्ड के नामांकन लिए जाएंगे।

अजमेर कलेक्ट्रेट में चार कार्यालय नामांकन के लिए अधीकृत किए गए। यहां पर 20-20 वार्ड के नामांकन लिए जाएंगे।

भाजपा की टिकट वितरण प्रक्रिया के बीच वार्ड 3 में विरोध सामने आया है। मौजूदा पार्षद प्रतिभा पाराशर और उनके पति अरविंद पाराशर वार्ड से संभावित भाजपा प्रत्याशी अनामिका शर्मा के ससुर सीताराम शर्मा के घर पहुंचे। इसके बाद उन्होने विरोध किया। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के प्रति नाराजगी जताई।

रक्षाबंधन पर पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत की पत्नी हेमा गहलोत ने निवर्तमान पार्षद ज्ञान सारस्वत के घर जाकर राखी बांधी। हेमा वार्ड नंबर 4 व सारस्वत वार्ड संख्या एक से निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ेंगे।

रक्षाबंधन पर पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत की पत्नी हेमा गहलोत ने निवर्तमान पार्षद ज्ञान सारस्वत के घर जाकर राखी बांधी। हेमा वार्ड नंबर 4 व सारस्वत वार्ड संख्या एक से निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ेंगे।