अक्षय खन्ना ने उड़ाए होश, फिल्म ‘महाकाली’ की पहली झलक देख पागल हुए लोग, बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Aug 24, 2026 12:10 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
Akshaye Khanna: ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत का किरदार निभाने के बाद अब अक्षय खन्ना अपनी अपकमिंग फिल्म ‘महाकाली’ में असुरों के गुरु शुक्राचार्य का रोल प्ले कर रहे हैं।

महाकाली का टीजर हुआ आउट
अक्षय खन्ना की फिल्म 'महाकाली' की पहली झलक आ गई है। इस फिल्म को प्रशांत वर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें अक्षय खन्ना ने शुक्राचार्य का किरदार निभाया है। बता दें, पौराणिक कथाओं और पुराणों के मुताबिक, शुक्राचार्य असुरों के गुरु थे। साथ ही, शुक्राचार्य को बहुत विद्वान और ज्ञानी भी माना जाता था।
टीजर में क्या दिखाया गया है?
टीजर की शुरुआत एक बच्चे के रोने से होती है। इसके बाद अक्षय खन्ना की आवाज आती है। शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना कहते हैं, ‘समुद्र मंथन के समय देवों एवं असुरों के समान श्रमदान करने के पश्चात विष्णु ने केवल देवों को अमृत प्रदान किया। यह धर्म है या अधर्म? इंद्र के सिंहासन का अधिकार हमसे छीन लिया गया। यह धर्म है या अधर्म? समस्त असुर जाति को पाताल में धकेल कर 14 लोक के द्वार बंद कर दिए गए। यह धर्म है या अधर्म? केवल 14 दिनों में असुरों का विजय घोष हमारे कानों में गूंज उठेगा। सदैव के लिए असुर मुक्त हो जाएंगे।’ इसके बाद अक्षय कुमार का लुक दिखाया जाता है। लोगों को शुक्राचार्य की ताकत की झलक दिखाई जाती है।
महाकाली का किरदार किसने निभाया है?
टीजर के अंत में महाकाली की भी झलक दिखाई जाती है। बता दें, महाकाली का किरदार एक्ट्रेस भूमि शेट्टी ने निभाया है। वह इससे पहले कन्नड़ टीवी सीरीज 'किन्नारी' और तेलुगू सीरीज 'निन्ने पेल्लादथा' में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस कन्नड़' की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं।
क्या बोल रहे हैं लोग?
लोग काफी इम्प्रेस हैं। वे कह रहे हैं कि अक्षय खन्ना के लिए एक्साइटेड थे, लेकिन टीजर देखने के बाद भूमि शेट्टी को देखने के लिए भी एक्साइटेड हैं। एक ने लिखा, ‘रोंगटे खड़े हो गए।’ दूसरे ने लिखा, ‘अक्षय खन्ना की कोई लिमिट नहीं है।’ तीसरे ने लिखा, ‘भाई जल्दी लाओ इस फिल्म को।’
कब रिलीज होगी फिल्म?
मेकर्स ने बताया कि वे इस फिल्म को 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में तमिल, तेलुगू, मलयालम, हिंदी और कन्नड़ भाषा में रिलीज करेंगे।
