world-news

'जब मैं टूटने लगी, तब हर कदम पर कोई साथ मिला खड़ा', कैंसर से जूझ रहीं महेश मंजरेकर की पत्नी, लिखा इमोशनल पोस्ट

July 13, 2026

'जब मैं टूटने लगी, तब हर कदम पर कोई साथ मिला खड़ा', कैंसर से जूझ रहीं महेश मंजरेकर की पत्नी, लिखा इमोशनल पोस्ट

Medha Manjrekar Diagnosed Cancer: एक्टर और डायरेक्टर महेश मांजरेकर की पत्नी मेधा मांजरेकर ने खुलासा किया कि वह कैंसर से पीड़ित हैं और उनका इलाज इलाज चल रहा है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस बारे में एक लंबा इमोशनल नोट लिखा है.

Medha Manjrekar Diagnosed Cancer: एक्टर और डायरेक्टर महेश मांजरेकर की पत्नी मेधा मांजरेकर ने खुलासा किया कि वह कैंसर से पीड़ित हैं और उनका इलाज इलाज चल रहा है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस बारे में एक लंबा इमोशनल नोट लिखा है.

author-image

New Update

Medha Manjrekar

Photograph: (manjrekarmedha/Instagram)

Medha Manjrekar Diagnosed Cancer: बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर महेश मांजरेकर (Mahesh Manjrekar) की पत्नी और मराठी एक्ट्रेस मेधा मांजरेकर (Medha Manjrekar) कैंसर की बीमारी से जूझ रही हैं. उन्होंने इस बारे में इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल नोट लिखकर खुलासा किया है. इस नोट में उन्होंने बताया कि कैंसर के इलाज के इस मुश्किल समय में उनकी फैमिली, दोस्त, गुरुओं, डॉक्टरों और नर्सों ने उनका हर कदम पर साथ दिया. उन्होंने कहा कि जब मैं टूटने लगी थी. तब हर कदम पर कोई साथ खड़ा मिला. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भगवान हमेशा दिव्य रूप में नहीं आते बल्कि अपनों के रूप में लाइफ का सहारा बनते हैं. 

कैंसर के इलाज के दौरान अपनों को किया याद

मेधा मांजरेकर ने अपनी पोस्ट की शुरुआत करते हुए लिखा कि लाइफ में कुछ सफर ऐसे होते हैं जो आपको हमेशा के लिए बदल देते हैं.उन्होंने बताया कि उनके इलाज की पहली स्टेज पूरी होने वाली है और जन्मदिन से पहले वह पूरे सफर को याद कर रही हैं. उन्होंने लिखा कि उन्हें अपनी बीमारी, सर्जरी और कीमोथेरेपी से ज्यादा उन लोगों का साथ याद है, जिन्होंने हर दिन उन्हें संभाले रखा. मेधा ने नोट में लिखा, 'मैंने यह जर्नी कभी अकेले तय नहीं की.

भगवान के रूप में अपनों ने दिया साथ

इसके मेधा ने अपने इलाज के दौरान उन सभी लोगों के लिए लिखा. जिन्होंने भगवान के रूप में आकर उनका सपोर्ट किया. मेधा ने पोस्ट में लिखा कि जब-जब उन्हें लगा कि अब वह एक कदम भी आगे नहीं बढ़ पाएंगी, तभी कोई न कोई  उनके साथ चलने के लिए था. उनके मुताबिक यह सिर्फ कॉइंसिडेंट नहीं था, बल्कि भगवान ने लोगों के रूप में आकर उनका साथ दिया. उन्होंने आगे लिखा कि इस जर्नी में उन्होंने फील किया कि भगवान हमेशा दिव्य रूप में नहीं आते, बल्कि गुरु, डॉक्टर, नर्स, परिवार, दोस्त और कभी-कभी एक अंजान शख्स के रूप में भी लाइफ का सहारा बन जाते हैं. 

बेटी और पति के लिए कही ये इमोशनल बात

मेधा ने अपनी बेटियों और पति महेश मांजरेकर के लिए भी इमोशनल बात लिखी. सबसे पहले उन्होंने अपनी बेटी के लिए लिखा. उन्होंने कहा कि एक मां हमेशा सोचती है कि वह अपने बच्चों का हमेशा साथ देगी. लेकिन इस जर्नी से उन्होंने सीखा कि एक टाइम ऐसा भी आता है, जब बच्चे अपनी मां का हाथ थाम लेते हैं. उनका साथ देने के लिए उन्होंने अपनी बेटियों का शुक्रिया किया. वहीं. पति महेश का हर समय साथ साथ देने के लिए भी धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि कुछ जर्नी कभी अकेले तय नहीं की जातीं.

दोस्तों ने हंसाया और पसंद का खाना खिलाया

एक्ट्रेस ने इस नोट में अपने दोस्तों को भी याद किया. उन्होंने लिखा कि उनके दोस्तों ने भी उनका हमेशा साथ दिया. किसी ने उन्हें हंसाया, किसी ने उनके लिए प्रार्थना की, तो किसी ने उनका मन बहलाया. उन्होंने बताया कि ट्रीटमेंट के दौरान जब उनकी भूख खत्म हो गई थी, उस समय दोस्तों ने उनकी पसंद का खाना खिलाया. वो कभी ढोकला, कभी नरम इडली, गुलपापड़ी लेकर आते थे और जिस दिन पानी-पूरी खाने का मन हुआ, उस दिन पानी-पूरी लाकर दी. मेधा ने लिखा कि यह नॉर्मल खाना नहीं, बल्कि असाधारण प्यार से भरा हुआ था.

मेधा मांजरेकर के बारे में जानिए

बता दें कि मेधा मांजरेकर मराठी फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने 'दे धक्का' और 'नटसम्राट' कई बेहतरीन फिल्मों काम किया है. उनकी शादी साल 1995 में महेश मांजरेकर से हुई थी. उनकी बेटी सई मांजरेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं. गौरतलब है कि महेश मांजरेकर भी साल 2021 में कैंसर हुआ था. जानकारी के मुताबिक, वे हाई-ग्रेड यूरिनरी ब्लैडर कैंसर का शिकार हुए थे. बताया जाता है कि उन्होंने इलाज के दौरान  फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' की शूटिंग पूरी की थी. इसके बाद वह अक्तूबर 2021 में कैंसर से ठीक हो गए थे. 

ये भी पढ़ें: नितेश राणे ने आमिर खान की तीसरी शादी को बताया लव जिहाद, वारिस पठान ने किया एक्टर का बचाव